IPL 2021, KKR vs PBKS Match Highlights: शाहरुख खान के शॉट ने किंग खान की टीम को ध्वस्त किया, पंजाब 5 विकेट से जीता
IPL 2021, KKR vs PBKS Today Match Highlights: केएल राहुल (67) और मयंक अग्रवाल (40) की उम्दा पारियों की बदौलत पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को आईपीएल 2021 के 45वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स को तीन गेंदें शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया।
IPL 2021, KKR vs PBKS Match Highlights: केएल राहुल (67) और मयंक अग्रवाल (40) की उम्दा पारियों की बदौलत पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को आईपीएल 2021 के 45वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स को तीन गेंदें शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया। दुबई में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 165 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 19.3 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शाहरुख खान ने पंजाब के लिए विजयी छक्का जमाया।
IPL 2021, KKR vs PBKS Live Scorecard: यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड
इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2021 की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। उसने मुंबई इंडियंस को छठे स्थान पर खिसका दिया है। पंजाब की जीत का फायदा दिल्ली कैपिटल्स को मिला, जो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई हो गई है। कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर बरकरार। प्लेऑफ की रेस बहुत रोमांचक हो चुकी है।
पंजाब की पारी का हाल
166 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब को कप्तान केएल राहुल (67) और मयंक अग्रवाल (40) ने 70 रन की साझेदारी करके शानदार शुरूआत दिलाई। वरुण चक्रवर्ती ने मयंक को मोर्गन के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। निकोलस पूरण (12) और एडेन मार्करम (18) छोटे-छोटे योगदान देकर डगआउट लौटे। वरुण ने पूरण को दूसरा शिकार बनाया जबकि नरेन ने मार्करम को गिल के हाथों कैच आउट कराया।
दीपक हूडा कोई कमाल नहीं कर पाए और शिवम मावी की गेंद पर राहुल त्रिपाठी को कैच थमाकर डगआउट लौटे। शाहरुख खान ने कप्तान केएल राहुल का बखूबी साथ दिया। दोनों ने 28 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। शाहरुख खान 9 गेंदों में एक चौके और दो छक्के की मदद से 22 रन बनाकर नाबाद रहे। राहुल ने 55 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से 67 रन बनाए। उन्हें आखिरी ओवर में वेंकटेश अय्यर ने लांग ऑफ पर मावी के हाथों कैच आउट कराया।
फिर शाहरुख ने विजयी शॉट जमाया। राहुल त्रिपाठी कैच पकड़ लेते, लेकिन गेंद उनके हाथ से फिसल गई और बाउंड्री पार जाकर गिरी। केकेआर की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। शिवम मावी, सुनील नरेन और वेंकटेश अय्यर को एक-एक सफलता मिली।
केकेआर की पारी का हाल
इससे पहले वेंकटेश अय्यर (67) के अर्धशतक की मदद से कोलकाता नाइटराइडर्स ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 165 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित केकेआर की शुरूआत खराब रही। शुभमन गिल (7) को अर्शदीप सिंह ने तीसरे ओवर में बोल्ड कर दिया। इसके बाद वेंकटेश अय्यर (67) और राहुल त्रिपाठी (34) ने दूसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की। रवि बिश्नोई ने त्रिपाठी को दीपक हूडा के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद अय्यर ने 39 गेंदों में अपना आईपीएल का दूसरा अर्धशतक पूरा किया।
