IND vs SA 3rd Test Day 3 Highlights:तीसरे दिन के बाद दक्षिण अफ्रीका की पकड़ में मैच, जीत से 111 रन दूर
India vs South Africa 3rd Test, Day 3 Match Highlights: केपटाउन टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने जीत की ओर अपने कदम बढ़ा दिए हैं। जीत के लिए मेजबान को चौथे दिन 111 रन और बनाने हैं और उसके पास 8 विकेट शेष हैं।
दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में जीत के लिए 212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे दिन के खत्म होने पर 29.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 101 रन बना लिए हैं। बुमराह ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों लपकवाकर पवेलियन वापस भेज दिया। एल्गर के आउट होते ही अंपायर्स ने तीसरे दिन के खेल की समाप्ति का भी ऐलान कर दिया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 29.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 101 रन बना लिए हैं। कीगन पीटरसन 48 रन बनाकर नाबाद हैं। जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका को 111 रन और बनाने हैं।
IND vs SA 3rd Test Day 4 Live Scorecard
सस्ते में पवेलियन लौटे मार्करम
जीत के लिए 212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एडेन मार्करम और डीन एल्गर ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 23 रन जोड़े लेकिन पारी के आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर शमी की गेंद पर मार्करम 16 रन बनाकर स्लिप पर केएल राहुल के हाथों लपके गए। इसके बाद पहली पारी में द. अफ्रीका के सबसे सफल बल्लेबाज रहे कीगन पीटरसन ने कप्तान एल्गर के साथ मिलकर पारी को संभाला और अपनी टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया। वो 48 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे हैं।
पंत की धमाकेदार पारी की बदौलत दिया 212 का लक्ष्य
ऋषभ पंत ने विषम परिस्थितियों में अपने नैसर्गिक खेल का बेजोड़ नमूना पेश करके नाबाद शतक जमाया जिससे भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन गुरुवार को यहां अपनी दूसरी पारी में 198 रन बनाये। भारत ने इस तरह से दक्षिण अफ्रीका के सामने 212 रन का लक्ष्य रखा है। तीन मैचों की श्रृंखला अभी 1-1 से बराबरी पर है।
पंत ने खेली 139 गेंद पर 100 रन की पारी
पंत ने 139 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाये जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल हैं। उन्होंने विराट कोहली (143 गेंदों पर 29 रन) के साथ पांचवें विकेट के लिये 94 रन जोड़े जिसमें भारतीय कप्तान का योगदान 15 रन था। भारत के केवल तीन बल्लेबाज ही दोहरे अंक में पहुंचे। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से मार्को जेनसन (36 रन देकर चार) कगिसो रबाडा (53 रन देकर तीन) और लुंगी नगिडी (21 रन देकर तीन) सफल गेंदबाज रहे।
58 रन पर टीम इंडिया ने गंवा दिए थे 4 विकेट
पंत ने उस समय क्री पर कदम रखा जब भारत चार विकेट पर 58 रन के स्कोर पर संघर्ष कर रहा था। इसके बाद रन बनाने का पूरा जिम्मा पंत ने उठाया। दूसरे टेस्ट में खराब शॉट खेलने के कारण आलोचकों के निशाने पर रहे पंत ने अच्छी गेंदों को सम्मान दिया लेकिन खराब गेंदों को नहीं बख्शा। पंत ने इस पारी में लापरवाह नहीं बल्कि बेपरवाह बल्लेबाजी की है। बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज पर तीन छक्के और डुआने ओलिवियर की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका पंत के सकारात्मक खेल का संकेत हैं।
शुरुआती 10 मिनट में भाकत ने गंवाए
