नस्लवाद के आरोपों के बाद माइकल वॉन को लगा बड़ा झटका, इस पॉपुलर शो से हुई छुट्टी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 6, 2021, 07:28 PM IST

Michael Vaughan Dropped from BBC show: नस्लवाद के आरोप लगाने के बाद माइकल वॉन को बड़ा झटका लगा है। उनकी बीसीसी के शो से छुट्टी हो गई है।

नस्लवाद के आरोपों के बाद माइकल वॉन को लगा बड़ा झटका, इस पॉपुलर शो से हुई छुट्टी

लंदन: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को दो खिलाड़ियों द्वारा लगाये गए नस्लवाद के आरोपों के कारण बीबीसी के एक शो से बाहर कर दिया गया है। वॉन बीबीसी फाइव लाइव्स के शो ‘ द टफर्स एंड वॉन क्रिकेट शो ’ पर पिछले 12 साल से विशेषज्ञ के तौर पर काम कर रहे थे।

उन पर अजीम रफीक ने नस्लवाद का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि वॉन ने उन पर और अन्य खिलाडि़यों पर 2009 में यार्कशर के एक मैच से पहले नस्लपरक टिप्पणी की थी।

‘डेली टेलिग्राफ’ के लिये एक कॉलम में वॉन ने स्वीकार किया कि रफीक के आरोपों में उनके बारे में ही बात की गई है लेकिन उन्होंने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि वह खुद को बेकसूर साबित करने के लिये लड़ेंगे।

वॉन ने एशियाई खिलाड़ियों के एक समूह से कहा था, 'तुम लोग बहुत ज्यादा हो गए हो। इसके लिये कुछ करना होगा।' यह वाकया नाटिंघमशर के खिलाफ 2009 में यार्कशर के एक मैच से पहले का है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!