LIVE

IND vs SA, 3rd T20I Highlights: टीम इंडिया ने तीसरे टी20 में की दमदार वापसी, दक्षिण अफ्रीका को 48 रन से चटाई धूल

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 14, 2022, 22:50 IST

India vs South Africa 3rd T20I Highlights: भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा टी20 अपने नाम कर लिया है। यह भारत के लिए 'करो या मरो' मुकाबला था।

IND vs SA, 3rd T20I Highlights: टीम इंडिया ने तीसरे टी20 में की दमदार वापसी, दक्षिण अफ्रीका को 48 रन से चटाई धूल

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो टी20 मैच गंवाने वाली भारतीय टीम ने दमदार वापसी की है। भारत ने मंगलवार को तीसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 48 रन से धूल चटाई। भारत की इस जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज 1-2 से जीवंत है। भारत ने विशाखापट्टनम के डॉ. वाय एस राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए स्‍टेडियम में खेले गए मुकाबले में 180 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 19.1 ओवर में 131 रन पर ढेर हो गई। भारत की ओर से हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। उनके अलावा युजवेंद्र चहल ने तीन, भुवनेश्वर कुमार और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट हासिल किया।

क्लासेन ने बनाए सर्वाधिक रन

बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खास नहीं रही। तेम्बा बावुमा (8) चौथे ओवर में 23 के कुल स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। दूसरे ओपनर रीजा हेंड्रिक्स (23) छठे ओवर में पवेलियन लौटे। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका को नियमित अंतराल पर झटके लगते रहे। ड्वेन प्रिटोरियस ने जहां 20 रन बनाए तो रासी वैन डेर ड्यूसेन ने सिर्फ 1 रन का योगदान दिया। पिछले दो मैचों में नाबाद रहने वाले डेविड मिलर (3) का बल्ला खामोश रहा। हेनरिक क्लासेन (24 गेंदों में 29) छठे खिलाड़ी के तौर पर 15वें ओवर में आउट हुए। उन्होंने मेहमान टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाए। कगिसो रबाडा (9), केशव महाराज (11), एनरिक नॉर्किया (0) और तबरेश शम्सी (0) कोई कमाल नहीं दिखा सके। वेन पार्नेल ने 18 गेंदों में नाबाद 22 रन की पारी खेली।

ऐसा रहा भारतीय पारी का हाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 179 रन बनाए। भारत ने दमदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और ईसान किशन ने पहले विकेट के लिए 97 रन जोड़े। यह साझेदारी 10वें ओवर में गायकवाड़ के आउट होने के बाद टूटी। उन्होंने 35 गेंदों में 7 चौकौं और 2 छक्कों की मदद से 57 रन बनाए। भारत को दूसरा झटका 13वें ओवर में श्रेयस अय्यस के रूप में लगा, जो 11 गेंदों में 14 रन ही बना सके। भारत को तीसरा विकेट 14वें ओवर में ईशान के तौर पर गिरा। उन्होंने 35 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों के जरिए 54 रन की पारी खेली।

हार्दिक ने नाबाद 31 रन बनाए

ऋषभ पंत से टीम को टिककर बल्लेबाजी करने की उम्मीद थी लेकिन कार्यवाहक कप्तान एक बार फिर नाकाम रहे। वह 8 गेंदों में 6 रन ही बना सके। उन्होंने 16वें ओवर में अपना विकेट गंवाया। वहीं, दूसरे टी20 में नाबाद 30 रन की पारी खेलने वाले दिनेश कार्तिक का बल्ला भी नहीं चला। उन्होंने 8 गेंदों में 6 रन जोड़े और 19वें ओवर में पवेलियन लौट गए। हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने छठे विकेट के लिए 21 रन की अटूट साझेदारी की। पांड्या 21 गेंदों में 4 चौकों की बदौलत 31 रन नाबाद रहे। अक्षर ने 2 गेंदों में नाबाद 5 रन बनाए। उन्होंने एक चौका मारा। दक्षिण अफ्रीका के लिए ड्वेन प्रिटोरियस ने दो जबकि कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी और केशव महाराज ने एक-एक विकेट चटकाया।

India vs South Africa 3rd T20 Playing 11

भारत की प्‍लेइंग 11: ऋषभ पंत (कप्‍तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल, भुवनेश्‍वर कुमार और आवेश खान।

