India vs South Africa 3rd T20: आज भारत-द.अफ्रीका तीसरा टी20 मैच
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका की मंगलवार को तीसरे टी20 मुकाबले में टक्कर होगी। मैच से जुड़ी हलचल जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
भारत और दक्षिण अफ्रीका इन दिनों पांच टी20 मैचों की सीरीज में आमने-सामने हैं। दोनों टीमें के बीच आज विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में तीसरे टी20 खेला जाएगा। यह भारत के लिए 'करो या मरो' मुकाबला है। भारतीय टीम सीरीज में 0-2 से पिछड़ चुकी है। ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम ने पहला मैच 7 और दूसरे मुकाबला 4 विकेट से गंवाया। ऐसे में टीम इंडिया विशाखापट्टनम में वापसी करने की फिराक में होगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम निर्णायक बढ़त हासिल करने के प्रयास में होगी।
यहां क्लिक करके देखिए स्कोरः INDIA VS SOUTH AFRICA 3rd T20 LIVE CRICKET SCORE: WATCH HERE
कैसी होगी मैच की पिच और मौसम?
विशाखापट्टनम के मैदान पर अब तक केवल दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, जिसमें लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। दोनों ही मैच लो-स्कोरिंग थे। भारत ने 2016 में श्रीलंका को 82 रनों पर ढेर कर दिया था और फिर 14 ओवरों के भीतर टारगेट चेज कर लिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 2019 में भारत को 126/7 के स्कोर पर रोक दिया था और तीन विकेट से विजयी परचम फहराया। ऐसे में यहां एक बार फिर गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है। पिच से स्पिनर्स और तेज गेंदबाज दोनों को ही मदद मिल सकती है। वहीं, मौसम की बात करें तो मैच के दौरान हल्के बादल छाए रहने की संभवना है। तापमाल 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।उमस 80 से 85 प्रतिशत के बीच रह सकती है।
India vs South Africa 3rd T20 Playing 11
भारत की प्लेइंग 11: ऋषभ पंत (कप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार और आवेश खान।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11: तेम्बा बावुमा (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, ड्वेन प्रिटोरियस, रासी वैन डेर ड्यूसेन, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नॉर्किया और तबरेज
द.अफ्रीका ने टॉस जीता, चुनी बॉलिंग, ऐसी हैं प्लेइंग-11
भारत की प्लेइंग 11: ऋषभ पंत (कप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार और आवेश खान।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11: तेम्बा बावुमा (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, ड्वेन प्रिटोरियस, रासी वैन डेर ड्यूसेन, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नॉर्किया और तबरेज
तीसरे टी20 मैच का समय
विशाखापट्टनम में खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच का समय शाम 7 बजे है। मैच का टॉस 6.30 बजे होगा।
कपिल देव ने दिनेश कार्तिक की तारीफ की
भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव ने भारतीय टीम में वापसी करने वाले दिनेश कार्तिक की जमकर तारीफ की। देव ने कहा, 'इस बार कार्तिक ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया कि उन्होंने चयनकर्ताओं को सोचने पर मजबूर किया कि आप मुझे नजरअंदाज नहीं कर सकते। कार्तिक अनुभवी हैं और इसलिए मैं कह सकता हूं कि उनके लिए कितनी भी तारीफ की जाए, वो पर्याप्त नहीं है।'
शम्सी लगाएंगे अर्धशतक
दक्षिण अफ्रीका के चाइनामैन तबरेज शम्सी आज अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का 50वां मैच खेलेंगे। तबरेज शम्सी ने अब तक 49 मैचों में 57 विकेट चटकाए हैं।
इशान किशन को तीन बाउंड्री की जरूरत
भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज इशान किशन को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 चौके पूरे करने के लिए तीन बाउंड्री की जरूरत है।
क्या दिनेश कार्तिक जमा पाएंगे अर्धशतक
भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 चौके पूरे करने से केवल 6 बाउंड्री दूर हैं। दिनेश कार्तिक के अभी 44 चौके हैं।
ऋषभ पंत घबरा जाते हैं: पूर्व क्रिकेटर का बयान
भारतीय टीम के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने ऋषभ पंत की कप्तानी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ईएसपीएनक्रिकइंफो को दिए इंटरव्यू में जाफर ने कहा, 'हां, हमने आईपीएल में भी ऐसा देखा था। मुझे लगता है कि ऋषभ पंत जितनी ज्यादा कप्तानी करेंगे, उतना ज्यादा सीखते जाएंगे। मगर इस समय मेरे ख्याल से जब भी मैच फंसता है तो वो थोड़ा घबराने लगते हैं। किसी हद तक भारत के हाथों से सीरीज फिसल चुकी है। भारतीय टीम को अब शानदार खेल खेलने की जरूरत है।'
सुनील गावस्कर ने उमरान मलिक के लिए दिया बड़ा बयान
सुनील गावस्कर ने कहा कि सचिन तेंदुलकर के बाद मैं उमरान मलिक को खेलते हुए देखने के लिए उत्सुक हूं। सुनील गावस्कर ने कहा, 'आखिरी बार किसी भारतीय खिलाड़ी को खेलते देखने के लिए मैं उत्साहित हुआ था, वो थे सचिन तेंदुलकर। इसके बाद मैं उमरान मलिक को खेलते देखने के लिए उत्सुक हूं।'
कब, कहां और कैसे देखें तीसरा टी20 लाइव
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज विशाखापट्टनम के डॉ वाय एस राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा।
कब, कहां और कैसे देखें भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 का लाइव प्रसारण
भारतीय टीम जब विशाखापट्टनम पहुंची थी
भारत-दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज विशाखापट्टनम के डॉ वाय एस राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाना है। टीम इंडिया और प्रोटियाज आज इस प्लेइंग 11 के साथ मैदान संभाल सकती हैं।
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच आज तीसरा टी20, ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI
अय्यर ने टीम इंडिया की योजना का किया खुलासा
श्रेयस अय्यर ने बताया कि भारतीय टीम एक योजना के साथ मौजूदा सीरीज में आगे बढ़ रही है। अय्यर ने कहा कि भारतीय टीम विकेटों की परवाह किए बगैर आक्रामक मानसिकता के साथ खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया में इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के मद्देनजर इस तरह का खेल भारतीय टीम अपना रही है।
बावुमा 50 चौके से एक कदम दूर
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 चौके पूरे करने से एक कदम दूर हैं। बावुमा के इस समय 49 चौके हैं।
दिनेश कार्तिक के लिए गौतम गंभीर का कड़ा बयान
गौतम गंभीर ने कहा है कि वो अपनी टी20 वर्ल्ड कप टीम में दिनेश कार्तिक को नहीं चुनते। गंभीर ने कहा कि विराट, रोहित, सूर्यकुमार और राहुल जैसे खिलाड़ियों की वापसी के बाद कार्तिक का टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुना जाना मुश्किल है। अक्षर पटेल अगर सातवें नंबर पर खेलते हैं तो टीम में संतुलन प्रदान करेंगे। इसलिए दिनेश कार्तिक का चुना जाना मुश्किल लगता है।
डुसैन के पास धमाके का मौका
IND vs SA 3rd T20 Live: रासी वान डर डुसैन को इंटरनेशनल क्रिकेट में 250 चौके पूरे करने के लिए चार बाउंड्री जमाने की जरूरत है।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 17 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। भारत ने 9 मुकाबले जीते जबकि प्रोटियाज टीम 8 मैच जीतने में सफल रही है।
भारत अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के सामने फेल
क्रिकेट के हर प्रारूप में भारतीय टीम का अपने घर में शानदार रिकॉर्ड रहा है। मगर जब बात दक्षिण अफ्रीका की आती है, तो यह आंकड़ा उलटा पड़ता दिखाई देता है। दक्षिण अफ्रीका का टी20 प्रारूप में भारत में रिकॉर्ड प्रभावी है। प्रोटियाज टीम ने भारत में 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें से पांच जीते। भारत सिर्फ एक मैच जीत सका।
भारत के लिए आज करो या मरो मैच
ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली भारतीय टीम के लिए आज करो या मरो मुकाबला होगा। भारतीय टीम सीरीज में 0-2 से पीछे है और अगर उसे सीरीज में बने रहना है तो हर हाल में आज का मैच जीतना होगा। दक्षिण अफ्रीका के पास सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त लेने का आज शानदार मौका है।
अक्षर पटेल कर पाएंगे विकेटों का शतक पूरा
टीम इंडिया के बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल को 100 इंटरनेशनल विकेट पूरे करने के लिए दो विकेट की दरकार है। पटेल के अभी 98 इंटरनेशनल विकेट हैं। उम्मीद है कि आज तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में बाएं हाथ के स्पिनर अपना शतक पूरा कर लेंगे।
पिच पर किसका होगा बोलबाला
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच वाइजैग में खेला जाएगा। यहां की पिच से गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। इस पिच पर लो स्कोरिंग मुकाबला खेले जाने की उम्मीद है। यहां अब तक दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए और दोनों ही लो स्कोरिंग मैच रहे। लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत दर्ज की। यहां भारत ने दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेले और दोनों में जीत दर्ज की।
पंत के लिए विशेष मैच
टीम इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच स्पेशल बन जाएगा। यह पंत के इंटरनेशनल करियर का 100वां मैच होगा। पंत अपने इंटरनेशनल करियर में 100 छक्के पूरे करने से एक कदम दूर है। देखना दिलचस्प होगा कि अपने 100वें इंटरनेशनल मैच में वो 100वां इंटरनेशनल छक्का जमाने में कामयाब हो पाएंगे या नहीं।
बड़ी उपलब्धि के नजदीक भुवी
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने के नजदीक हैं। उन्हें भारत की सबसे छोटे फॉर्मेट में दूसरा सबसे सफल गेंदबाज बनने के लिए पांच विकेट की जरूरते हैं। भुवी (63) से आगे फिलहाल जसप्रीत बुमराह (67) हैं।
50 चौकों के करीब बावुमा
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 50 चौके लगाने के करीब हैं। उन्हें महज एक चौके की दरकार है।
250 चौकों के नजदीक ड्यूसेन
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज रस्सी वैन डेर ड्यूसेन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 250 चौके जड़ने के नजदीक हैं। उन्हें ऐसा करने के लिए सिर्फ चार चौकों की आवश्यकता है।
100वें मैच में उतरेंगे ऋषभ पंत
ऋषभ पंत मंगलवार को 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे। वह अब तक 24 वनडे, 30 टेस्ट और 45 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। पंत साथ ही सभी प्रारूपों में 100 छक्के जड़ने से महज एक सिक्स दूर हैं।
IND vs SA T20I Head to Head
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान भारत ने 9 जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 8 मैच में जीत हासिल की।
चौकों की फिफ्टी के करीब ईशान
भारत के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को (47) टी20 अंतरराष्ट्रीय में 50 चौकों की फिफ्टी के करीब हैं। उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए तीन चौकों की जरूरत है।
श्रेयस की जगह दीपक को मिलेगा मौका?
श्रेयस अय्यर का दक्षिण अफ्रीका के स्पिनरों के खिलाफ स्ट्राइक रेट 220 का है, लेकिन उन्हें मौजूदा सीरीज में तेज गेंदबाज के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा है। उनका फास्ट बॉलर्स के सामने स्ट्राइक रेट 76.19 है। संभावना जताई जा रही है कि तीसरे टी20 में श्रेयस की जगप दीपक हुड्डा को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।
भारत का स्क्वाड
ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, इशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।
दक्षिण अफ्रीका का स्क्वाड
तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रस्सी वैन डेर ड्यूसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, ऐडन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिच नोर्किया, वेन पोर्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को येन्सेन।

