राजस्थान रॉयल्स के इस धुरंधर भारतीय क्रिकेटर ने की शादी, देखिए शानदार तस्वीरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 25, 2021, 07:50 PM IST

Rajasthan Royals Cricketer Shreyas Gopal marriage photos go viral: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले शानदार स्पिनर श्रेयस गोपाल ने शादी कर ली है। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

राजस्थान रॉयल्स के इस धुरंधर भारतीय क्रिकेटर ने की शादी, देखिए शानदार तस्वीरें
Photo Credit: Instagram

दो श्रेयस चर्चा में हैं। दोनों क्रिकेटर हैं। जहां श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ कानुपर में टेस्ट डेब्यू किया। वहीं दूसरे श्रेयस हैं श्रेयस गोपाल, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले भारतीय ऑलराउंडर श्रेयस गोपाल (Shreyas Gopal) अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड निकिता शिव से शादी की और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

बेंगलुरू में जन्मे श्रेयस अय्यर एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए कई बार मैच विजेता खिलाड़ी बन चुके हैं। गुरुवार को उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। वहीं उनकी पत्नी निकिता शिव ने भी सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरों को सझा किया।

Shreyas Gopal weds Nikitha Shiv

खबरों के मुताबिक श्रेयस गोपाल और निकिता शिव एक दूसरे को काफी समय से जानते थे। इसी साल श्रेयस ने निकिता से सगाई की थी और अब दोनों परिणय सूत्र में बंध गए हैं।

Shreyas Gopal weds Nikitha Shiv photos

निकिता शिव के बारे में बात करें तो कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक वो द माना नेटवर्क की सीईओ हैं। खबरों के मुताबिक उनकी कंपनी व्यवसाय खड़ा करने में लोगों की सहायता करती है।

Shreyas Gopal Nikitha Shiv marriage

Shreyas Gopal and Nikitha Shiv wedding

आईपीएल 2021 में श्रेयस गोपाल के आंकड़े खास नहीं रहे। उनको सिर्फ तीन मैचों में खेलने का मौका मिला था और एक भी विकेट वो नहीं ले सके। लेकिन इससे पहले कई सीजन में वो अच्छी भूमिका निभा चुके हैं। श्रेयस ने 48 आईपीएल मैचों में 48 विकेट झटके हैं और 171 रन बनाए हैं।

वो प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कर्नाटक के लिए खेलते हैं। उन्होंने अब तक 64 फर्स्ट क्लास मैचों में 2674 रन बनाए हैं जबकि 191 विकेट भी झटके हैं। इसके अलावा वो 47 लिस्ट-ए मैचों में 434 रन बना चुके हैं और 82 टी20 मैचों में 380 रन बनाने के साथ-साथ 91 विकेट भी हासिल कर चुके हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!