दक्षिण अफ्रीका की प्‍लेइंग 11: तेम्बा बावुमा (कप्‍तान), रीजा हेंड्रिक्‍स, ड्वेन प्रिटोरियस, रासी वैन डेर ड्यूसेन, हेनरिक क्‍लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नॉर्किया और तबरेज शम्‍सी।

JUN 14, 2022 22:36 IST

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दी शिकस्त

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे टी20 में 48 रन से मात दी है। दक्षिण अफ्रीका की ओर से आउट होने वाले आखिरी खिलाड़ी तबरेश शम्सी (0) रहे, जिन्हें हर्षल ने पवेलियन भेजा। वहीं, वेन पार्नेल 22 रन बनाकर नाबाद रहे।

19.1 ओवर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 131/10

JUN 14, 2022 22:26 IST

IND vs SA 3rd T20 Live Score: महाराज-नॉर्किया हुए आउट

दक्षिण अफ्रीका को आठवां झटका केशव महाराज के रूप में लगा। महाराज ने 8 गेंदों में 11 रन बनाए। उन्होंने एक छक्का लगाया। महाराज को भुवनेश्वर ने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर कार्तिक के हाथों कैच कराया। महराजा के अलावा एनरिक नॉर्किया (0) पांचवीं गेंद पर रन आउट हो गए।

19 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 131/9, वेन पार्नेल 22* और तबरेश शम्सी 0* क्रीज पर हैं।

JUN 14, 2022 22:13 IST

IND vs SA 3rd T20 Live Score: रबाडा बने हर्षश का शिकार

भारत के हाथ सातवीं सफलता लगी है। हर्षल ने रबाडा को 17वें ओवर की चौथी गेंद पर पवेलियन की राह दिखाई है। रबाडा ने सिक्स जड़ने की कोशिश में डीप प्वाइंट पर चहल को कैच थमा दिया। उन्होंने 8 गेंदों में 1 चौके के जसिए 9 रन जुटाए। 

17 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 115/7, वेन पार्नेल 16* और केशव महाराज 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

JUN 14, 2022 22:02 IST

IND vs SA 3rd T20 Live Score: क्लासेन ने बनाए 29 रन

दक्षिण अफ्रीका का छठा विकेट हेनरिक क्लेसन के तौर पर गिरा है। पिछले मैच में खतरनाक बल्लेबाजी करने वाले क्लासेन ने 24 गेंदों में 29 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 4 चौके और 1 छक्का ठोका। उन्हें चहल ने 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना शिकार बनाया। क्लासेन ने फ्लाइटेड गेंद पर एक्स्ट्रा कवर की दिशा में अक्षर को आसान कैच थमाया।

15 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 102/6, वेन पार्नेल 12* और कगिसो रबाडा 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

JUN 14, 2022 21:52 IST

IND vs SA 3rd T20 Live Score: आवेश खान को थमाई गेंद

कप्तान पंत ने 13वें ओवर में आवेश खान को गेंद थमाई, जिसमें उन्होंने 8 रन दिए। पार्नेल ने एक चौके समेत 5 और क्लासेन ने 3 रन बटोरे।

13 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 86/5, हेनरिक क्लासेन 22* और वेन पार्नेल 5* क्रीज पर हैं।
 

JUN 14, 2022 21:45 IST

IND vs SA 3rd T20 Live Score: मिलर का बल्ला रहा खामोश

पिछले दो मैचों में नाबाद रहने वाले डेविड मिलर का बल्ला खामोश रहा। वह 5 गेंदों में 3 रन ही जुटा पाए। उन्हें हर्षल ने 11वें ओवर की अंतिम गेंद पर आउट किया। मिलर गुड लेंथ गेंद पर उठाकर मारने की फिराक में थे लेकिन कवर पर गायकवाड़ के हाथों लपके गए।

11 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 71/5, हेनरिक क्लासेन 12* और वेन पार्नेल 0* क्रीज पर हैं।

JUN 14, 2022 21:37 IST

IND vs SA 3rd T20 Live Score: क्लासेन ने लगाया चौका

पिछले मैच में शानदार पारी खेलने वाले क्लासेन ने पहला चौका लगाया है। उन्होंने 10वें ओवर की अंतिम गेंद को डीप मिडविकेट बाउंड्री के पार भेजा। 

10 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 63/4, हेनरिक क्लासेन 7* और डेविड मिलर 1* क्रीज पर हैं।