रवि बिश्नोई ने चौथे ओवर में वेंकटेश अय्यर को दीपक हूडा के हाथों कैच आउट कराकर पंजाब को बड़ी सफलता दिलाई। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 49 गेंदों में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 67 रन बनाए। यहां से पंजाब ने जोरदार वापसी की। उन्होंने इयोन मोर्गन (2), नितिश राणा (31), दिनेश कार्तिक (11) और टिम सीफर्ट को खुलकर शॉट्स खेलने से रोक दिया। राणा ने जरूर कुछ आकर्षक शॉट्स लगाए, लेकिन क्रीज पर ज्यादा देर टिक नहीं पाए। पंजाब किंग्स की तरफ से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। रवि बिश्नोई ने दो विकेट लिए और शमी के खाते में एक विकेट आया।
टॉस का बॉस
पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब किंग्स ने आज के मैच के लिए अपनी प्लेइंग XI में तीन बदलाव किए हैं। वहीं केकेआर ने भी दो बदलाव किए हैं। पंजाब किंग्स ने क्रिस गेल, मंदीप सिंह और हरप्रीत बरार की जगह फेबियन एलेन, मयंक अग्रवाल और शाहरुख खान को शामिल किया है। केकेआर ने लोकी फर्ग्यूसन और संदीप वॉरियर की जगह टिम सीफर्ट व शिवम मावी को शामिल किया है।
IPL 2021, KKR vs PBKS Live: बता दें कि कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। Star Sports 1, Star Sports 2 और Star Sports 3 पर आप इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन स्ट्रीमिंग आप Disney+ Hotstar पर भी देख सकते हैं। मैच से जुड़ी अहम जानकारियां और लाइव ब्लॉग आप टाइम्स नाउ नवभारत पर हासिल कर सकते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
कोलकाता नाइटराइडर्स की प्लेइंग XI
शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, नितिश राणा, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, टिम साउथी, वरुण चक्रवर्ती और शिवम मावी।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI
केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, एडेन मार्करम, निकोलस पूरण, शाहरुख खान, दीपक हूडा, फेबियन एलेन, नाथन ऐलिस, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह।
शाहरुख खान के छक्के से जीता पंजाब
शाहरुख खान ने 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर डीप मिडविकेट में हवाई फायर किया। राहुल त्रिपाठी के हाथ में गेंद आकर फिसल गई और बाउंड्री पार चली गई। पंजाब की जीत हुई। पंजाब ने पांच से केकेआर को रौंदा। पंजाब की जीत के साथ ही आईपीएल को दिल्ली कैपिटल्स के रूप में दूसरा क्वालीफायर मिल गया।
मैच में जान बाकी, राहुल आउट
वेंकटेश अय्यर ने आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर केएल राहुल को लांग ऑफ पर शिवम मावी के हाथों कैच आउट कराया। अय्यर ने धीमी गति की शॉर्ट गेंद डाली और राहुल ने बड़ा शॉट खेलना चाहा, लेकिन टाइमिंग बहुत खराब। मावी ने आसान कैच लपका। पंजाब को जीत के लिए 4 गेंदों में 4 रन की जरूरत।
19वें ओवर में बने 10 रन
शिवम मावी द्वारा किए पारी के 19वें ओवर में केएल राहुल और शाहरुख खान ने 10 रन बनाए। पंजाब को आखिरी ओवर में जीत के लिए 5 रन की जरूरत है। राहुल ने ओवर में दो बाउंड्री जमाई।
राहुल को मिला भाग्य का साथ
केएल राहुल को 19वें ओवर में भाग्य का साथ मिला। शिवम मावी द्वारा किए ओवर की तीसरी गेंद पर राहुल ने डीप मिडविकेट की दिशा में हवाई फायर किया। राहुल त्रिपाठी ने शानदार कैच लपका। थर्ड अंपायर ने काफी रीप्ले देखने के बाद पाया कि गेंद मैदान पर छुई और केएल राहुल को नॉट आउट दिया गया। राहुल वाकई भाग्यशाली रहे। इस कैच पर विवाद की स्थिति बन सकती है।