भारत ने सुबह दो विकेट पर 57 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन उसने 10 मिनट के अंदर चेतेश्वर पुजारा (नौ) और अजिंक्य रहाणे (एक) के विकेट गंवा दिये थे। इसके बाद कोहली ने संयम और दृढ़ता की प्रतिमूर्ति बनाकर पंत के साथ पहले सत्र में भारत को आगे कोई झटका नहीं लगने दिया। पंत ने दो विकेट जल्दी निकलने के बावजूद अपना नैसर्गिक खेल दिखाया और दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को पूरी तरह से हावी नहीं होने दिया।
लंच के बाद विराट नहीं रख पाए एकाग्रता बरकरार
कोहली हालांकि दूसरे सत्र में अपनी एकाग्रता बरकरार नहीं रख पाये और आखिर में ढीला शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया। नगिडी की गेंद ऑफ स्टंप से काफी बाहर जा रही थी लेकिन कोहली ने उसे ड्राइव करने का प्रयास किया और दूसरी स्लिप में ऐडन मार्करम ने बहुत अच्छी तरह से उसे कैच में बदला। कोहली ने अपने कल के स्कोर में आज 15 रन जोड़े।
पंत को नहीं मिला दूसरे छोर से साथ
पंत को इसके बाद दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला। कोहली के पवेलियन लौटने के बाद रविचंद्रन अश्विन (सात) को जीवनदान मिला लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाये और नगिडी के अगले शिकार बने। शार्दुल ठाकुर (पांच) ने भी निराश किया और नगिडी की बाहर जाती गेंद पर विकेट के पीछे कैच दिया। उमेश यादव (शून्य) ने यही काम रबाडा की गेंद पर किया।
शतक जड़कर नाबाद पवेलियन लौटे पंत
पंत ने ऐसे में अपने पास अधिक स्ट्राइक रखी और इस बीच उन्हें दो जीवनदान भी मिले। जब मोहम्मद शमी (शून्य) भी आउट हो गये तब पंत ने जेनसन की गेंद पर एक रन लेकर अपना चौथा टेस्ट शतक पूरा किया। वह दक्षिण अफ्रीका में शतक बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर हैं। उनका सैकड़ा पूरा होने के बाद जसप्रीत बुमराह (दो) आखिरी विकेट के रूप में पवेलियन लौटे।
आलोचकों को दिया पंत ने करारा जवाब
पंत ने जहां आलोचकों का मुंह बंद किया वहीं रहाणे और पुजारा फिर से असफल रहे। पुजारा ने जेनसन की उठती गेंद लेग साइड में खेलनी चाही लेकिन कीगन पीटरसन ने लेग स्लिप में बड़ी खूबसूरती से उसे कैच कर दिया। इसके बाद रबाडा की उठती गेंद रहाणे के दस्तानों को चूमकर विकेटकीपर काइल वेरेन के दस्ताने से लगकर हवा में उछली और डीन एल्गर ने बाकी काम पूरा किया।
भारत को पहली पारी की मामूली बढ़त मिली
भारत ने मंगलवार को पहली पारी में 223 रन बनाए थे, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 210 रन बनाकर सिमट गई। भारत को पहली पारी के आधार पर 13 रन की मामूली बढ़त मिली। भारत ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 23.3 ओवर में 42 रन देकर पांच विकेट लिए। बुमराह ने पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा सातवीं बार अंजाम दिया। बुमराह के अलावा पहली पारी में मोहम्मद शमी और उमेश यादव ने भी दो दो विकेट चटकाए जबकि शार्दुल ठाकुर ने एक शिकार किया।
भारत-दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11
भारत: विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।
दक्षिण अफ्रीका: डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, कीगन पीटरसन, रस्सी वैन डेर ड्यूसेन, तेम्बा बावुमा, काइल वेरेन्ने (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, डुआने ओलिवियर, लुंगी एनगिडी।
तीसरे दिन का खेल खत्म, जीत से 111 रन दूर दक्षिण अफ्रीका
डीन एल्गर के आउट होते ही अंपायर्स ने तीसरे दिन के खेल की समाप्ति का ऐलान कर दिया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 29.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 101 रन बना लिए हैं। कीगन पीटरसन 48 रन बनाकर नाबाद हैं।
बुमराह ने किया एल्गर का शिकार
जसप्रीत बुमराह ने लेग स्टंप के बाहर जाती गेंद को छेड़ने की कोशिश रहे डीन एल्गर को चलता कर दिया। एल्गर 30 रन बनाकर आउट हुए। इसी के साथ ही उनके और पीटरसन के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 78 रन की साझेदारी का भी अंत हो गया।
