ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के नए कोच की खोज खत्म, अब इनको जिम्मेदारी मिलना तय !

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2022, 08:22 PM IST

Andrew McDonald set to become new coach of Australian cricket team: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने अपनी राष्ट्रीय टीम के मुक्य कोच पर नया नाम नियुक्त करने का फैसला ले लिया है।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के नए कोच की खोज खत्म, अब इनको जिम्मेदारी मिलना तय !
Photo Credit: AP, File Image

पूर्व कोच जस्टिन लैंगर की विदाई के बाद से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के नए कोच को लेकर माथापच्ची जारी है। लैंगर के बाद एंड्रयू मैकडॉनल्ड को ऑस्ट्रेलियाई टीम का अंतरिम कोच बनाया गया था और अब खबर है कि वो कोच पद पर रहने के लिए हामी भर चुके हैं। खबरों के मुताबिक मंगलवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) अब एंड्रयू मैकडॉनल्ड को नए पूर्णकालिक मुख्य कोच के रूप में नियुक्त करने के लिए कमर कस चुका है।

गौरतलब है कि एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने हाल ही में पाकिस्तान के दौरे से टीम के साथ वापसी की है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से जीती और एकमात्र टी20 में सम्मान भी हासिल किया। पाकिस्तान ने तीन मैचों की वनडे श्रृंखला 2-1 से जीत ली थी।

Andrew McDonald

न्यूज कॉर्प के सेन रेडियो के एक रिपोर्ट में कहा गया है कि, यह बताया गया है कि सीए पदानुक्रम ने पिछले सप्ताह के अंत में मैकडॉनल्ड को कोच के रूप में पद संभावने की पेशकश की। अंतिम बातचीत जारी है। आने वाले दिनों में मैकडॉनल्ड कोच का पद संभाल लेंगे।"

मैकडॉनल्ड ने फरवरी में पाकिस्तान दौरे पर जाने से पहले कहा था कि वह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की प्रतीक्षा कर रहे हैं कि वह अपने असाइनमेंट की बारीकियों को सुलझाए। रिपोर्ट में कहा गया है कि सीए तीनों प्रारूपों के लिए एक कोच चाहता है और मैकडॉनल्ड को लगता है कि उनके विचार में वह फिट बैठ रहे हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!