टिम साउथी के ओवर में आए 9 रन, पंजाब जीत से 15 रन दूर
पंजाब किंग्स को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 15 रन की दरकार है। टिम साउथी ने 19वां ओवर किया, जिसमें 9 रन बनाए। पंजाब का स्कोर 18 ओवर में 4 विकेट पर 151 रन हो गया है। टिम साउथी ने 4 ओवर में 40 रन खर्च किए जबकि कोई विकेट नहीं लिया।
पंजाब को 3 ओवर में चाहिए 24 रन
पंजाब किंग्स को आखिरी तीन ओवर में जीत के लिए 24 रन की दरकार। पंजाब के 6 विकेट शेष।
मावी ने दीपक हूडा का किया शिकार
शिवम मावी ने पारी के 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर दीपक हूडा को डीप मिडविकेट पर राहुल त्रिपाठी के हाथों कैच आउट कराया। महत्वपूर्ण पल पर केकेआर को मावी ने सफलता दिलाई। हूडा ने 4 गेंदों में तीन रन बनाए। उनकी जगह शाहरुख खान बल्लेबाजी करने आए, जिन्होंने दूसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। 17 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 142/4।
केएल राहुल का अर्धशतक
केएल राहुल ने 43 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। राहुल ने साउथी द्वारा किए पारी के 15वें ओवर की चौथी गेंद पर फ्लैट छक्का जाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। केएल राहुल ने अपने आईपीएल करियर का 26वां पचासा पूरा किया। 15 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 2 विकेट पर 121 रन। केएल राहुल 53* और एडेन मार्करम 12* रन बनाकर जमे हुए हैं।
सिक्सर किंग बने केएल राहुल
केएल राहुल ने आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए 100 छक्के जमाए। उनके सबसे करीब यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 92 छक्के जड़े। दोनों ही खिलाड़ी 2018 से इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं।
नरेन ने किया मार्करम का शिकार
सुनील नरेन ने 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर एडेन मार्करम को शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराकर पंजाब को तीसरा झटका दिया। नरेन ने ऑफ स्टंप के काफी बाहर गुड लेंथ स्पॉट पर गेंद डाली। मार्करम ने कट शॉट खेला और गेंद सीधे डीप एक्स्ट्रा कवर्स में खड़े शुभमन गिल के हाथों में गई। मार्करम ने 16 गेंदों में एक छक्के की मदद से 18 रन बनाए।
स्टेट अलर्ट - केएल राहुल की बड़ी उपलब्धि
केएल राहुल आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यह उनका मौजूदा आईपीएल में पांचवां अर्धशतक रहा। राहुल ने सीएसके के फाफ डु प्लेसिस और आरसीबी के ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ा। प्लेसिस और मैक्सवेल ने 4-4 अर्धशतक जमाए हैं।
यह साझेदारी महत्वपूर्ण
पंजाब किंग्स को अगर मैच जीतना है तो उसके लिए केएल राहुल और एडेन मार्करम की साझेदारी महत्वपूर्ण है। दोनों बल्लेबाजों को क्रीज पर टिककर अंत तक खेलना होगा।
सुनील नरेन का शानदार ओवर
सुनील नरेन ने ओवर में केवल 6 रन दिए। केएल राहुल अर्धशतक से चार रन दूर। यह मुकाबला रोमांचक बनते जा रहा है। पंजाब किंग्स ने 14 ओवर में दो विकेट खोकर 109 रन बना लिए हैं।
अय्यर की फिर हुई कुटाई
वेंकटेश अय्यर की लगातार दूसरे ओवर में कुटाई हुई। उनके ओवर में 11 रन बने। केएल राहुल पंजाब की बागडोर संभाले हुए हैं। आज उन्हें मैच विजयी पारी खेलने की जरूरत। पंजाब ने 13 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए हैं।
वरुण चक्रवर्ती ने मयंक अग्रवाल का किया शिकार