29 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 1 विकेट पर 101 रन
दक्षिण अफ्रीका ने 212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 29 ओवर में 1 विकेट खोकर 101 रन बना लिए हैं। दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 111 रन और बनाने हैं। कीगन पीटरसन 48 और एल्गर 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।
28 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 1 विकेट पर 95 रन
दक्षिण अफ्रीका ने 212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 28 ओवर में 1 विकेट खोकर 95 रन बना लिए हैं। पीटरसन 42 और एल्गर 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।
27 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 1 विकेट पर 95 रन
दक्षिण अफ्रीका ने 212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 27 ओवर में 1 विकेट खोकर 95 रन बना लिए हैं। कीगन पीटरसन 42 (55) और डीन एल्गर 30 (86) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका को 117 रन और बनाने हैं।
23 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 1 विकेट पर 70 रन
भारत द्वारा जीत के लिए दिए 212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 23 ओवर में 1 विकेट खोकर 70 रन बना लिए हैं। बुमराह को गेंदबाजी पर विराट ने लगाया है।
22 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 1 विकेट पर 70 रन
भारत द्वारा जीत के लिए दिए 212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 22 ओवर में 1 विकेट खोकर 70 रन बना लिए हैं। पीटरसन 22 और एल्गर 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 142 रन दक्षिण अफ्रीका को और बनाने हैं।
21 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 1 विकेट पर 60 रन
दक्षिण अफ्रीका ने 21 ओवर में 1 विकेट खोकर 60 रन बना लिए हैं। एल्गर 22 और पीटरसन 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
तीसरे अंपायर ने एल्गर को दिया जीवनदान
भारतीय टीम को दूसरी सफलता रविचंद्रन अश्विन ने दिली ही दी थी लेकिन तीसरे अंपायर ने फैसला बदल दिया। गेंद स्टंप्स के ऊपर जाती बॉल ट्रैकिंग में दिखी। ऐसे में तीसरे अंपायर ने फैसला बदल दिया।
चोटिल हुए कीगन पीटरसन
20वें ओवर की तीसरी गेंद कीगन पीटरसन के दाहिने हाथ की बीच की उंगली पर लगी है।
19 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 1 विकेट पर 58 रन
दक्षिण अफ्रीका ने 212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 ओवर में 1 विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। पीटरसन 16 और एल्गर 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका को 154 रन और बनाने हैं।
50 रन के पार पहुंचा दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका ने 17 ओवर में 1 विकेट खोकर 53 रन बना लिए हैं। कीगन पीटरसन 15 और डीन एल्गर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीका ने 14 ओवर में बनाए 1 विकेट खोकर 44 रन
दक्षिण अफ्रीका ने 212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 ओवर में 44 रन बना लिए हैं। पीटरसन 10 और एल्गर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीका ने 12 ओवर में 1 विकेट खोकर बनाए 41 रन
दक्षिण अफ्रीका ने जीत के लिए मिले 212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए हैं। पीटरसन 8 और एल्गर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 1 विकेट खोकर बनाए 31 रन
दक्षिण अफ्रीका ने जीत के लिए मिले 212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 31 रन बना लिए हैं। पीटरसन 4 और एल्गर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
बल्लेबाजी के लिए आए कीगन पीटरसन
