पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप की टीम में किए तीन बदलाव, दिग्गज की हुई वापसी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 8, 2021, 06:50 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए पूर्व में घोषित अपनी टीम में 3 बड़े बदलाव किए हैं। दिग्गज खिलाड़ी की टीम में वापसी हुई है।

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप की टीम में किए तीन बदलाव, दिग्गज की हुई वापसी

कराची: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए पूर्व में घोषित अपनी 15 सदस्यीय टीम में तीन बदलाव किए हैं। पूर्व कप्तान सरफराज अहमद के साथ साथ फखर जमान, हैदर अली की टीम में वापसी हुई है। वहीं खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन और आजम खान को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। 

हालांकि खुशदिल शाह टीम के साथ बतौर रिजर्व खिलाड़ी जुड़े रहेंगे। उनके अलावा टीम में शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर को रिजर्व खिलाड़ियों के रूप में टीम में जगह दी गई है। इस तरह 15 मुख्य और 3 रिजर्व खिलाड़ियों का दल वर्ल्ड कप में शिरकत करने यूएई पहुंचेगा। 

बदलाव के बाद अब ऐसी है पाकिस्तान की टीम: 
बाबर आजम(कप्तान), शादाब खान(उपकप्तान), आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस राउफ, हसन अली, इमाद वसीम, मोहम्मद हफीद, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, सरफराज अहमद, शाहीन शाह अफरीदी, शोएब मकसूद।

रिजर्व खिलाड़ी: खुशदिल शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!