हसीन जहां ने बिना कपड़ों के मोहम्मद शमी संग शेयर की फोटो, सैफ अली खान और करीना कपूर पर कसा तंज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 20, 2021, 09:14 AM IST

Hasin Jahan Shares Nude Photo: तेज़ गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने मोहम्मद शमी संग बिना कपड़ों के फोटो शेयर की है। उन्होंने साथ ही सैफ अली खान और करीना कपूर पर तंज भी कसा।

हसीन जहां ने बिना कपड़ों के मोहम्मद शमी संग शेयर की फोटो, सैफ अली खान और करीना कपूर पर कसा तंज
Photo Credit: Instagram

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और हसीन जहां ने साल 2007 में शादी की थी। शादी के बाद शमी और हसीन जहां का रिश्ता कई सालों तक अच्छा चला, लेकिन 2018 में दोनों के बीच तल्खी बढ़ गई। हसीन जहां ने अपने पति पर बेवफाई समेत कई गंभीर आरोप लगाए, जिसने सभी को हैरान कर दिया। हालांकि, शमी ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया था। अब दोनों काफी समय से अलग रह रहे हैं। शमी से दूरी के बाद से हसीन जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपनी फोटो और वीडियो साझा करती रहती हैं। अब उन्होंने शमी के संग बिना कपड़ों के फोटो शेयर की है, जो चर्चा का विषय बनी हुई है। 

'हम करें तो कैरेक्टर ढीला'

हसीन जहां ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें शमी ने उन्हें पकड़ा हुआ है। यह इंटीमेट फोटो है, जिसमें न तो हसीन जहां और न ही शमी के शरीर पर कपड़े हैं। हसीन जहां ने अपनी इस तस्वीर के साथ सैफ अली खान और करीना कपूर की फिल्म 'कुर्बान' की टॉपलेस फोटो भी शेयर की है। उन्होंने साथ ही सैफ और करीन पर तंज कसा है। हसीन जहां ने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'तुम करो तो रासलीला हम करें तो कैरेक्टर ढीला।' हसीन जहां के तस्वीर शेयर करने के बाद से यूजर्स ने तरह-तरह से रिएक्ट किया है। कोई उनकी बात से सहमति जता रहा तो कोई उनके खिलाफ कमेंट कर रहा है।


गौरतलब है कि हसीन जहां अपनी और शमी की यह फोटो पिछले साल भी शेयर कर चुकी हैं। उन्होंने तब फोटो साझा करते हुए शमी पर कटाक्ष किया था। उन्होंने लिखा था, 'कल तू कुछ नहीं था तो मैं पाक थी, आज तू कुछ बन गया तो मैं नापाक हो गई, झूठ बुर्का डाल कर बेपर्दा सच को मिटा नहीं सकता। मगरमच्छ के आंसू कुछ दिनों का ही सहारा होते हैं।'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!