एक ओवर में 5 छक्के जड़ने वाले भारतीय ऑलराउंडर ने की शादी, देखिए वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2021, 08:09 PM IST

Rahul Tewatia gets married to Ridhi Pannu: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले धाकड़ भारतीय ऑलराउंडर राहुल तेवतिया ने सोमवार को शादी कर ली।

एक ओवर में 5 छक्के जड़ने वाले भारतीय ऑलराउंडर ने की शादी, देखिए वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें
Photo Credit: Instagram

इन दिनों शादियों की बहार है और आए दिन किसी ना किसी क्रिकेटर की शादी की खबरें आ रही हैं। अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर राहुल तेवतिया ने सोमवार को शादी कर ली। राहुल तेवतिया ने रिद्धि पन्नू से शादी की है। इसी साल की शुरुआत में दोनों ने सगाई की थी।

राहुल तेवतिया और रिद्धि पन्नू ने इसी साल फरवरी में इंगेजमेंट कर ली थी। उस समय भी उनकी सगाई की काफी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। अब सोमवार को दोनों परिणय सूत्र में बंध गए। उनकी शादी में कई दिग्गज क्रिकेटर भी शामिल हुए। रिषभ पंत, नीतीश राणा और युजवेंद्र चहल जैसे कई धुरंधर क्रिकेट इस जोड़ी को बधाई देने पहुचे। शादी की कई शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं..

rahul tewatia marriage

rahul tewatia marriage pics

rahul tewatia marriage photos

राहुल को पिछले साल आईपीएल में धमाल के बाद भारतीय टी20 टी में जगह तो मिली थी लेकिन वो मैदान पर खेलने नहीं उतर सके। साल 2014 में पहली बार आईपीएल खेलने वाले राहुल तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने 27 सितंबर 2020 को आईपीएल मैच में पंजाब की टीम के खिलाफ वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल के एक ओवर में 5 छक्के जड़कर कमाल किया था। उन्होंने आईपीएल में किसी एक ओवर में सर्वाधिक छक्के जड़ने के क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

rahul tewatia weds ridhi pannu

Rahul Tewatia Ridhi Pannu engagement photos

फरीदाबाद में जन्मे राहुल तेवतिया एक बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। वो घरेलू क्रिकेट में हरियाणा के लिए खेलते हैं और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए। उन्होंने 2013-14 की रणजी ट्रॉफी से अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर का आगाज किया था।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!