वरुण चक्रवर्ती ने पंजाब किंग्स को पहला झटका 70 रन के स्कोर पर दिया। 9वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चक्रवर्ती ने अग्रवाल को कवर्स में इयोन मोर्गन के हाथों कैच आउट कराया। मयंक अग्रवाल ने 27 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 40 रन बनाए। मयंक की जगह लेने निकोलस पूरण आए। पंजाब का स्कोर 9 ओवर के बाद 71/1।
वेंकटेश अय्यर की भी हुई धुनाई
मयंक अग्रवाल ने वेंकटेश अय्यर द्वारा किए पारी के आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर एक्स्ट्रा कवर्स के ऊपर से छक्का जमाया। इस ओवर में राहुल-मयंक ने 12 रन हासिल किए। 8 ओवर में पंजाब के 63 रन।
IPL में धमाका कर रहा है मध्य प्रदेश का दक्षिण भारतीय खिलाड़ी
आईपीएल 2021 में मध्यप्रदेश के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। उन्हें इस प्रदर्शन की वजह से टी20 वर्ल्ड कप के लिए बतौर ऑलराउंडर टीम इंडिया में शामिल करने की मांग होने लगी है। पढ़ें पूरी खबर यहां:
IPL में धमाका कर रहा है मध्य प्रदेश का दक्षिण भारतीय खिलाड़ी, दिग्गज गेंदबाजों ने भरा पानी
राहुल-मयंक की शानदार पार्टनरशिप
केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने पंजाब किंग्स को शानदार शुरूआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने 7 ओवर की समाप्ति पर अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। पंजाब का स्कोर 7 ओवर में 51 रन।
पंजाब किंग्स के नाम हुआ पावरप्ले
सुनील नरेन के ओवर में 13 रन बने
केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने वरुण चक्रवर्ती के कड़े ओवर की भरपाई सुनील नरेन के ओवर में कर ली। दोनों बल्लेबाजों ने नरेन के ओवर में 13 रन बटोरे। इस ओवर में दूसरी गेंद पर अग्रवाल ने लांग ऑन के ऊपर से शानदार छक्का भी जमाया। 6 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 46/0।
वरुण चक्रवर्ती का बेहतरीन ओवर
वरुण चक्रवर्ती ने केकेआर के लिए शानदार पांचवां ओवर डाला। उन्होंने इस ओवर में केवल 3 रन खर्च किए। मयंक अग्रवाल और केएल राहुल दोनों अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। ऐसे में उन्हें शॉट खेलने से रोकना बड़ी उपलब्धि है। 5 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 33/0
शिवम मावी की कड़ी लाइन पर मयंक ने फेरा पानी
शिवम मावी ने पारी का चौथा ओवर काफी अच्छा किया। ओवर की पांच गेंदों में उन्होंने केवल 1 रन खर्च किया था। हालांकि, आखिरी गेंद पर मयंक अग्रवाल ने कवर्स के ऊपर से शॉट खेलकर चौका हासिल किया। इस ओवर में 5 रन बने। 4 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 30/4 हो गया है।
साउथी के ओवर में 12 रन बने
मयंक अग्रवाल और केएल राहुल अपनी लय में नजर आ रहे हैं। दोनों ने मिलकर टिम साउथी के ओवर में कुल 12 रन बटोरे। 3 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर बिना किसी नुकसान के 25 रन हो गया है।
मयंक अग्रवाल अच्छी लय में नजर आए
शिवम मावी के ओवर में मयंक अग्रवाल ने फिर पांचवीं गेंद पर बाउंड्री जमाई। अग्रवाल ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से शॉट खेलकर जानदार चौका हासिल किया। 2 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 14/0
टिम साउथी के ओवर में बने 7 रन
166 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स। मयंक अग्रवाल ने ओवर की पांचवीं गेंद पर कवर्स और मिड ऑफ के बीच से शानदार ड्राइव खेलकर चौका लगाया। 1 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 7/0।