मार्करम के आउट होने के बाद पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका की पारी को संभालने वाले युवा बल्लेबाज कीगन पीटरसन बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
मार्करम बने शमी का शिकार
मोहम्मद शमी ने पारी के 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर एडेन मार्करम को स्लिप में केएल राहुल के हाथों कैच कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई। मार्करम ने 22 गेंद में 16 रन की पारी खेली। द. अफ्रीका ने 8.3 ओवर में 1 विकेट खोकर 23 रन बना लिए हैं। एल्गर 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
6 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 19 रन
जीत के लिए 212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने बगैर किसी नुकसान के 4 ओवर में 15 रन बना लिए हैं। मार्करम 12 और एल्गर 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। 4 रन अतिरिक्त के रूप में आए हैं।
4 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 15 रन
जीत के लिए 212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने बगैर किसी नुकसान के 4 ओवर में 15 रन बना लिए हैं। मार्करम 8 और एल्गर 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पहले ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 4 रन
212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की सलामी जोड़ी ने दूसरी पारी के पहले ओवर में बगैर किसी नुकसान के 4 रन बना लिए हैं। एडेन मार्करम 4 और डीन एल्गर 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।
जीत के लिए 212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरा दक्षिण अफ्रीका
भारत के खिलाफ तीसरा टेस्ट और सीरीज जीतने के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। दूसरे टेस्ट में जीत के हीरो रहे कप्तान डीन एल्गर और एडेन मार्करम की जोड़ी मैदान पर है। भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत जसप्रीत बुमराह ने की है।
भारत ने सीरीज जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 212 का लक्ष्य
केपटाउन टेस्ट की दूसरी पारी में ऋषभ पंत के धमाकेदार नाबाद शतक की बदौलत भारत 198 रन बना सकी। इसी के साथ ही सीरीज में जीत के लिए भारत ने मेजबान टीम के सामने 212 रन का लक्ष्य रखा है। पहली पारी में भारत 13 रन की मामूली बढ़त लेने में सफल रहा था। ऐसे में उसके पास कुल बढ़त 211 रन की हो गई। ऋषभ पंत 139 गेंद में 100 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और 4 छक्के जड़े।
बुमराह बने जेनसन का शिकार, 198 पर ढही भारतीय पारी
भारतीय क्रिकेट टीम बुमराह के आउट होते ही 198 रन पर ढेर हो गई। इसी के साथ जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका को 212 रन का लक्ष्य मिला है।
दक्षिण अफ्रीका में शतक जड़ने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर
ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका में शतक जड़ने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर बन गए हैं। उनके करियर में अबतक चार शतक आए हैं चारों उन्होंने अलग-अलग देशों में जड़े हैं। वो ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और भारत में टेस्ट शतक जड़ चुके हैं।
भारत के पास हुई 208 रन की बढ़त
IND vs SA Live Score: India 195/9 (65 ओवर), भारत 207 रन से आगे, पंत 100*, बुमराह 0*
शतक से एक रन दूर पंत
IND vs SA Live Score: India 194/9 (65 ओवर), भारत 207 रन से आगे, पंत 99, बुमराह 0
पंत ने जड़ा शानदार शतक
ऋषभ पंत ने करियर का चौथा शतक 133 गेंद में 6 चौके और 4 छक्के की मदद से पूरा किया।
जेनसन ने किया शमी का शिकार
