IPL 2022: 'सिक्सर किंग' रोहित शर्मा ने किया मुंबई के लिए डबल धमाल, दिग्ग्जों के स्पेशल क्लब में हुए शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 6, 2022, 08:40 PM IST

Rohit Sharma hits 200 sixes for Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस के कप्‍तान रोहित शर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए 200 छक्‍के पूरे कर लिए है।

IPL 2022: 'सिक्सर किंग' रोहित शर्मा ने किया मुंबई के लिए डबल धमाल, दिग्ग्जों के स्पेशल क्लब में हुए शामिल

मुंबई: मुंबई इंडियंस और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्‍टेडियम पर आईपीएल 2022 का 51वां मुकाबला खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस के कप्‍तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले मुंबई को बल्‍लेबाजी का न्‍यौता दिया। मुंबई के लिए कप्‍तान रोहित शर्मा और इशान किशन ने शानदार शुरूआत की और पहले विकेट के लिए 73 रन जोड़े। राशिद खान ने रोहित शर्मा को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा।

हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने 28 गेंदों में पांच चौके और दो छक्‍के की मदद से 43 रन बनाए। रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान दो छक्‍के जड़कर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। दरअसल, रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए 200 छक्‍के जड़े और किरोन पोलार्ड के बाद वो ऐसा करने वाले फ्रेंचाइजी के दूसरे बल्‍लेबाज बन गए हैं। किरोन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 257 छक्‍के जमाए हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने वाले बल्‍लेबाज

  • 257 - किरोन पोलार्ड
  • 201 - रोहित शर्मा
  • 098 - हार्दिक पांड्या

वहीं आईपीएल इतिहास में किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए 200 या ज्‍यादा छक्‍के जड़ने के मामले में रोहित शर्मा पांचवें बल्‍लेबाज बन गए हैं। किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए 200 या ज्‍यादा छक्‍के जड़ने का सबसे पहले कमाल क्रिस गेल ने किया था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए क्रिस गेल ने 200 या ज्‍यादा छक्‍के जड़े थे। इस लिस्‍ट में दूसरे स्‍थान पर एबी डिविलियर्स काबिज हैं। एबीडी ने भी आरसीबी के लिए 200 या ज्‍यादा छक्‍के जड़ने का कारनामा किया था।

आरसीबी के पूर्व कप्‍तान विराट कोहली इस स्‍पेशल क्‍लब में तीसरे स्‍थान पर काबिज हैं। विराट तो आईपीएल के पहले संस्‍करण से ही आरसीबी का हिस्‍सा हैं और उन्‍होंने इसी फ्रेंचाइजी के लिए 200 या ज्‍यादा छक्‍कों का आंकड़ा पार किया। किरोन पोलार्ड चौथे और अब रोहित शर्मा पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए 200 या ज्‍यादा छक्‍के जमाने वाले बल्‍लेबाज

  • आरसीबी - क्रिस गेल
  • आरसीबी - एबी डिविलियर्स
  • आरसीबी - विराट कोहली
  • एमआई - किरोन पोलार्ड
  • एमआई - रोहित शर्मा
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!