अर्शदीप सिंह ने बेहतरीन ओवर डाला
अर्शदीप सिंह ने पारी का आखिरी ओवर शानदार किया। उन्होंने केवल 7 रन दिए और आखिरी गेंद पर दिनेश कार्तिक (11) को बोल्ड किया। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिए। 20 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 165/7। जल्द ही पंजाब की पारी शुरू होगी। देखना होगा कि वो लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे या नहीं। हमारे साथ बने रहिए।
शमी ने अपना कोटा पूरा किया
मोहम्मद शमी ने पारी का 19वां ओवर किया और कम रन खर्च किए। उन्होंने 4 ओवर में केवल 23 रन दिए और इयोन मोर्गन का विकेट लिया। अपने आखिरी ओवर में शमी ने टिम सीफर्ट (2) को रनआउट किया और 7 रन ही दिए। 19 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 158/6।
अर्शदीप का सिक्स के साथ स्वागत, राणा का किया शिकार
नितिश राणा ने पारी का 18वां ओवर करने आए अर्शदीप सिंह का छक्का जमाकर स्वागत किया। राणा ने कवर्स के ऊपर से छक्का जमाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अगली दो गेंदों में दो रन और एक छक्का जमा दिया। चौथी गेंद पर अर्शदीप को राणा का विकेट मिला। धीमी गति की गेंद डाली, बल्लेबाज ने डीप मिडविकेट के ऊपर से शॉट खेलना चाहा। टाइमिंग सही नहीं था। मयंक अग्रवाल ने कैच पकड़ा। नितिश राणा ने 18 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली। इस ओवर में कुल 14 रन बने। 18 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 151/5।
मोर्गन का शर्मनाक आंकड़ा
आईपीएल 2021 में 9वीं बार सिंगल डिजिट स्कोर यानी 10 रन से पहले आउट हुए केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन।
नाथन ऐलिस का स्पेल समाप्त, काफी महंगे साबित हुए
पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज नाथन ऐलिस के लिए आज का मैच अच्छा नहीं बीता। उन्होंने चार ओवर के अपने कोटे में 11.50 की इकोनॉमी से 46 रन खर्च किए। केकेआर ने 17 ओवर में 4 विकेट खोकर 137 रन बना लिए हैं।
शिकारी शमी, केकेआर के कप्तान को बनाया शिकार
मोहम्मद शमी का शानदार ओवर, मोर्गन का किया शिकार
मोहम्मद शमी ने खराब फॉर्म से जूझ रहे केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन को 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट करके केकेआर को चौथा झटका दिया। मोर्गन केवल 2 रन बना पाए। शमी का बढ़िया ओवर रहा। इसमें उन्होंने केवल 4 रन खर्च किए। 16 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 4 विकेट पर 125 रन।
बिश्नोई साहब, कमाल कर दिया
केकेआर को करना होगा धमाल
30 गेंदें बची हैं। मोर्गन, राणा, नरेन, कार्तिक और सीफर्ट जैसे धाकड़ बल्लेबाज अभी बचे हैं। केकेआर को पांचवें गियर में गाड़ी डालना होगी। हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद। अभी दूसरा टाइमआउट शुरू हुआ।
रवि बिश्नोई ने अपने कोटे का आखिरी ओवर डाला
इसकी शुरूआत ही खराब रही। राणा ने पहली गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट खेलकर चौका हासिल किया। चौथी गेंद पर रवि बिश्नोई ने वेंकटेश अय्यर को दीपक हूडा के हाथों कैच आउट करा दिया। रवि ने ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ की गेंद डाली। अय्यर ने आगे बढ़कर डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का लगाना चाहा, लेकिन चूके, हूडा के खाते में एक और कैच जुड़ा। वेंकटेश अय्यर ने 49 गेंदों में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 67 रन बनाए। रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 22 रन देकर दो विकेट झटके।