JUN 14, 2022 21:35 IST

IND vs SA 3rd T20 Live Score: चहल के जाल में फंसे प्रिटोरियस

दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका ड्वेन प्रिटोरियसा के रूप में लगा है। प्रिटोरियस ने 16 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के के जरिए 20 रन की पारी खेली। उन्हें चहलने नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर अपने जाल में फंसाया। प्रिटोरियस छक्का मारना चाहते थे लेकिन गेंद किनाकर लेकर विकेट के पीछे पंत के दस्तानों में समा गई।

9 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 57/4, हेनरिक क्लासेन 3* और डेविड मिलर 0* क्रीज पर हैं।

JUN 14, 2022 21:25 IST

IND vs SA 3rd T20 Live Score: ड्यूसेन का नहीं चला बल्ला

दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट रासी वैन डेर ड्यूसेन के तौर पर गिरा है। हेंड्रिक्स के जाने के बाद बैटिंग के लिए आए ड्यूसेन ने 4 गेंदों में केवल 1 रन बनाया। उन्हें चहल ने सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना शिकार बनाया। ड्यूसेन कट करना चाहते थे, लेकिन गेंद किनारा लेकर पंत के हाथों में चली गई।

7 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 40/3, ड्वेन प्रिटोरियस 8* और हेनरिक क्लासेन 0* क्रीज पर हैं।
 

JUN 14, 2022 21:20 IST

IND vs SA 3rd T20 Live Score: हेंड्रिक्स को हर्षल ने किया आउट

भारत को दूसरी सफलता हर्षल पटेल ने दिलाई है। उन्होंने ओपनर रीजा हेंड्रिक्स को छठे ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन चलता किया। वह फुल लेंथ गेंद को मिडऑफ के ऊपर से मारने के चक्कर में चहल को कैच थमा बैठे। हेंड्रिक्स ने 20 गेंदों का सामना करने के बाद 13 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 2 चौके और 1 छक्का लगाया।

6 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 38/2, ड्वेन प्रिटोरियस 7* और रासी वैन डेर ड्यूसेन 0* क्रीज पर हैं।
 

JUN 14, 2022 21:14 IST

IND vs SA 3rd T20 Live Score: चहल ने किफायती ओवर फेंका

कप्तान पंत ने पांचवें ओवर में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को गेंदबाजी के लिए बुलाया। चहल ने किफायती बॉलिंग करते हुए सिर्फ 2 रन दिए। हेड्रिक्स ने तीसरी और प्रिटोरिस ने अंतिम गेंद पर रन बनाया।

5 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 23/1, रीजा हेंड्रिक्स 16* और ड्वेन प्रिटोरियस 1* क्रीज पर हैं।
 

JUN 14, 2022 21:12 IST

IND vs SA 3rd T20 Live Score: बावुमा जल्द पवेलियन लौटे

दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका तेम्बा बावुमा के रूप में लगा है। बावुमा 10 गेंदों में 8 रन ही बना सके। उन्हें अक्षर पटेल ने चौथे ओवर की अंतिम गेंद पर आवेश खान के हाथों लपकवाया। वह मिडऑन के ऊपर से बड़ा शॉट खेलना चाहते थे पर चूक गए।

4 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 23/1, रीजा हेंड्रिक्स 15* और ड्वेन प्रिटोरियस 0* क्रीज पर हैं।

JUN 14, 2022 20:55 IST

IND vs SA 3rd T20 Live Score: दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू

दक्षिण अफ्रीका की ओर से लक्ष्य का पीछा करने के लिए तेम्बा बावुमा और रीजा हेंड्रिक्स आए हैं। भातर के लिए पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार ने किया और सिर्फ 2 रन दिए। दोनों बल्लेबाजों ने एक-एक रन बनाया।

1 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 2/0, तेम्बा बावुमा 1* और रीजा हेंड्रिक्स 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUN 14, 2022 20:39 IST

IND vs SA 3rd T20 Live Score: दक्षिण अफ्रीका को मिला 180 का लक्ष्य

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 180 रन का लक्ष्य दिया है। 20वां ओवर पार्नेल ने डाला, जिसमें 12 रन खर्च किए। पांड्या ने 2 चौकों समेत 11 और अक्षर ने एक रन जुटाया। पंड्या 31 और अक्षर 5 रन बनाकर नाबाद रहे।

20 ओवर में भारत का स्कोर 179/5


 

JUN 14, 2022 20:32 IST

IND vs SA 3rd T20 Live Score: कार्तिक को रबाडा ने किया आउट

भारत को पांचवां झटका दिनेश कार्तिक के तौर पर लगा है। कार्तिक 8 गेंदों में 6 रन ही बना सके। उन्हें रबाडा ने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट किया। कार्तिक स्कूप करने गए और पार्नेल को कैच थमा बैठे।

