विराट कोहली अब तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में भारतीय टीम के कप्तान नहीं हैं, लेकिन मैदान पर उनकी 'आक्रामकता' बरकरार है। हाल ही में स्टंप माइक पर भड़ास निकालने की वजह से आलोचना झेलने वाले कोहली अब एक बार फिर मैदान पर अपने व्यवहार के कारण चर्चा में आ गए हैं। कोहली की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में कप्तान तेम्बा बावुमा से तीखी बहस हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दोनों के बीच यह नोक-झोंक कोहली के थ्रो के बाद हुई।
कोहली के रिएक्शन से नाराज हुए बावुमा
कोहली और बावुमा के बीच यह घटना दक्षिण अफ्रीका की पारी के 36वें ओवर में हुई। दरअसल, बावुमा ने एक शॉट खेला, जो सीधे शॉर्ट कवर क्षेत्र में कोहली की ओर गया। इसके बाद कोहली ने गेंद को विकेटकीपर ऋषभ पंत की तरफ तेजी से फेंका। थ्रो इतना तेज था कि पंत गेंद को पकड़ नहीं पाए। बावुमा ने थ्रो पर कोहली के रिएक्शन को लेकर नाराजगी का इजहार किया, जिसकी वजह से दोनों के दरम्यान बहस हो गई। बावुमा को लगा कि कोहली द्वारा फेंक गई उन्हें लग सकती थी।
देखें वीडियो...
भारत को पहले वनडे में 31 रन से मिली हार
दक्षिण अफ्रीका ने पहले वनडे में भारत को 31 रन से मात दी। मेजबान टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 296 रन का स्कोर खड़ा किया था। तेम्बा बावुमा (110) और (नाबाद 129) ने अपने टीम के लिए शतकीय पारी खेली। दोनों के बीच 204 रन की साझेदारी हुई, जो काफी अहम साबित हुई। वहीं, भारतीय टीम शिखर धवन (79), विराट कोहली (51) और शार्दुल ठाकुर (नाबाद 50) की अर्धशतकीय पारियों के बावजूद आठ विकेट गंवाकर 265 रन ही बना सकी।