वेंकटेश अय्यर के शॉट पर दर्शक बने रहे फील्डर, 14 ओवर के बाद केकेआर स्कोर
वेंकटेश अय्यर का कोई जवाब नहीं। नाथन ऐलिस द्वारा किए पारी के 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर सभी खिलाड़ी दर्शक बने रह गए। ऑफ स्टंप के बाहर ऐलिस ने गेंद डाली, अय्यर ने कवर्स में हवाई शॉट खेला, गेंद एक टप्पा खाकर बाउंड्री लाइन के बाहर, शानदार चौका। दर्शक बने रह गए सभी खिलाड़ी। 14 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर दो विकेट पर 115 रन।
बढ़े चलो वेंकटेश अय्यर, दूसरे अर्धशतक की शुभकामनाएं
वेंकटेश अय्यर ने आईपीएल में जमाया दूसरा अर्धशतक
वेंकटेश अय्यर ने फेबियन एलेन द्वारा किए पारी के 13वें ओवर की पहली गेंद पर डीप मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर अपना आईपीएल का दूसरा अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 39 गेंदों में 7 चौके की मदद से पचासा पूरा किया। फिर ओवर की पांचवीं गेंद पर डीप मिडविकेट के ऊपर से जबर्दस्त छक्का जमाया। केकेआर का स्कोर 100 रन के पार। 13 ओवर में केकेआर का स्कोर 2 विकेट पर 104 रन।
रवि बिश्नोई का सफल ओवर, राहुल त्रिपाठी का किया शिकार
रवि बिश्नोई बने जोड़ी ब्रेकर। राहुल त्रिपाठी को गूगली डालकर लांग ऑन पर दीपक हूडा के हाथों कैच आउट कराया। राहुल त्रिपाठी ने 26 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए। 12 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट पर 93 रन।
रवि बिश्नाई की कसी हुई गेंदबाजी
युवा रवि बिश्नोई ने शानदार ओवर करते हुए आक्रामक राहुल त्रिपाठी और वेंकटेश अय्यर को बांधे रखा। बिश्नोई के ओवर में केवल 3 रन बने। 10 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 76/1। आपको क्या लगता है। कितना स्कोर बनेगा।
स्ट्रेटेजिक टाइम आउट
ढाई मिनट का ब्रेक
राहुल का खूबसूरत शॉट, एलेन की जमकर की धुनाई
राहुल त्रिपाठी ने 9वें ओवर की पहली ही गेंद पर स्वीप शॉट के सहारे शानदार छक्का जड़ा। बल्ले और गेंद के बीच संपर्क शानदार रहा। राहुल ने अपने घुटने पर बैठकर तेजी से बल्ला घुमाया और इसका उन्हें शानदार ईनाम मिला। इसके बाद केकेआर के दोनों मिलकर ओवर में कुल 10 रन बटोरे। 9 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 1 विकेट पर 73 रन।
राहुल त्रिपाठी बेहद आकर्षक
राहुल त्रिपाठी की तारीफ करनी होगी। हर ओवर में एक बाउंड्री निकालने में सफल हो रहे हैं। फेबियन एलेन द्वारा किए पारी के सातवें ओवर में चौथी गेंद पर लांग ऑन और डीप मिडविकेट के बीच से शानदार चौका जमाया। 7 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 1 विकेट पर 55 रन।
नाथन ऐलिस पावरप्ले का आखिरी ओवर किया
नाथन ऐलिस के ओवर में वेंकटेश अय्यर ने दो बाउंड्री निकाली। बढ़िया लय में नजर आ रहे हैं वेंकटेश अय्यर। खूबसूरती से शॉट खेले। केकेआर ने इस ओवर में 11 रन बटोरे। 6 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 1 विकेट पर 48 रन।
अर्शदीप सिंह के ओवर में बने 7 रन
राहुल त्रिपाठी पिछले दो ओवर में एक बाउंड्री निकालने में कामयाब जरूर हो रहे हैं। 5 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 1 विकेट पर 37 रन।
मोहम्मद शमी के दूसरे ओवर में बने 7 रन
मोहम्मद शमी पारी का चौथा ओवर करने आए। पांच गेंदें एकदम सही लाइन पर रखी, लेकिन आखिरी गेंद शॉर्ट डाली, जिस पर राहुल ने पुल शॉट खेलकर बाउंड्री हासिल कर ली। 4 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 1 विकेट पर 30 रन।
