SA vs WI: मार्करम ने जड़ा अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा
दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है। दोनों टीमों को अपने पहले मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा था। आज दोनों पहली जीत के लिए जंग करेंगी। मैच के ताजा अपडेट्स जानें यहां।
एडेन मार्करम (51*) और रासी वान डर डुसैन (43*) की उम्दा पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को टी20 वर्ल्ड कप के मैच में वेस्टइंडीज को 10 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से हरा दिया। दुबई में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 18.2 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसी के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2021 में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी जीत का खाता खोला।
दक्षिण अफ्रीका की पारी का हाल
144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत खराब रही। टेंबा बावुमा (2) को आंद्रे रसेल ने सटीक थ्रो जमाकर रनआउट किया। हालांकि, पहले विकेट का दबाव प्रोटियाज टीम पर बिलकुल नहीं पड़ा और रीजा हेंड्रिक्स (39) व रासी वान डर डुसैन ने कैरेबियाई गेंदबाजों का अच्छे से मुकाबला किया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की।
अकील हुसैन ने रीजा हेंड्रिक्स को डीप स्क्वायर लेग में हेटमायर के हाथों कैच आउट कराकर वेस्टइंडीज को दूसरी सफलता दिलाई। फिर रासी वान डर डुसैन और एडेन मार्करम ने मोर्चा संभाला 83 रन की अविजित साझेदारी करके टीम को 8 विकेट की जीत दिलाई। मार्करम ने केवल 26 गेंदों में दो चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 51 रन बनाए। वहीं रासी वान डर डुसैन ने 51 गेंदों में तीन चौके की मदद से नाबाद 43 रन बनाए। वेस्टइंडीज की तरफ से अकील हुसैन को एक सफलता मिली।
वेस्टइंडीज की पारी का हाल
इससे पहले ऐविन लुईस (56) के अर्धशतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी के आमंत्रित वेस्टइंडीज की शुरूआत बेहद धीमी रही। पहले 3 ओवर में उसके ओपनर्स केवल 6 रन बना पाए थे। यहां से लुईस ने गियर बदले और ताबड़तोड़ शॉट खेलना शुरू किए। सिमंस पिच पर संघर्ष करते हुए नजर आए। हालांकि, लुईस ने एक छोर से आक्रमण करना जारी रखा और 35 गेंदों में तीन चौके और 6 छक्के की मदद से 56 रन बनाए। महाराज ने लुईस को रबाडा के हाथों कैच आउट कराकर विंडीज को पहला झटका दिया। जल्द ही महाराज ने निकोलस पूरन (12) को लांग ऑफ में मिलर के हाथों कैच आउट कराया।
रबाडा ने संघर्षरत लेंडल सिमंस (16) को क्लीन बोल्ड करके विंडीज को तीसरा झटका दिया। क्रिस गेल (12) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और प्रीटोरियस की गेंद पर क्लासेन को कैच थमाकर चलते बने। कप्तान पोलार्ड ने 20 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए। उन्हें प्रीटोरियस ने डुसैन के हाथों कैच आउट कराया। आंद्रे रसेल (5) को नॉर्टजे ने बोल्ड किया। शिमरोन हेटमायर (1) रनआउट हुए। प्रोटियाज की तरफ से ड्वेन प्रीटोरियस ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। केशव महाराज को दो जबकि रबाडा और नॉर्टजे को एक--एक सफलता मिली।
टॉस का बॉस
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज ने अपनी प्लेइंग 11 में एक-एक बदलाव किया है। दक्षिण अफ्रीका से क्विंटन डी कॉक बाहर हुए और उनकी जगह रीजा हेंड्रिक्स को शामिल किया गया। वहीं वेस्टइंडीज ने ओबेड मैकॉय की जगह हेडन वॉल्श को शामिल किया।
Live Streaming SA vs WI: आप दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज मैच का लाइव प्रसारण Star Sports Network व Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं। इस मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स एचडी 1, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स एचडी 3 पर भी होगा। डिजनी प्लस हॉटस्टार पर आप लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद उठा सकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर आप इन मैचों से जुड़े ताजा अपडेट्स और रोचक स्टोरी पढ़ सकते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11 (West Indies Probable Playing 11)
