IND vs WI: निकोलस पूरन ने खोला राज, बताया तीसरे वनडे में विंडीज को क्यों मिली हार 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2022, 08:00 AM IST

What Nicholas Pooran said after defeat against India: भारत के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ होने के बाद जानिए क्या बोले कप्तान निकोलस पूरन?

IND vs WI: निकोलस पूरन ने खोला राज, बताया तीसरे वनडे में विंडीज को क्यों मिली हार 
Photo Credit: AP

पोर्ट ऑफ स्पेन: निकोलस पूरन की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का बांग्लादेश के बाद भारत के खिलाफ लगातार दूसरी घरेलू वनडे सीरीज में सूपड़ा साफ हो गया। भारत के खिलाफ सीरीज के शुरुआती दो मैचों में कड़ी टक्कर देने वाली कैरेबियाई टीम बुधवार को बारिश से प्रभावित मुकाबले में अपने रंग में नजर नहीं आई और अपनी साख की लड़ाई भी गंवा दी। 

बुधवार को खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में जीत के लिए मेजबान टीम को 257 रन का लक्ष्य मिला था। लेकिन एकतरफा मुकाबले में विंडीज की टीम ने हथियार डाल दिए और 26 ओवर में 137 रन बनाकर ढेर हो गई और 119 के बड़े अंतर से मैच गंवा दिया। विंडीज का एक भी बल्लेबाज 50 रन के आंकड़ो को पार नहीं कर सका। ब्रेंडन किंग और कप्तान निकोलस पूरन ने 42-42 रन की पारी खेली और टीम के सबसे सफल बल्लेबाज रहे। 

जीत सकते थे सीरीज, मुश्किल रही हार 
ऐसे में हार के बाद निकोलस पूरन ने कहा, हार हमारे लिए मुश्किल रही। मुझे लगता है कि हम सीरीज जीत सकते थे। आज के मुकाबले में हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। हमने छोटे से अंतराल में बहुत सारे मैच खेले हैं। अगल मुकाबले में हम इस सीरीज से बहुत सारी सीख लेकर जाएंगे। 

खराब शुरुआत की वजह से मिली हार
जीत के लिए मिले 257 रन के लक्ष्य के बारे में पूरन ने कहा,  हमें लगा था कि हम इस लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। 7 रन प्रति ओवर के साथ बनाना चुनौती पूर्ण काम था। उन्हें डीआरएस की वजह से कुछ रनों का फायदा भी मिला। हम अच्छी शुरुआत नहीं कर पाए और बड़ी साझेदारी नहीं कर पाए इस वजह से हमें हार का सामना करना पड़ा। 

न्यूजीलैड के खिलाफ करेंगे अच्छा प्रदर्शन
पूरन ने आगे कहा, 'हमारी टीम युवा है और खिलाड़ियों के पास ज्यादा अनुभव नहीं है वो खेल को समझ रहे हैं। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, उन्हें जीत के लिए बधाई। मैं आशा करता हूं कि ये खिलाड़ी अपने खेल के बारे में सीखेंगे। अपेक्षा करता हूं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।'

अच्छी गेंदबाजी के बावजूद नहीं हासिल कर सके विकेट
पूरन ने सीरीज में टीम के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए कहा, शुरुआती दो मैचों में हमारे बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। हमारे गेंदबाजों ने भी अच्छी गेंदबाजी की, हालांकि हम विकेट नहीं हासिल कर सके। हम कमियों को दूर कर रहे हैं, खिलाड़ियों का विश्वास बढ़ रहा है और हम सुपर लीग प्वाइंट्स हासिल करने में सफल होंगे। 

भारत के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज के बारे में पूरन ने कहा, हमने उनके खिलाफ अबतक केवल एक टी20 सीरीज जीती है। आशा कीजिए कि हम दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!