आईपीएल 2022 काफी अलग होने वाला है, इसकी सबसे बड़ी वजह है दो नई टीमों का टूर्नामेंट में जुड़ना। यानी अब आईपीएल 10 टीमों का टूर्नामेंट होगा। टूर्नामेंट के लिए इस बार खिलाड़ियों की मेगा नीलामी का आयोजन फरवरी में होने वाला है जहां तकरीबन सभी खिलाड़ी एक बार फिर बिकने को तैयार होंगे। लेकिन नियमों के मुताबिक पुरानी 8 टीमों को कुछ खिलाड़ी रिटेन करने का मौका दिया गया था और वो ऐसा कर चुकी हैं। अब बारी थी दो नई टीमों की, अहमदाबाद और लखनऊ की नई टीमों को नीलामी से पहले तीन-तीन खिलाड़ी चुनने का मौका दिया गया था और आज उसका ऐलान हो गया।
अहमदाबाद और लखनऊ की आईपीएल फ्रेंचाइजी ने अब तक अपनी टीमों के नाम का ऐलान तो नहीं किया है लेकिन उन्होंने अपने शुरुआती तीन खिलाड़ियों की घोषणा तो कर दी है। वैसे तो इन खिलाड़ियों के नाम काफी दिन से रिपोर्ट्स के जरिए सामने आ रहे थे लेकिन शुक्रवार को इन दोनों टीमों ने आधिकारिक रूप से अपने तीन नए खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया।
ये हैं अहमदाबाद और लखनऊ द्वारा चुने गए तीन-तीन खिलाड़ी
अहमदाबाद आईपीएल टीम के 3 खिलाड़ी (38 करोड़ खर्च किए)
1. हार्दिक पांड्या (भारत) - 15 करोड़ रुपये
2. राशिद खान (अफगानिस्तान) - 15 करोड़ रुपये
3. शुभमन गिल (भारत) - 8 करोड़ रुपये
लखनऊ आईपीएल टीम के 3 खिलाड़ी (30 करोड़ खर्च किए)
1. लोकेश राहुल (भारत) - 17 करोड़ रुपये - कप्तान
2. मार्कस स्टोइनिस (ऑस्ट्रेलिया) - 9.2 करोड़ रुपये
3. रवि बिश्नोई (भारत) - 4 करोड़ रुपये
इसी के साथ अब नीलामी से पहले की अंतिम प्रक्रिया भी समाप्त हो गई है। जब बेंगलुरू में 12 और 13 फरवरी को सभी आईपीएल टीमें अपने खिलाड़ियों का चयन करने उतरेंगी तो उनके सामने खिलाड़ियों का एक बड़ा समंदर होगा जिसके लिए टीमों के बीच कड़ी जंग होगी।
आईपीएल 2022 के लिए पुरानी 8 टीमों द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी इस प्रकार हैं
मुंबई इंडियंस (MI retained players)
रोहित शर्मा (16 करोड़ रुपये), जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और कीरोन पोलार्ड। अब मुंबई के पास नीलामी के लिए 48 करोड़ रुपये बचे।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK retained players)
रविंद्र जडेजा (16 करोड़ रुपये), एम एस धोनी (12 करोड़ रुपये), मोईन अली (8 करोड़ रुपये) और रुतुराज गायकवाड़ (6 करोड़ रुपये)। चेन्नई के पास नीलामी के लिए 48 करोड़ रुपये बाकी रहेंगे।
रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर (RCB retained players)
विराट कोहली (15 करोड़ रुपये), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़ रुपये) और मोहम्मद सिराज (7 करोड़ रुपये)। अब बैंगलोर के पास नीलामी के लिए 57 करोड़ रुपये बचे हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR retained players)
आंद्रे रसेल (12 करोड़ रुपये), वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़ रुपये), वेंकटेश अय्यर (8 करोड़ रुपये) और सुनील नरेन (6 करोड़ रुपये)। कोलकाता के पास अब 48 करोड़ रुपये का बजट।
पंजाब किंग्स (PBKS retained players)
मयंक अग्रवाल (12 करोड़ रुपये) और अर्शदीप सिंह (4 करोड़ रुपये)। बड़ी खबर- केएल राहुल को छोड़ा। अब नीलामी के लिए पंजाब के पास 72 करोड़ रुपये बाकी।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH Retained players)
केन विलियमसन (14), अब्दुल समद (4) और उमरान मलिक (4)। केन विलियमसन कप्तान बरकरार रहेंगे। हैदराबाद के पास 68 करोड़ बाकी हैं आईपीएल 2022 की नीलामी के लिए।
दिल्ली कैपिटल्स (DC retained players)
रिषभ पंत (16 करोड़), अक्षर पटेल (9 करोड़), पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़) और एनरिच नॉर्किया (6.5 करोड़)। अब नीलामी के लिए दिल्ली कैपिटल्स के पास 48 करोड़ रुपये बाकी।