ऐविन लुईस, क्रिस गेल, लेंडल सिमंस, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन, किरोन पोलार्ड (कप्तान), आंद्रे रसेल, ड्वेन ब्रावो, अकील हुसैन, हेडन वॉल्श और रवि रामपॉल।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11 (South Africa Probable Playing 11)
रीजा हेंड्रिक्स, टेंबा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रासी वान डर डुसैन, डेविड मिलर, हेनरिच क्लासेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, एनरिच नॉर्टजे और तबरेज शम्सी।
मार्करम के अर्धशतक से विजेता बना दक्षिण अफ्रीका
पहली ही गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से छक्का जमाकर मार्करम ने अपना अर्धशतक पूरा किया। मार्करम ने केवल 25 गेंदों में दो चौके और चार छक्के की मदद से अपना पचासा पूरा किया। अगली गेंद पर डीप स्क्वायर लेग की दिशा में एक रन लेकर मार्करम ने प्रोटियाज टीम की जीत पर मुहर लगाई। दक्षिण अफ्रीका ने 18.2 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 में अपनी जीत का खाता खोला। प्रोटियाज टीम ने 10 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से मैच जीता।
ब्रावो के ओवर में 4 रन बने
ड्वेन ब्रावो ने शानदार ओवर किया। इस ओवर में अफ्रीकी बल्लेबाज केवल 4 रन बना सके। 18 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 137/2। एडेन मार्करम 44* और रासी वान डर डुसैन 43* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मार्करम की आकर्षक बल्लेबाजी
एडेन मार्करम ने रसेल के ओवर में दो शानदार बाउंड्री जमाई। पहले तो तीसरी गेंद पर लांग ऑफ और कवर्स के बीच से चौका जमाया। फिर आखिरी गेंद पर भी शानदार चौका जमाया। एक्स्ट्रा कवर्स के पास से ड्राइव खेलकर खूबसूरत बाउंड्री जमाई। 17 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 133/2। एडेन मार्करम 42* और रासी वान डर डुसैन 41* रन बनाकर खेल रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीका जीत के करीब बढ़ती हुई
रासी वान डर डुसैन ने ब्रावो की पहली दो गेंदों पर लगातार दो चौके जमाए। पहला चौका स्क्वायर लेग में जमाया तो दूसरा चौका मिडविकेट की दिशा में खेलकर हासिल किया। इसके बाद ब्रावो ने जोरदार वापसी की और अगली चार गेंदों में 2 रन दिए। इस ओवर में 10 रन बने। 16 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 121/2। एडेन मार्करम 32* और रासी वान डर डुसैन 39* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रामपाल का महंगा ओवर
रवि रामपाल का महंगा ओवर साबित हुआ। मार्करम ने तीसरी गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से शानदार छक्का जमाया। इस ओवर में 11 रन बने। 15 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 111/2। एडेन मार्करम 31* और रासी वान डर डुसैन 31* रन बनाकर खेल रहे हैं।
ड्वेन ब्रावो का बेहतरीन ओवर
ड्वेन ब्रावो ने पारी के 14वें ओवर में केवल दो रन खर्च किए। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने 14 ओवर दो विकेट खोकर 100 रन बना लिए हैं। एडेन मार्करम 23* और रासी वान डर डुसैन 28* रन बनाकर खेल रहे हैं।
पोलार्ड का महंगा ओवर
पोलार्ड अच्छा खासा ओवर कर रहे थे। पांच गेंदों में केवल 3 रन दिए थे। मगर आखिरी गेंद शॉर्ट डाली तो खामियाजा भुगतना पड़ा। मार्करम ने मिडविकेट के ऊपर से लंबा छक्का जमाया। इस ओवर में 9 रन बने। 12 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 91/2। एडेन मार्करम 21* और रासी वान डर डुसैन 22* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मार्करम का बेहतरीन शॉट
