IPL LSG Team 2022 Players List: लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की प्लेयर्स लिस्ट और फुल स्क्वाड, देखें पूरी टीम लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2022, 04:18 PM IST

IPL LSG Team 2022 Players List, Full Squad: आईपीएल में पहली बार शामिल हुई लखनऊ की टीम इन खिलाड़ियों के साथ अपने नवाबी ठाठ दिखाने मैदान पर उतरेगी। नीलामी के बाद ऐसी है लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम।

IPL LSG Team 2022 Players List: लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की प्लेयर्स लिस्ट और फुल स्क्वाड, देखें पूरी टीम लिस्ट

IPL LSG Team 2022 Players List, Squad: आईपीएल में शामिल की गई दो नई टीमों में से एक लखनऊ की टीम का नाम लखनऊ सुपर जायंट्स रखा गया है। लखनऊ की टीम ने पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान केएल राहुल को 17 करोड़ रुपये की कीमत पर रिटेन किया है। जो कि आईपीएल इतिहास की सबसे अधिक रिटेंशन फीस है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को 9.2 करोड़ और युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को 4 करोड़ रुपये में रिटेन करने का फैसला किया। केएल राहुल को टीम का कप्तान चुना गया है। 

58 करोड़ के साथ नीलामी में उतरेगी लखनऊ
लखनऊ की टीम 58 करोड़ रुपये की राशि के साथ नीलामी में उतरेगी। इतनी राशि में वो 7 विदेशी सहित कुल 22 खिलाड़ियों की खरीदारी करना चाहेगी। टीम ने गौतम गंभीर को मेंटोर के रूप में टीम के साथ जोड़ा है। वहीं एंडी फ्लावर टीम के हेड कोच होंगे। वहीं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन टीम के साथ गेंदबाजी कोच के रूप में नजर आएंगे। नीलामी के बाद ऐसी है लखनऊ की टीम। 

10 करोड़ रुपये में आवेश को किया शामिल
लखनऊ ने आवेश खान के रूप में अपना सबसे ज्यादा कीमत का खिलाड़ी 10 करोड़ रुपये में खरीदा। लखनऊ ने पहल दिन आठ खिलाड़ी खरीदे जिसमें क्विंटन डिकॉक, मार्क वुड, मनीष पांडे, जेसन होल्डर, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, और अंकित राजपूत शामिल थे। लखनऊ की टीम ने केवल 21 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। उनकी चार जगह खाली रह गई। 



लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) [Lucknow Super Giants Squad and Players FULL list]

रिटेन खिलाड़ी:केएल राहुल (17 करोड़), मार्कस स्टोइनिस(9.2 करोड़), रवि बिश्नोई (4 करोड़)
नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी:आवेश खान(10 करोड़), क्विंटन डिकॉक(6.75 करोड़), मार्क वुड (2 करोड़), मनीष पांडे (4.6 करोड़), जेसन होल्डर(8.75 करोड़), दीपक हुड्डा( 5.75 करोड़), क्रुणाल पांड्या(8.25 करोड़), अंकित राजपूत(50 लाख), कृष्णप्पा गौतम( 90 लाख),  दुष्मंथा चमीरा( 2 करोड़), शाहबाज नदीम( 50 लाख), मनन वोहरा( 20 लाख), मोहसिन खान(20 लाख), काईल मेयर्स(50 लाख), कर्ण शर्मा(20 लाख), आयुष बदोनी(20 लाख), एविन लुईस (2 करोड़), मयंक यादव(20 लाख),

LUCKNOW SUPER GIANTS (LSG) FULL SQUAD AND PLAYERS LIST- लखनऊ सुपर जायंट्स

सीरियल नंबर खिलाड़ी देश  बेस प्राइज नीलामी कीमत
1 केएल राहुल भारत   17 करोड़( रिटेन)
2 मार्कस स्टोइनिस ऑस्ट्रेलिया   9.2 करोड़(रिटेन)
3 रवि बिश्नोई  भारत   04 करोड़(रिटेन)
4 आवेश खान भारत 20 लाख 10 करोड़
5 क्विंटन डिकॉक द. अफ्रीका 2 करोड़ 6.75 करोड़
6 मार्क वुड इंग्लैंड  2 करोड़ 7.50 करोड़
7 मनीष पांडे भारत 1 करोड़ 4.6 करोड़
8 जेसन होल्डर भारत 1.5 करोड़ 8.75 करोड़
9 दीपक हुड्डा भारत 40 लाख 5.75 करोड़
10 क्रुणाल पांड्या भारत 2 करोड़ 8.25 करोड़
11 अंकित सिंह राजपूत भारत 20 लाख  50 लाख
12  कृष्णप्पा गौतम भारत 50 लाख 90 लाख
13 दुष्मंथा चमीरा श्रीलंका 50 लाख  2 करोड़
14 शाहबाज नदीम भारत 50 लाख 50 लाख
15 मनन वोहरा भारत 20 लाख 20 लाख
16 मोहसिन खान भारत 20 लाख 20 लाख 
17 काइल मेयर्स वेस्टइंडीज 50 लाख 50 लाख
18 कर्ण शर्मा भारत 20 लाख 20 लाख
19 आयुष बदोनी भारत 20 लाख 20 लाख
20 एविन लुईस वेस्टइंडीज 2 करोड़ 2 करोड़
21 मयंक यादव भारत 20 लाख 20 लाख
22        
23        
24        
25        
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!