19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 167/5, हार्दिक पांड्या 20* और अक्षर पटेल 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

JUN 14, 2022 20:27 IST

IND vs SA 3rd T20 Live Score: भारतीय टीम 150 के पार

भारतीय टीम 150 के पार पहुंच गई है। 18 ओवर में पार्नेल ने 8 रन दिए। पांड्या ने एक चौके समेत 6 रन बटोरे। कार्तिक ने 2 रन बनाए।

18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 156/4, हार्दिक पांड्या 14* और दिनेश कार्तिक 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

JUN 14, 2022 20:22 IST

IND vs SA 3rd T20 Live Score: रबाडा ने किफायती ओवर डाला

रबाडा ने 17वें ओवर में किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने महज 4 रन दिए। कार्तिक और पांड्या ने दौड़कर 2-2 रन जुटाए।

17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 148/4, हार्दिक पांड्या 8* और दिनेश कार्तिक 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

JUN 14, 2022 20:21 IST

IND vs SA 3rd T20 Live Score: नहीं चला पंत का बल्ला

भारत का चौथा विकेट ऋषभ पंत के रूप में गिरा है। पंत का बल्ला एक बार फिर नहीं चला। वह 8 गेंदों में 6 रन ही बना सके। उन्हें प्रिटोरियस ने 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बावुमा के हाथों लपकवाया। पंत मिडऑफ के ऊपर से गेंद को बाउंड्री के पार भेजने के फिराक में थे।

16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 144/4, हार्दिक पांड्या 6* और दिनेश कार्तिक 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

JUN 14, 2022 20:12 IST

IND vs SA 3rd T20 Live Score: सिर्फ 5 ओवर का खेल बाकी

शम्सी ने 15वें ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 5 रन दिए। इस दौरान तीसरी गेंद पर पांड्या को जीवनदान भी मिला। पांड्या ने दौड़कर तीन और पंत ने दो रन बनाए।

15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 138/3, ऋषभ पंत 4* और हार्दिक पांड्या 4* क्रीज पर हैं।
 

JUN 14, 2022 20:09 IST

IND vs SA 3rd T20 Live Score: ईशान बने प्रिटोरियस का शिकार

दक्षिण अफ्रीका को तीसरी सफलता ईशान किशन के तौर पर मिली है। ईशान अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद 14वें ओवर की चौथी गेंद पर ड्वेन प्रिटोरियस का शिकार बन गए। उन्होंने कवर के ऊपर से शॉट खेला और रीजा हेंड्रिक्स ने कैच पकड़ लिया। ईशानने 35 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 54 रन बनाए।

14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 133/3, ऋषभ पंत 2* और हार्दिक पांड्या 1* क्रीज पर हैं।
 

JUN 14, 2022 20:04 IST

IND vs SA 3rd T20 Live Score: श्रेयस अय्यर सस्ते में आउट

भारत को दूसरा झटका श्रेयस अय्यर के रूप में लगा। गायकवाड़ के जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे अय्यर सस्ते में आउट हो गए। उन्होंने 11 गेंदों में 2 छक्कों के जरिए 14 रन जुटाए। अय्यर को शम्सी ने 13वें ओवर की अंतिम गेंद पर अपना शिकार बनाया। वह स्क्वायर लेग के ऊपर से बड़ा शॉट मारने के चक्कर में थे और नॉर्किया के हाथों लपके गए।

13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 128/2, ईशान किशन 53* और ऋषभ पंत 0* क्रीज पर हैं।

JUN 14, 2022 20:04 IST

IND vs SA 3rd T20 Live Score:  ईशान किशन ने ठोकी फिफ्टी

ओपनर ईशान ने भी फिफ्टी ठोक दी है। उन्होंने 31 गेंदों में अपना पचासा बनाया। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा अर्धशतक है। ईशान ने 12वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका, पाचंवीं पर छक्का और छठी पर चौका लगाया।

12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 120/1, ईशान किशन 52* और श्रेयस अय्यर 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUN 14, 2022 20:04 IST

IND vs SA 3rd T20 Live Score: भारतीय टीम ने बनाया सैकड़ा

भारतीय टीम ने सैकड़ा बना लिया है। अय्यर ने 11वें ओवर में गेंदबाजी करने आए नॉर्किया पर छक्का लगाया। हालांकि, नॉर्किया ने अपने पहले ओवर की तुलना में कम रन खर्च किए। उन्होंने केवल 7 रन दिए।