अर्शदीप सिंह ने केकेआर को दिया तगड़ा झटका
पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड किया। अर्शदीप ने ऑफ स्टंप पर फुल लेंथ की गेंद डाली, गिल ड्राइव खेलने गए और उनके बल्ले का अंदरूनी भाग लेकर स्टंप पर जाकर लगी। केकेआर को बहुत जल्दी लगा पहला झटका। शुभमन गिल ने 7 गेंदों में 1 चौके की मदद से 7 रन बनाए।
मोहम्मद शमी दूसरे छोर पर आए
शमी बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन पांचवीं गेंद पर वेंकटेश अय्यर ने कवर्स और मिड ऑफ के बीच से खूबसूरत शॉट खेलकर बाउंड्री हासिल की। 2 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 17 रन।
केकेआर की धमाकेदार शुरूआत
केकेआर की शानदार शुरूआत, वेंकटेश अय्यर ने पारी की पहली ही गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया। वेंकटेश ने डीप स्क्वायर लेग की दिशा में चौका जमाया। इसके बाद एलेन ने गजब वापसी की और अगली दो गेंद डॉट डाली। फिर अय्यर ने आखिरी गेंद पर चौका जड़ दिया। केकेआर ने पहले ओवर में 10 रन बनाए।
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
कोलकाता नाइटराइडर्स - शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, नितिश राणा, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, टिम साउथी, वरुण चक्रवर्ती और शिवम मावी।
पंजाब किंग्स - केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, एडेन मार्करम, निकोलस पूरण, शाहरुख खान, दीपक हूडा, फेबियन एलेन, नाथन ऐलिस, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह।
केकेआर और पंजाब के बीच टॉस का वीडियो
दोनों टीमों में हुए बदलाव
पंजाब किंग्स ने आज के मैच के लिए अपनी प्लेइंग XI में तीन बदलाव किए हैं। वहीं केकेआर ने भी दो बदलाव किए हैं। पंजाब किंग्स ने क्रिस गेल, मंदीप सिंह और हरप्रीत बरार की जगह फेबियन एलेन, मयंक अग्रवाल और शाहरुख खान को शामिल किया है। केकेआर ने लोकी फर्ग्यूसन और संदीप वॉरियर की जगह टिम सीफर्ट व शिवम मावी को शामिल किया है।
पंजाब किंग्स ने जीता टॉस
पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
टिम सीफर्ट के डेब्यू का वीडियो
केकेआर के लिए डेब्यू करेंगे टिम सीफर्ट
केकेआर ने टिम सीफर्ट को मैच शुरू होने से पहले डेब्यू कैप सौंपी है। यह देखना होगा कि टिम सीफर्ट को लोकी फर्ग्यूसन या टिम साउथी में से किसकी जगह शामिल किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर सीफर्ट को डेब्यू का मौका मिला तो किसी एक भारतीय बल्लेबाज की जगह भारतीय गेंदबाज को शामिल किया जा सकता है। शिवम मावी, कमलेश नागरकोटी या प्रसिद्ध कृष्णा में से किसी को मिलेगा मौका।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
केकेआर और पंजाब किंग्स के कई प्रमुख खिलाड़ी इस मैच से बाहर रह सकते हैं। दोनों टीमें आज किन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती हैं, वो जानें।
KKR vs PBKS Playing 11, IPL 2021: कोलकाता-पंजाब मुकाबले में आज ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11
दुबई का मौसम
कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच आज मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है। जानिए वहां का मौसम और पिच रिपोर्ट क्या कहती है।
क्रिस गेल आईपीएल से बाहर
वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले आईपीएल के बायो-बबल को छोड़ने का फैसला किया है। जानिए उन्होंने ऐसा फैसला क्यों लिया
आईपीएल 2021 में अब नहीं दिखेगा यूनिवर्स बॉस के बल्ले का जादू, इस वजह से वापस लिया नाम

