MI vs KKR Playing 11, IPL 2021: मुंबई-कोलकाता के बीच हाई वोल्‍टेज मैच आज, दोनों टीमों की संभावित प्‍लेइंग XI

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 24, 2021, 09:46 AM IST

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2021 का 34वां मैच खेला जाएगा। जानें दोनों टीमों की संभावित प्‍लेइंग XI।

MI vs KKR Playing 11, IPL 2021: मुंबई-कोलकाता के बीच हाई वोल्‍टेज मैच आज, दोनों टीमों की संभावित प्‍लेइंग XI

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आज आईपीएल 2021 का 34वां मैच अबुधाबी में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में दोनों टीमें अपना दूसरा मुकाबला आज खेलेंगी। एमआई को अपने पहले मैच में जहां सीएसके के हाथों 20 रन की शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी तो वहीं केकेआर ने एकतरफा अंदाज में आरसीबी को 9 विकेट से मात दी थी। अब एमआई की टीम जीत की पटरी पर लौटने को बेताब होगी जबकि केकेआर अपनी विजयी लय बरकरार रखना चाहेगा।

मुंबई इंडियंस की टीम इस समय आईपीएल 2021 की अंक तालिका में चौथे स्‍थान पर है। उसने 8 में से 4 मैच जीते हैं। वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स ने 8 में से तीन मैच जीते और आईपीएल 2021 की अंक तालिका में वो छठे स्‍थान पर है।

मुंबई का पलड़ा रहा है भारी

दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अबतक आईपीएल में अबतक कुल 28 मैच खेल गए हैं जिसमें से 22 में मुंबई को जीत मिली है वहीं केकेआर केवल 6 बार जीत हासिल कर सकी है। पिछले 6 सीजन में केकेआर की टीम मुंबई के खिलाफ केवल एक बार जीत हासिल कर सकी है। दोनों के बीच खेले गए पिछले 12 मैच में से 11 मुंबई के पाले में गए हैं।  

यूएई में जीत की हैट्रिक पर होगी मुंबई की नजर 

गुरुवार को अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में होने वाली टक्कर शेख जायद स्टेडियम दोनों के बीच तीसरी भिंड़त होगी। साल 2020 में इसी मैदान पर खेले गए दोनों मुकाबले भी मुंबई इंडियंस के नाम रहे थे।

दोनों टीमों की संभावित प्‍लेइंग XI

मुंबई इंडियंस की संभावित प्‍लेइंग-11 - रोहित शर्मा (कप्‍तान)/ अनमोलप्रीत सिंह, क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या/सौरभ तिवारी, क्रुणाल पांड्या, एडम मिलने, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्‍ट और जसप्रीत बुमराह।

कोलकाता नाइटराइडर्स की संभावित प्‍लेइंग 11 - शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नितिश राणा, इयोन मोर्गन (कप्‍तान), दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, लोकी फर्ग्‍यूसन, प्रसिद्ध कृष्‍णा और वरुण चक्रवर्ती।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!