VIDEO: राहुल द्रविड़ ने लौटाई पुरानी परंपरा, डेब्यू पर श्रेयस अय्यर को इस दिग्गज के हाथों दिलाई भारतीय कैप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 25, 2021, 05:32 PM IST

India vs New Zealand 1st Test, Shreyas Iyer test debut: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा धुरंधर श्रेयस अय्यर ने गुरुवार को कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया। उससे पहले जब उनको भारत की कैप सौंपी गई तो वो एक पुरानी परंपरा के तहत एक दिग्गज ने सौंपी।

VIDEO: राहुल द्रविड़ ने लौटाई पुरानी परंपरा, डेब्यू पर श्रेयस अय्यर को इस दिग्गज के हाथों दिलाई भारतीय कैप

पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने गुरुवार को श्रेयस अय्यर को भारत की ‘टेस्ट कैप’ प्रदान की। इस तरह से मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों से नये खिलाड़ियों को यह प्रतिष्ठित कैप (टोपी) दिलाने की पुरानी परंपरा फिर से जीवंत कर दी।

अय्यर भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले 303वें खिलाड़ी बने। न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस से पहले अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज गावस्कर ने उन्हें कैप प्रदान की। द्रविड़ ने गावस्कर को इस विशेष कार्यक्रम के लिये आमंत्रित किया था।

इससे पहले टी20 श्रृंखला के दौरान द्रविड़ ने हर्षल पटेल को राष्ट्रीय टीम की कैप प्रदान करने के लिये सीमित ओवरों के सबसे सफल भारतीय गेंदबाजों में से एक अजित अगरकर को आमंत्रित किया था।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों से राष्ट्रीय कैप हासिल करने की परंपरा रही है। भारत में भी पहले ऐसी परंपरा थी लेकिन पिछले कुछ समय से कप्तान या कोई सीनियर खिलाड़ी या सहयोगी स्टॉफ का सदस्य ही पदार्पण करने वाले खिलाड़ी को कैप सौंपता था।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!