पोलार्ड अच्छा खासा ओवर कर रहे थे। पांच गेंदों में केवल 3 रन दिए थे। मगर आखिरी गेंद शॉर्ट डाली तो खामियाजा भुगतना पड़ा। मार्करम ने मिडविकेट के ऊपर से लंबा छक्का जमाया। इस ओवर में 9 रन बने। 12 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 91/2। एडेन मार्करम 21* और रासी वान डर डुसैन 22* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मार्करम का जानदार छक्का
हेडन वॉल्श ने स्लॉट में गेंद डाली तो मार्करम ने बिना किसी झिझक के हवाई फायर किया और शानदार छक्का जड़ा। इस ओवर में 16 रन बने।11 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 82/2। एडेन मार्करम 14* और रासी वान डर डुसैन 20* रन बनाकर खेल रहे हैं।
हुसैन का सफल ओवर
अकील हुसैन ने अपने स्पेल के आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने रीजा हेंड्रिक्स को डीप स्क्वायर लेग में शिमरोन हेटमायर के हाथों कैच आउट कराया। हेटमायर ने दर्शनीय कैच लपका। हेंड्रिक्स ने 30 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाए। इस ओवर में 5 रन बने। 10 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 66/2। रासी वान डर डुसैन 19* और एडेन मार्करम 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
वॉल्श के ओवर में 5 रन बने
हेडन वॉल्श ने ओवर में 5 रन दिए। 9 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 60/1। रीजा हेंड्रिक्स 19* और रासी वान डर डुसैन 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।
ब्रावो की गेंद पर हेंड्रिक्स का शानदार चौका
रीजा हेंड्रिक्स इस समय वेस्टइंडीज के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बने हुए हैं। ब्रावो के ओवर की पांचवीं गेंद पर कवर्स की दिशा में आकर्षक शॉट जमाकर बाउंड्री जमाई। 8 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 55/1। रीजा हेंड्रिक्स 37* और रासी वान डर डुसैन 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।
हेडन वॉल्श के ओवर में बने 5 रन
हेडन वॉल्श ने हेंड्रिक्स और डुसैन को ओवर में बाउंड्री नहीं हासिल करने दी। इस ओवर में 5 रन बने। 7 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्केर 47/1। रीजा हेंड्रिक्स 32* और रासी वान डर डुसैन 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।
पावरप्ले समाप्त, दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी
पावरप्ले समाप्त हो चुका है और इसमें दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है। रीजा हेंड्रिक्स ने इस दौरान कई आकर्षक स्ट्रोक्स जमाए। 6 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 42/1। रीजा हेंड्रिक्स 30* और रासी वान डर डुसैन 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रीजा हेंड्रिक्स ने लगाई आकर्षक बाउंड्री
रीजा हेंड्रिक्स बहुत अच्छी पारी खेल रहे हैं। वह पूरी तरह वेस्टइंडीज पर हावी हैं। रसेल के ओवर की पांचवीं गेंद पर पुल शॉट खेलकर मिडविकेट की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 10 रन बने। 5 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 36/1। रीजा हेंड्रिक्स 28* और रासी वान डर डुसैन 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रीजा हेंड्रिक्स की नजाकतभरी बाउंड्री
रीजा हेंड्रिक्स ने रवि रामपाल के ओवर की पहली गेंद पर लेट कट शॉट खेलकर चौका जमाया। इस ओवर में 9 रन बने। 4 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 26/1। रीजा हेंड्रिक्स 21* और रासी वान डर डुसैन 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रीजा हेंड्रिक्स की जबर्दस्त शुरूआत