11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 104/1, ईशान किशन 37* और श्रेयस अय्यर 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

JUN 14, 2022 20:03 IST

IND vs SA 3rd T20 Live Score: कॉट एंड बोल्ड हुए गायकवाड़

भारत को पहला झटका गायकवाड़ के तौर पर लगा है। उन्होंने 35 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद  से 57 रन की पारी खेली। उनकी पारी का अंत स्पिनर केशव महाराज ने 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर किया। गायकवाड़ फुल गेंद पर सामने की दिशा में गलत शॉट खेल बैठे और महाराज ने डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ लिया।

10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 97/1, ईशान किशन 36* और श्रेयस अय्यर 0* क्रीज पर हैं।

JUN 14, 2022 19:42 IST

IND vs SA 3rd T20 Live Score: गायकवाड़ ने जड़ा पहला अर्धशतक

सलामी बल्लेबाज गायकवाड़ ने अर्धशतक जड़ दिया है। 30 गेंदों में 50 रन कंप्लीट किए। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की पहली फिफ्टी है।

9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 89/0, ऋतुराज गायकवाड़ 50* और ईशान किशन 35* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUN 14, 2022 19:40 IST

IND vs SA 3rd T20 Live Score: गायकवाड़ ने जड़ा चौका

गायकवाड़ ने आठवें ओवर में की चौका जड़ा। प्रिटोरियस ने ऑफ स्टंप के बाहर की स्लोअर गेंद थी फेंकी, जिसपर गायकवाड़ नेस्लॉग स्वीप कर दिया।
8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 76/0, ऋतुराज गायकवाड़ 48* और ईशान किशन 24* क्रीज पर हैं।

JUN 14, 2022 19:39 IST

IND vs SA 3rd T20 Live: स्पिनर शम्सी ने 10 रन

कप्तान बावुमा ने सातवें ओवर में स्पिनर तबरेज शम्सी को गेंद थमाई, जिसमें 10 रन गए। ईशान ने एक चौके समेत 8 रन बटोरे। वहीं, गायकवाड़ ने 2 रन बनाए। 

7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 67/0, ऋतुराज गायकवाड़ 42* और ईशान किशन 21* क्रीज पर हैं।
 

JUN 14, 2022 19:28 IST

IND vs SA 3rd T20 Live: पावर प्ले में पचासा कंप्लीट

भारत ने पावर प्ले में पचासा कंप्लीट कर लिया है। वहीं, गायकवाड़ अर्धशतक के नजदीक पहुंच गए हैं। उन्होंने छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर शानदार सिक्स जड़ा। 

6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 57/0, ऋतुराज गायकवाड़ 44* और ईशान किशन 13* क्रीज पर हैं।

JUN 14, 2022 19:24 IST

IND vs SA 3rd T20 Live: गायकवाड़ ने लगाए पांच चौके

एनरिक नॉर्किया द्वारा डाले गए पांचवें ओवर में गायकवाड़ ने 20 रन बनाए। उन्होंने लगातार पांच गेंदों पर चौके जड़े। गायकवाड़ ने अंतिम गेंद को भी बाउंड्री के पार भेजना का प्रयास किया पर बीट हो गए।

5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 48/0, ऋतुराज गायकवाड़ 37* और ईशान किशन 11* क्रीज पर हैं।
 

JUN 14, 2022 19:18 IST

IND vs SA 3rd T20 Live: पार्नेल ने खर्च किए 6 रन

पार्नेल ने चौथे ओवर में 6 रन दिए। ईसान ने दूसरी और चौथी गेंद पर दौड़कर 2-2 और पांचवीं गेंद पर एक रन बनाया। वहीं, गायकवाड़ ने अंतिम गेंद पर एक रन लिया।

4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 28/0, ऋतुराज गायकवाड़ 17* और ईशान किशन 11* क्रीज पर हैं।
 

JUN 14, 2022 19:14 IST

IND vs SA 3rd T20 Live: गायकवाड़ ने चौका-छक्का मारा

गायकवाड़ ने तीसरे ओवर करने आए रबाडा के खिलाफ चौका और छक्का बटोरा। गायकवाड़ को दूसरी गेंद पर भाग्य की बाउंड्री मिली तो चौथी गेंद पर उन्होंने डीप स्क्वेयर लेग में हवाई फायर किया।

