IND vs ENG: ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने रचा इतिहास, बनाया इंग्लैंड के खिलाफ साझेदारी का नया रिकॉर्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 2, 2022, 07:00 AM IST

Rishabh Pant and Ravindra Jadeja Partnership: ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ छठे विकेट के लिए भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया।

IND vs ENG: ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने रचा इतिहास, बनाया इंग्लैंड के खिलाफ साझेदारी का नया रिकॉर्ड
Photo Credit: AP

बर्मिंघम: इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में शुक्रवार से शुरू हुए सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 338 रन बना लिए हैं। एक समय टीम इंडिया ने खराब शुरुआत के बाद 98 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन उसके बाद ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को 300 रन के पार पहुंचा दिया।

छठे विकेट के लिए की 222 रन की साझेदारी
ऋषभ पंत ने जहां 111 गेंद में 146 रन की अतिशी पारी खेली और टेस्ट क्रिकेट में अपना पांचवां शतक जड़ा। वहीं जडेजा ने 163 गेंद में नाबाद 83 रन की पारी खेली। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 239 गेंद में 222 रन की रिकॉर्ड साझेदारी हुई। 

218 गेंद में पूरी की 200 रन की पार्टनरशिप
पंत और जडेजा ने तेजी से रन बनाते हुए 54 गेंद में छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। इसके बाद दोनों ने 130 गेंद में शतकीय साझेदारी भी पूरी कर ली। दोनों यहीं पर नहीं रुके। 182 गेंद में दोनों ने 150 रन की साझेदारी भी पूरी कर ली। दोनों ने 218 गेंद में 200 रन की साझेदारी पूरी कर ली। लेकिन इस साझेदारी को 320 के स्कोर पर जो रूट ने पंत को 146 रन पर आउट करके तोड़ दिया।

बनाया इंग्लैंड के खिलाफ साझेदारी का नया भारतीय रिकॉर्ड
पंत और जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदार का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। दोनों देशों के बीच टेस्ट क्रिकेट इतिहास में छठे विकेट के लिए भारतीय खिलाड़ी ऐसी साझेदारी इससे पहले नहीं कर सके।  इस साझेदारी में रवींद्र जडेजा ने 68 (144) और पंत ने 133 (95) रन का योगदान दिया। दोनों ने साझेदारी के दौरान तकरीबन 6 की इकोनॉमी के साथ रन बनाए। 
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!