अकील हुसैन की पहली गेंद ऊपर पाते ही हेंड्रिक्स ने लांग ऑन में छक्का जड़ दिया। अगली ही गेंद शॉर्ट पाई और हेंड्रिक्स ने पुल शॉट खेलकर बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 11 रन बने। 3 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 17/1। रीजा हेंड्रिक्स 14* और रासी वान डर डुसैन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रवि रामपॉल ने किया शानदार ओवर
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज रवि रामपॉल ने शानदार ओवर करते हुए केवल 2 रन खर्च किए। 2 ओवर के बाद दक्षिा अफ्रीका का स्कोर 6/1। रीजा हेंड्रिक्स 3* और रासी वान डर डुसैन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
बावुमा रनआउट, दक्षिण अफ्रीका की खराब शुरूआत
144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत बिगड़ गई है। आंद्रे रसेल ने सटीक थ्रो मारकर टेंबा बावुमा (2) को डगआउट लौटा दिया है। 1 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 4/1। रीजा हेंड्रिक्स 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में बनाया 143/8 का स्कोर
किरोन पोलार्ड आखिरी ओवर में अजब अंदाज में आउट हुए। ड्वेन प्रीटोरियस की दूसरी गेंद पर पोलार्ड ने सीधा शॉट जमाया, लेकिन प्रोटियाज ने पहले ही मिड ऑफ को बहुत अंदर खड़ा कर रखा था। पोलार्ड के शॉट में दम था, लेकिन रासी वान डर डुसैन ने अच्छा कैच लपका। थर्ड अंपायर ने बताया कि पोलार्ड आउट हैं। उन्होंने 20 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए। अगली गेंद पर हेडन वॉल्श डगआउट लौटे। हेंड्रिक्स ने उनका कैच लपका। फिर चौथी गेंद पर ब्रावो ने चौका जमा दिया। आखिरी गेंद पर ब्रावो ने दो रन लिए। 20 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 143/8। ड्वेन ब्रावो 8* और अकील हुसैन 0* रन बनाकर लौटे।
नॉर्टजे का फिर से शानदार ओवर
एनरिच नॉर्टजे ने पारी का 19वां ओवर बेहद शानदार डाला। दूसरी गेंद पर उन्होंने आंद्रे रसेल को क्लीन बोल्ड किया। फिर चौथी गेंद पर शिमरोन हेटमायर रनआउट हो गए। इस ओवर में केवल 5 रन बने जबकि दो विकेट गिरे। 19 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 136/6। किरोन पोलार्ड 26* और ड्वेन ब्रावो 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
क्रिस गेल 12 रन बनाकर हुए आउट
ड्वेन प्रीटोरियस ने अपने स्पेल की पहली गेंद पर क्रिस गेल का बड़ा विकेट लिया। क्रिस गेल 12 गेंदों मे 12 रन बनाकर आउट हुए। अगली गेंद पर रसेल ने चौका जमाया। ओवर की पांचवीं गेंद पर पोलार्ड ने भी चौका जमाया। 18 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 131/4। किरोन पोलार्ड 23* और आंद्रे रसेल 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
17वें ओवर में एक बाउंड्री जमा सके बल्लेबाज
कगिसो रबाडा ने ओवर की पहली गेंद नो बॉल डाली। फ्री हिट पर पोलार्ड ने गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया। 17 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 121/3। किरोन पोलार्ड 18* और क्रिस गेल 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।
गेल-पोलार्ड ने शम्सी की धुनाई की
किरोन पोलार्ड ने ओवर की दूसरी गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से लंबा छक्का जमाया। फिर चौथी गेंद पर क्रिस गेल ने लांग ऑन के ऊपर से बेहतरीन छक्का जमाया। शम्सी पर दबाव स्पष्ट नजर आ रहा है। इस ओवर में 16 रन बने। 16 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 111/3। किरोन पोलार्ड 12* और क्रिस गेल 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।
एनरिच नॉर्टजे का फिर किफायती ओवर
एनरिच नॉर्टजे ने बेहतरीन लाइन और लेंथ रखते हुए किफायती ओवर किया। इस ओवर में केवल दो रन दिए। 15 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 95/3। किरोन पोलार्ड 4* और क्रिस गेल 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रबाडा ने सिमंस का किया शिकार
