सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम से कहा- 'मैं तुम्हे मार डालूंगी'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 26, 2020, 06:49 PM IST

Sania Mirza speaks on Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज व सीमित ओवर टीम के कप्तान बाबर आजम के एक पोस्ट पर सानिया मिर्जा ने अपने कमेंट से कुछ पल के लिए सबको हैरान कर दिया।

सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम से कहा- 'मैं तुम्हे मार डालूंगी'
Photo Credit: AP

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज व उनके नए कप्तान बाबर आजम ने इंग्लैंड रवाना होने से पहले इंस्टाग्राम पर अनुभवी खिलाड़ी शोएब मलिक के साथ इंस्टाग्राम चैट की। इस लाइव बातचीत के दौरान कई चीजों पर चर्चा हुई और बीच-बीच में कुछ मस्ती भी हुई जहां बाबर आजम से शोएब मलिक ने एक सवाल पूछा। सवाल था कि- तुम्हारी पसंदीदा भाभी कौन हैं? इस सवाल के बाद जो कुछ हुआ, आइए जानते हैं।

जब शोएब मलिक ने बाबर आजम से पूछा कि तुम्हारी फेवरेट भाभी कौन सी हैं, तो इस पर बाबर आजम ने पूर्व कप्तान सरफराज अहमद की पत्नी को चुना। इधर बाबर आजम ने ये कहा और उधर कमेंट सेक्शन में शोएब मलिक की पत्नी व भारत की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का कमेंट आ गया। सानिया ने लिखा, 'मैं तुम्हे मार डालूंगी।' इसके बाद अपने अगले कमेंट में सानिया लिखती हैं- 'अब हमारे काउच पर सोने को नहीं मिलेगा तुम्हे।'

SANIA MIRZA

SANIA MIRZA SHOAIB MALIK

शोएब मलिक टीम का हिस्सा नहीं

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जानी है। शोएब मलिक काफी लंबे समय तक टीम से बाहर रहे हैं और वो पाकिस्तानी टीम के इंग्लैंड दौरे का हिस्सा नहीं होंगे। पीसीबी ने अपने एक बयान में कहा था कि, शोएब मलिक अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहते हैं इसलिए वो दौरे का हिस्सा नहीं होंगे।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!