KKR vs PBKS Playing 11, IPL 2021: कोलकाता-पंजाब मुकाबले में आज ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 1, 2021, 07:14 PM IST

IPL 2021 kkr vs pbks Playing 11, Dream11 Team Prediction of Today's Match: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जाने वाले आज के मुकाबले में दोनों टीमों की संभावित एकादश पर एक नजर।

KKR vs PBKS Playing 11, IPL 2021: कोलकाता-पंजाब मुकाबले में आज ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11
Photo Credit: Twitter

KKR vs PBKS playing-11: आज आईपीएल 2021 के 45वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) की भिड़ंत होनी है। मुकाबला दुबई में भारतीय समय के मुताबिक शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। इस मैच में एक तरफ होगी केएल राहुल की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स टीम जो इस समय अंक तालिका में 4 मैच जीतने के बाद 8 अंक लेकर छठे पायदान पर है। जबकि दूसरी तरफ है इयोन मोर्गन की कप्तानी में खेल रही कोलकाता नाइट राइडर्स जिसने 11 में से 5 मैच जीते हैं और वे 10 अंकों के साथ चौथे पायदान पर हैं।

के एल राहुल की पंजाब टीम के लिये प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के मकसद से यह ‘करो या मरो’ का मुकाबला होगा। टीम पर मिडिल ऑर्डर के खराब प्रदर्शन का असर पड़ा है और उन्हें सुधार की जरूरत है ऐसा खुद कप्तान केएल राहुल भी मान चुके हैं। टीम के ओपनर्स राहुल और मयंक अब तक इस सीजन में सबसे सफल रहे हैं, बाकी कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। खासकर क्रिस गेल, जिन्होंने गुरुवार को आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया। वो बायो-बबल से निकलकर टी20 विश्व कप से पहले कुछ दिन आराम करना चाहते हैं। गेंदबाजों में पंजाब के लिये रवि बिश्नोई (9 विकेट) के अलावा कोई भी अन्य गेंदबाज बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर सका है।

अगर बात करें कोलकाता नाइट राइडर्स की, तो उनके नए ओपनर वेंकटेश ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है और वो अब तक धुआंधार अंदाज में 126 रन बना चुके हैं। देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान मोर्गन अपने युवा बल्लेबाज नीतिश राणा को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजने का फैसला कायम रखथे हैं या फिर नहीं। उन्हें मोर्गन की जगह भेजने का फैसला अब तक सही साबित होता दिखा है, लेकिन शमी और बिश्नोई की गेंदबाजी के सामने क्या इस बल्लेबाज क्रम में बदलाव होगा, ये देखने वाली बात होगी।

Kolkata Knight Riders probable playing 11 (KKR PLAYING XI)

इयोन मोर्गन (कप्तान), नितीश राणा, शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (wk), संदीप वारियर, , टिम साउथी, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन और लॉकी फर्ग्यूसन।

Punjab Kings probable playing 11 (PBKS PLAYING XI)

केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, मनदीप सिंह, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, मोहम्मद शमी, हरप्रीत बराड़ और दीपक हूडा।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!