भारत को 64वें ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद शमी के रूप में नौवां झटका लगा। शमी डासी वॉन डर दुसें के हाथों लपके गए। वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। IND vs SA Live Score: India 189/9 (64 ओवर), भारत 202 रन से आगे
62 ओवर में भारत ने बनाए 8 विकेट पर 187 रन
भारत ने 62 ओवर में अपनी दूसरी पारी में 8 विकेट खोकर 187 रन बना लिए हैं। भारत के पास कुल बढ़त 200 रन की हो गई है। ऋषभ पंत 92 रन बनाकर खेल रहे हैं वहीं मोहम्मद शमी खाता खोले बगैर दूसरे छोर से उनका साथ दे रहे हैं।
भारत ने बनाए 8 विकेट खोकर 182 रन
भारत ने अपनी दूसरी पारी में 60 ओवर में 8 विकेट खोकर 182 रन बना लिए हैं। पंत 88 रन बनाकर खेल रहे हैं। IND vs SA Live Score: India 182/8 (60 ओवर), भारत 195 रन से आगे
शतक के करीब पहुंचे पंत, भारत के पास हुई 193 रन की बढ़त
ऋषभ पंत शतक के करीब पहुंच गए हैं। वो 101 गेंद में 87 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरे छोर पर उनका साथ मोहम्मद शमी दे रहे हैं। भारत ने 8 विकेट खोकर 180 रन बना लिए हैं। भारत के पास कुल बढ़त 193 रन की हो गई है।
उमेश लौटे पवेलियन
भारतीय टीम को पारी का आठवां झटका रबाडा ने दिया। रबाडा की गेंद पर उमेश विकेट के पीछे विकेटकीपर के हाथों लपके गए। वो अपना खाता नहीं खोल पाए।
अश्विन को एनगिडी ने भेजा पवेलियन
भारत का छठा विकेट आर अश्विन के रूप में गिरा। अश्विन 15 गेंदों में 1 चौके की मदद से 7 रन ही बना सके। उन्हें एनगिडी ने 53वें ओवर की तीसरी गेंद पर पवेलियन भेजा। अश्विन ने कवर की दिशा शॉट लगाने के प्रयास किया पर गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर तीसरे स्लिप में जेनसेन के हाथों में चली गई।
IND vs SA Live Score: India 162/6 (53 ओवर), भारत 175 रन से आगे
विराट कोहली बने लुंगी एनगिडी का शिकार
भारत को पांचवां झटका कप्तान विराट कोहली के तौर पर लगा। कोहली ने 143 गेंदों में 4 चौकों के जरिए 29 रन की पारी खेली। उन्हें लुंगी एनगिडी ने 49वें ओवर की दूसरी गेंद पर एडेन मार्कराम के हाथों कैच लपकवाया। कोहली ने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर ड्राइव लगाने की कोशिश की पर गेंद बल्ले का किनारा लेकर दूसरी स्लिप में खड़े मार्कराम के पास चली गई। कोहली ने पांचवें विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की। कोहली के आउट होने पर रविचंद्रन अश्विन (4*) आए हैं।
दूसरे सत्र के खेल का हुआ आगाज
दूसरे सत्रा का खेल शुरू हो गया है। कप्तान डीन एल्गर ने लंच ब्रेक के बाद पहला ओवर केशव महराज से कराया। महाराज ने इस ओवर में दो रन दिए। कोहली और पंत ने एक-एक रन बनाया।
IND vs SA Live Score: India 132/4 (44 ओवर), भारत 145 रन से आगे
ऋषभ पंत ने महराज के ओवर में दो छक्के जड़े
ऋषभ पंत ने स्पिन महाराज द्वारा डाले गए 48वें ओवर में दो छक्के जड़े। उन्होंने पहली और दूसरी गेंद को उठाकर बाउंड्री के पार भेजा। इसके बाद पंत ने तीसरी गेंद पर दो और चौथी गेंद पर एक रन बनाया। पंत 70 और कोहली 29 के निजी स्कोर पर हैं।
IND vs SA Live Score: India 151/4 (48 ओवर), भारत 164 रन से आगे
ऋषभ पंत ने जड़ा आठवां अर्धशतक
ऋषभ पंत ने फिफ्टी जड़ दी है। उन्होंने 58 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के कम पर 50 रन पूरे किए। यह उनके टेस्ट करियर का आठवां और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला अर्धशतक है।
IND vs SA Live Score: India 130/4 (43 ओवर), भारत 143 रन से आगे
लंच ब्रेक तक टीम इंडिया ने की वापसी
पहले सत्र का खेल समाप्त हो गया है। तीसरे दिन की शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद भारतीय टीम कोहली और पंत की अहम साझेदारी के दम पर कुछ हद तक वापसी करने में कामयाब रही। दोनों पांचवें विकेट के लिए 72 रन जोड़ चुके हैं। लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर 43 ओवर में 130/4 था। भारत ने 143 रन की बढ़त हासिल कर ली है। कोहली 28 और पंत 51 रन बनाकर खेल रहे थे। बता दें कि भारत ने गुरुवार को 18वें ओवर में चेतेश्वर पुजार (9) और 19वें ओवर में अजिंक्य रहाणे (1) का विकेट खोया।