कगिसो रबाडा ने 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर लेंडल सिमंस को क्लीन बोल्ड किया। रबाडा की धीमी गति की गेंद सिमंस को समझ नहीं आई। सिमंस 35 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए। वो एक भी बाउंड्री नहीं जमा सके। 14 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 93/3। किरोन पोलार्ड 3* और क्रिस गेल 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
महाराज ने दूसरा विकेट झटका
केशव महाराज ने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर वेस्टइंडीज को करारा झटका दिया। आक्रामक तरीके से खेल रहे पूरन को महाराज ने लांग ऑफ में एडेन मार्करम के हाथों कैच आउट कराया। पूरन ने 7 गेंदों में दो चौके की मदद से 12 रन बनाए।13 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर वेस्टइंडीज का स्कोर 89/2। लेंडल सिमंस 16* और क्रिस गेल 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
शम्सी की फिर हुई धुनाई
पूरन ने शम्सी का चौका जमाकर स्वागत किया। पूरन ने पहली ही गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट खेलकर चौका जमाया। अगली ही गेंद पर पूरन के बल्ले से क्लासिक कवर ड्राइव निकली। इस ओवर में 10 रन बने। 12 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 86/1। लेंडल सिमंस 15* और निकोलस पूरण 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।
महाराज का सफल ओवर
केशव महाराज के 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर लुईस ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से शानदार छक्का जमाया। फिर चौथी गेंद पर वो मिडविकेट की दिशा में बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन टाइमिंग अच्छा नहीं। कगिसो रबाडा ने आसान कैच लपका। ऐविन लुईस ने 35 गेंदों में तीन चौके और 6 छक्के की मदद से 56 रन बनाए। 11 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 74/1। लेंडल सिमंस 13* और निकोलस पूरन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
लुईस का एक और शानदार छक्का
तबरेज शम्सी के ओवर में पांचवीं गेंद पर ऐविन लुईस ने छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। लुईस ने 33 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्के की मदद से पचासा पूरा किया। 10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 65/0। ऐविन लुईस 50* और लेंडल सिमंस 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।
वेस्टइंडीज के 50 रन पूरे
केशव महाराज का ओवर महंगा साबित हुआ। पांचवीं गेंद महाराज ने आगे की तरफ डाली, जिसे लुईस ने लांग ऑन के ऊपर से शानदार छक्का जड़ा। 9 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 56/0। ऐविन लुईस 43* और लेंडल सिमंस 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।
एनरिच नॉर्टजे ने डाला शानदार ओवर
एनरिच नॉर्टजे ने शानदार ओवर किया। कैरेबियाई बल्लेबाजों को 6 गेंदों में केवल एक रन बनाने दिया। 8 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 47/0। ऐविन लुईस 36* और लेंडल सिमंस 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।
केशव महाराज का कड़क ओवर
केशव महाराज ने लुईस और सिमंस को बड़ा शॉट खेलने से रोका। उन्होंने अपने ओवर में केवल 3 रन खर्च किए। 7 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 46/0। ऐविन लुईस 36* और लेंडल सिमंस 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।
बाल-बाल बचे सिमंस
एनरिच नॉर्टजे के ओवर की तीसरी गेंद पर ऐविन लुईस ने लांग ऑफ के ऊपर से शानदार चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर लेंडल सिमंस को फिर से जीवनदान मिला। नॉर्टजे की गेंद पर सिमंस के बल्ले का बाहरी किनारा लगा, लेकिन विकेटकीपर क्लासेन आसान कैच नहीं ले पाए। 6 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 43/0। ऐविन लुईस 35* और लेंडल सिमंस 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।
