अंतिम ओवर के विवाद को लेकर क्या बोले राजस्थान रॉयल्स के विजयी कप्तान संजू सैमसन, यहां जानिए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 23, 2022, 07:05 AM IST

DC vs RR IPL 2022 Controversy: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच शुक्रवार रात आईपीएल 2022 के बड़े मुकाबले के अंतिम पलों में नो-बॉल विवाद खड़ा हुआ तो इस पर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने प्रतिक्रिया दी है।

अंतिम ओवर के विवाद को लेकर क्या बोले राजस्थान रॉयल्स के विजयी कप्तान संजू सैमसन, यहां जानिए

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स पर मिली जीत के बाद ‘नो-बॉल’ संबंधित बहस पर कहा कि यह फुल टॉस गेंद थी जिसे अंपायर ने इसे सामान्य गेंद दिया और वह अपने फैसले पर अडिग रहे।

जोस बटलर (116 रन) के शतक और साथी सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल (54 रन) के साथ पहले विकेट के लिये 155 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने दो विकेट पर 222 रन बनाये। दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में आठ विकेट पर 207 रन ही बना सकी।

दिल्ली कैपिटल्स को अंतिम ओवर में 36 रन चाहिए थे। रावमैन पॉवेल (28 रन, 15 गेंद, पांच छक्के) ने ओबेद मैकॉय की पहली तीन गेंदों पर छक्के जड़ दिये। लेकिन तीसरी गेंद को ‘नो-बॉल’ करार नहीं करने पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत अपने खिलाड़ियों को मैदान से बाहर बुलाने लगे। कोच प्रवीण आमरे इशारे से ‘नो-बॉल’ चेक करने को कह रहे थे, इससे कुछ देर तक मैच रूक गया।

इस पर प्रतिक्रिया करते हुए सैमसन ने कहा, ‘‘यह छक्का था, यह फुल टॉस गेंद थी। अंपायर ने इसे सामान्य गेंद करार किया था। लेकिन बल्लेबाज इसे ‘नो-बॉल’ करने की मांग कर रहे थे। लेकिन अंपायर ने अपना फैसला स्पष्ट कर दिया था और वह इस पर अडिग रहे।’’

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!