अर्धशतक की ओर ऋषभ पंत
कोहली के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने 48 गेंदों में 40 रन बना लिए हैं। वहीं, कोहली 121 गेंदों में 28 रन बनाकर टिके हैं। दोनों के बीच 60 रन से अधिक की पार्टनरशिप हो चुकी है।
IND vs SA Live Score: India 119/4 (40 ओवर), भारत 132 रन से आगे
अजिंक्य रहाणे का फिर बल्ला खामोश
पुजारा के जाने के बाद बल्लेबाजी के आए अजिंक्य रहाणे का बल्ला खामोश रहा। वह पहली पारी में 9 रन जुटा सके थे और अब सिर्फ एक रन ही बना पाए। उन्हें कगिसो रबाडा ने 19वें ओवर की अंतिम गेंद पर पवेलियन की रहा दिखाई। दक्षिण अफ्रीका ने रहाणे की कैच की अपील की थी पर अंपायर ने नकार दिया। इसके बाद मेजबान टीम ने रिव्यू लिया, जिसमें पता चला कि गेंद ग्लव से लगकर पहली स्लिप में खड़े एल्गर के हाथों गई।
IND vs SA Live Score: India 58/4 (19 ओवर), भारत 71 रन से आगे
भारत को अब कोहली-पंत से उम्मीदें
पुजारा-रहाणे के जल्द आउट होने के बाद भारत को अब कोहली और ऋषभ पंत की जोड़ी से काफी उम्मीदें होंगी। कोहली 16 और पंत 10 के निजी स्कोर पर हैं।
IND vs SA Live Score: India 70/4 (23 ओवर), भारत 83 रन से आगे
भारतीय टीम की बढ़त 100 के पार
भारतीय टीम की कुल बढ़त 100 के पार पहुंच गई है। कोहली और पंत ने मोर्चा संभाल रखा है। कोहली 17 और पंत 25 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
IND vs SA Live Score: India 70/4 (31 ओवर), भारत 83 रन से आगे
कोहली-पंत के बीच 40 रन की साझेदारी
कोहली और पंत बिना हड़बड़ी दिखाए भारत की दूसरी पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। पंत ने 31 और कोहली ने 18 रन बना लिए हैं। दोनों के बीच 40 रन की साझेदारी हो चुकी है।
IND vs SA Live Score: India 98/4 (35 ओवर), भारत 111 रन से आगे
पुजारा ने सस्ते में गंवाया अपना विकेट
तीसरे दिन भारत को पहले ही ओवर में झटका लगा। दूसरे दिन 9 रन बनाकर नाबाद रहे पुजारा बिना कोई रन जोड़े पवेलियन लौट गए। उन्होंने 33 गेंदों का सामना किया और दो चौके मारे। उन्हें 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर मार्को जेनसेन ने आउट किया। पुजारा लेग स्टंप से बाहर की ओर जा रही गेंद पर छेड़छाड़ करने की कोशिश की और गली में कीगन पीटरसन ने डाइव लगाकार एक हाथ से शानदार कैच लपका।
IND vs SA Live Score: भारत दूसरी पारी 58/3 (18 ओवर)
तीसरे दिन का खेल शुरू, क्रीज पर कोहली-पुजारा
तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली भारत की दूसरी पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।
मैदान में अंपायर से लड़ गए कोहली, मिल सकती है सजा
लिंक पर क्लिक कर जानिए, आखिर किस वजह से कप्तान कोहली और अंपायर की हुई बहस?
मोहम्मद शमी इस खास लिस्ट में हुए शामिल
मोहम्मद शमी SENA देशों (साउध अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में सभी फॉर्मेट में भारत के लिए 200 विकेट हासिल करने वाल गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वह इन देशों में 201 विकेट झटक चुके हैं।
बुमराह ने आलोचकों को दिया जवाब
पिछले मैच में शॉर्ट पिच गेंदें डालने के लिए आलोचना झेलने वाले जसप्रीत बुमराह ने अपने प्रदर्शन से पहली पारी में आलोचकों को जवाब दिया। उन्होंने अपनी लेंथ में मामूली बदलाव करके ऑफ स्टंप पर फुल लेंथ गेंदें डाली जिसका उन्हें फायदा भी मिला ।
न्यूलैंड्स में भारत को जीत की तलाश
भारतीय टीम ने न्यूलैंड्स के मैदान पर कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है। भारत ने न्यूलैंड्स में पांच टेस्ट खेले हैं, जिसमें से उसे तीन में हार मिली जबकि दो ड्रॉ हो गए।