3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 22/0, ऋतुराज गायकवाड़ 16* और ईशान किशन 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUN 14, 2022 19:11 IST

IND vs SA 3rd T20 Live: ईशान किशन ने खोले हाथ

दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरा ओवर पेन पॉर्नेल ने किया, जिसमें 6 रन आए। ईशान ने दूसरी गेंद पर हाथ खोलते हुए शानदार चौका लगाया। 

2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 10/0, ऋतुराज गायकवाड़ 5* और ईशान किशन 5* क्रीज पर हैं।

JUN 14, 2022 19:06 IST

IND vs SA 3rd T20 Live: भारतीय पारी का हुआ आगाज

पारी की ओर से पारी का आगाज करने के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन आए हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए गेंदबाजी आक्रमण की कमान कगिसो रबाडा ने संभाली। रबाडा ने पहले ओवर में चार दिए। गायकवाड़ ने दूसरी और तीसरी गेंद पर दौड़कर 2-2 रन जुटाए।

1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4/0, ऋतुराज गायकवाड़ 4* और ईशान किशन 0* क्रीज पर हैं।
 

JUN 14, 2022 18:55 IST

IND vs SA 3rd T20 Live: टॉस हारने बाद ऐसा था पंत का रिएक्शन

JUN 14, 2022 18:48 IST

IND vs SA 3rd T20 Live: टॉस गंवाने के बाद क्या बोले पंत?

टॉस गंवाने के बाद भारतीय कप्तान पंत ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी करते। लेकिन भारतीय टीम के रूप में हम टॉस को ज्यादा नहीं देख रहे। हम बस अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं। हमने चीजों पर बेहतर तरीके से अमल करने को लेकर चर्चा की है। योजना और रणनीति सब ठीक है, लेकिन अगर हम उनपर बेहतर तरीके से अमल कर सकें तो ठीक रहेगा। 

JUN 14, 2022 18:37 IST

IND vs SA 3rd T20 Live: द. अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को एक बार फिर बल्लेबाजी के लिए न्यौता दिया है। टॉस के बाद कप्तान बावुमा ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यहां कि पिच अलग है। इसमें पीलापन है। पिच हार्ड लग रही है। विकेट बल्लेबाजी करने के लिए अच्छा लग रहा है। हम उन पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं, जिनमें हम सुधार कर सकते हैं।

JUN 14, 2022 18:17 IST

IND vs SA 3rd T20 Live: बड़ी उपलब्धि पर भुवी की नजर 

भुवनेश्वर कुमार (63) को टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का दूसरा सबसे सफल गेंदबाज बनने के लिए पांच विकेट चाहिए। उनसे आगे फिलहाल जसप्रीत बुमराह (67) हैं।

JUN 14, 2022 18:00 IST

IND vs SA 3rd T20 Live: कार्तिक स्पेशल पचासे के करीब

अनुभवी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 50 चौक जमाने के करीब हैं। उन्हें स्पेशल पचाल के लिए छह चौकों की आवश्यकता है।
 

JUN 14, 2022 17:41 IST

IND vs SA 3rd T20 Live: सिक्स की फिफ्टी के नजदीक ड्यूसेन

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज रस्सी वैन डेर ड्यूसेन को टी20 इंटरनेशनल में 50 छक्के कंप्लीट करने के लिए पांच सिक्स की जरूरत है।

JUN 14, 2022 17:25 IST

IND vs SA 3rd T20 Live: चौकों की फिफ्टी के करीब ईशान

सलामी बल्लेबाज ईशान किशन टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चौकों की फिफ्टी जड़ने के नजदीक हैं। उन्हें यह आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ 3 चौकों की जरूरत है।

JUN 14, 2022 17:03 IST

IND vs SA 3rd T20 Live: पंत खेलेंगे 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच

ऋषभ पंत मंगलवार को 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे। वह अब तक 30 टेस्ट, 24 वनडे और 45 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।

JUN 14, 2022 16:39 IST

टीम इंडिया का विशाखापट्टनम का सफर

JUN 14, 2022 16:24 IST

जानें, पिच रिपोर्ट और मौसम

भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

IND vs SA 3rd T20I Pitch Report and Weather Forecast 

JUN 14, 2022 16:09 IST

भारत का स्क्वाड

ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक।

JUN 14, 2022 15:53 IST

दक्षिण अफ्रीका का स्क्वाड

तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रॉस्सी वैन डेर डूसन, मार्को जानसेन और ट्रिस्टन स्टब्स।