लुईस ने शुरू किया आक्रामक खेलना
एडेन मार्करम ने पांचवें ओवर की पहली तीन गेंदों में कोई रन नहीं दिया। मगर चौथी गेंद हल्की सी शॉर्ट पाई और लुईस ने मिडविकेट के ऊपर से 93 मीटर लंबा छक्का जमाया। फिर लुईस ने पैर के पास गेंद पाते ही लुईस ने लांग ऑन के ऊपर से छक्का जड़ दिया। आखिरी गेंद मार्करम ने शॉर्ट लेंथ की डाली, जिस पर लुईस ने लांग ऑन की दिशा में करारा चौका जमाया। 5 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 36/0। ऐविन लुईस 30* और लेंडल सिमंस 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
लुईस ने जमाया वेस्टइंडीज के लिए पहला चौका
आखिरकार वेस्टइंडीज ने पहली बाउंड्री हासिल की। चौथे ओवर की चौथी गेंद पर लुईस को हाथ खोलने का मौका मिला। ऑफ स्टंप के बाहर धीमी गति की गेंद डालना रबाडा को भारी पड़ा। लुईस ने थर्डमैन की दिशा में शानदार चौका जमाया। अगली ही गेंद पर लुईस ने फुलटॉस गेंद मिलते ही गेंदबाज के सिर के ऊपर से छक्का जमा दिया। 4 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 18/0। ऐविन लुईस 12* और लेंडल सिमंस 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
एडेन मार्करम का मेडन ओवर
वेस्टइंडीज पर पिछले मैच का दबाव स्पष्ट रूप से दिख रहा है। ओपनर्स ने बेहद धीमी शुरूआत की है। एडेन मार्करम ने तीसरे ओवर में ऐविन लुईस को एक भी रन नहीं बनाने दिया। 3 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 6/0। लेंडल सिमंस 3* और ऐविन लुईस 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
कगिसो रबाडा ने किया शानदार ओवर
दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने दूसरा ओवर शानदार किया। उन्होंने इस ओवर में केवल दो रन खर्च किए। 2 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 6/0। लेंडल सिमंस 3* और ऐविन लुईस 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
पहली ही गेंद पर सिमंस को मिला जीवनदान
लेंडल सिमंस को पारी की पहली ही गेंद पर जीवनदान मिला। एडेन मार्करम की गेंद पर सिमंस ने हल्के हाथों से शॉर्ट मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लेना चाहा। मगर तालमेल की कमी दिखी। मार्करम ने गेंदबाजी छोर की तरफ थ्रो किया, लेकिन गेंद स्टंप्स पर जाकर नहीं लगी। बावुमा भी गेंद को पकड़ नहीं पाए तो सिमंस बच गए। 1 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 4/0। लेंडल सिमंस 2* और ऐविन लुईस 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज ने अपनी प्लेइंग 11 में एक-एक बदलाव किया है। दक्षिण अफ्रीका से क्विंटन डी कॉक बाहर हुए और उनकी जगह रीजा हेंड्रिक्स को शामिल किया गया। वहीं वेस्टइंडीज ने ओबेड मैकॉय की जगह हेडन वॉल्श को शामिल किया।
टॉस का बॉस बावुमा
मोहम्मद शमी के लिए रिजवान ने किया खूबसूरत ट्वीट
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2021 का 18वां मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें आज मैच में इन 11 खिलाड़ियों को आजमा सकती हैं।
दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की आज मैच में ये हो सकती है प्लेइंग 11
लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें
टी20 विश्व कप 2021 में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम आमने-सामने होंगी। जानें, दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज मैच कब और कहां लाइव देखें?
जानें, दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज मैच को कब और कहां लाइव देखें
आज के मैच का प्रीव्यू
दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच दुबई में टी20 वर्ल्ड कप 2021 का मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें पहली जीत के लिए मैदान संभालेंगी।
दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज में पहली जीत की होगी जंग, बल्लेबाजों से धमाके की उम्मीद

