SRH vs RR Pitch Report, Weather Forecast, IPL 2022: जानिए हैदराबाद-राजस्‍थान मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 29, 2022, 07:09 PM IST

Today Match Pitch Report, SRH vs RR, Pune weather Forecast Today: आईपीएल के 15वें संस्‍करण का पांचवां मैच आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच पुणे के एमसीए स्‍टेडियम पर खेला जाएगा। दोनों टीमों की कोशिश जीत के साथ अपने अभियान की शुरूआत करने की होगी।

SRH vs RR Pitch Report, Weather Forecast, IPL 2022: जानिए हैदराबाद-राजस्‍थान मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Today IPL match pitch report, Hyderabad vs Rajasthan: आईपीएल में आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच जंग होगी। दोनों ही टीमें आज आईपीएल-15 में अपने अभियान की शुरूआत करते हुए पहला मुकाबला खेलेंगी। यह मैच पुणे के महाराष्‍ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्‍टेडियम (एमसीए) में खेला जाएगा। मैच का एक्‍शन भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा जबकि टॉस 7 बजे होगा। सनराइजर्स हैदराबाद की कमान केन विलियमसन संभालेंगे। संजू सैमसन राजस्‍थान रॉयल्‍स की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे।

हैदराबाद बनाम राजस्थान मैच का लाइव स्कोर जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें- IPL 2022 SRH vs RR Live Score

दोनों ही टीमें पिछले साल प्‍लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी तो इस साल दोनों टीमों की कोशिश जीत के साथ सही दिशा में आगे बढ़ने की होगी। हैदराबाद और राजस्‍थान के बीच मुकाबला पुणे में खेला जाना है तो फैंस की दिलचस्‍पी यहां के मौसम का हाल जानने में लगी है। इसके अलावा पुणे के एमसीए स्‍टेडियम की पिच पर क्‍या हलचल होगी। इसका पता भी आपको यहीं लगेगा। पता हो कि आईपीएल 2022 का आज पहला मुकाबला पुणे में खेला जाना है। इसलिए यहां की पिच और मौसम पर सभी फ्रेंचाइजी और फैंस की नजरें टिकी होंगी।

आज कैसी होगी एमसीए स्‍टेडियम की पिच, हैदराबाद-राजस्‍थान मैच (SRH vs RR Pitch Report)

पुणे के महाराष्‍ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्‍टेडियम की पिच लाल मिट्टी से तैयार की गई है। यानी इसका मिजाज भी मुंबई के वानखेड़े और डीवाय पाटिल स्‍टेडियम जैसा है। इसका मतलब है कि पुणे के एमसीए पिच पर बल्‍लेबाजों को फायदा मिलेगा और हाई-स्‍कोरिंग मुकाबले देखने को मिलेंगे। वैसे भी 2017 में यह राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स का होमग्राउंड था। तब कई हाई-स्‍कोरिंग मुकाबले यहां देखने को मिले थे। आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच मैच में एक बार फिर बड़ा स्‍कोर बनते देखन को मिल सकता है।

पुणे का मौसम (Pune Weather Forecast)

पुणे में शाम के समय मौसम ठंडा जाता है। ऐसे में पिच स्पिनरों के लिए मददगार बनती देखी गई है। हालांकि, ओस के कारण बल्‍लेबाजों को मदद मिलना तय है। मैच के समय तापमान 25 डिग्री तक रहने की उम्‍मीद है। हवा का बहाव 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार का अनुमान लगाया गया है। मैच के दौरान बारिश की जरा भी संभावना नहीं है। हां, उमस 60 प्रतिशत तक रहने की उम्‍मीद है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है। वानखेड़े स्‍टेडियम की बाउंड्री छोटी और तेज है तो यहां बड़ा स्‍कोर बनने की पूरी उम्‍मीद है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!