IND vs SA 4th T20 Dream11 Team Prediction: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच आज चौथा टी20, ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 17, 2022, 04:11 PM IST

IND vs SA 4th T20 Dream11 Team Prediction, India vs South Africa 4th T20 Playing 11 Today Match: राजकोट में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले चौथे टी20 की संभावित प्लेइंग-11 यहां देखें।

IND vs SA 4th T20 Dream11 Team Prediction: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच आज चौथा टी20, ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11
Photo Credit: AP

IND vs SA 4th T20I Playing XI: आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में चौथा टी20 मैच खेला जाना है। भारत इस सीरीज में अभी भी 1-2 से पीछे हैं, ऐसे में उसके लिए ये मैच भी करो या मरो का मुकाबला है। ऐसे में किन खिलाड़ियों को मैदान पर उतारा जाएगा ये बड़ा सवाल है। कैसी होगी दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 यहां जानिए।

विशाखापत्तनम के मैच में भारत ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन ने 97 रनों की साझेदारी कर भारत को 179/5 के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। नई दिल्ली और कटक में पहले दो मैचों में खराब गेंदबाजी करने के बाद हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल ने क्रमश: चार और तीन विकेट लिए और दक्षिण अफ्रीका को 131 रनों पर समेट दिया।

भारत मैच जीतने की उम्मीद में कप्तान ऋषभ पंत और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर से बड़े रन बनाना चाहेगा। पंत ने दिल्ली में कुछ अच्छे शॉट खेले थे, लेकिन उसके बाद वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। इसलिए उन्हें अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में वापस आना होगा।

अय्यर को सभी मैचों में शॉर्ट-पिच गेंदों से परेशान किया गया और तेज गेंदबाजों का सामना करने में संघर्ष किया है। लेकिन वह पिच पर फुटवर्क और तबरेज शम्सी को छक्के लगाने में शानदार रहे हैं। अय्यर राजकोट जैसे बड़े मैदान पर अपना जौहर दिखाने के लिए उतावले होंगे।

गेंद के साथ सही मौके पर चहल और हर्षल ने अच्छी गेंदबाजी की है, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और अक्षर पटेल ने अच्छा समर्थन किया। वे चाहते हैं कि तेज गेंदबाज आवेश खान भी सीरीज में बेहतर करने के लिए कुछ विकेट हासिल करें। लेकिन इस मैच में आवेश खान की जगह अर्शदीप को मैदान पर उतारा जा सकता है।

दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका विशाखापत्तनम की हार और खराब बल्लेबाजी में सुधार करना चाहेगा। टेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली टीम ने पहले दो मैचों में डेविड मिलर, रॉस्सी वैन डेर डूसन और हेनरिक क्लासेन से रन बनाए, जिसके कारण 2022 में भारत को पहली हार मिली थी।

क्विंटन डी कॉक अभी भी चोट से उबर रहे हैं, दक्षिण अफ्रीका बावुमा और उनकी जगह रीजा हेंड्रिक्स को शीर्ष पर बरकरार रख सकता है। गेंदबाजी के नजरिए से दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ मैच में लगातार वापसी की है। लेकिन मेहमान चाहेंगे कि स्पिनर तबरेज शम्सी और केशव महाराज गेंद के साथ अधिक से अधिक विकेट हासिल करें।

कुल मिलाकर, भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका के साथ श्रृंखला को बराबर करना और रविवार को बेंगलुरु में श्रृंखला को निर्णायक मोड़ तक ले जाना कड़ी चुनौती होगी।

भारत और दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11 (IND vs SA 4th T20I Probable playing-11)

भारतीय टीम

ऋषभ पंत (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह।

दक्षिण अफ्रीकी टीम

तेम्बा बावुमा (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, ड्वेन प्रिटोरियस, रासी वैन डेर डुसेन, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा,  एनरिच नॉर्किया, केशव महाराज और तबरेज शम्सी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!