शहर

Haridwar News: रील का नशा पड़ा भारी, गंगनहर में हुआ हादसा, दोस्त ने बनाया दोस्त की मौत का Video

Haridwar News: यूपी के सहारनपुर से कुछ हरिद्वार घूमने गए थे। गंगनहर में नहाते हुए साथी से वीडियो बनवाने की चक्कर में एक युवक रेलिंग क्रॉस कर गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव के कारण युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने युवक की तलाश कर उसका शव बरामद किया और परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद सौंप दिया।

Haridwar News: हरिद्वार में गंगनहर में नहाते हुए तेज बहाव के कारण एक युवक की मौत हो गई है। इसकी एक वीडियो भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि गंगनहर में नहाते हुए युवक का दोस्त फोन से उसकी वीडियो बना रहा था। वीडियो बनवाने की चक्कर में युवक गहरे पानी कि तरह आगे चला गया और तेज बहाव के कारण वह डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

कहां हुआ हादसा

हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित गोविंदपुरी घाट पर गंगनहर में नहाते हुए डूबने से युवक की मौत हो गई है। उसके साथी ने इस पूरी घटना की वीडियो बनाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों ने युवक की तलाश शुरू की। बताया जा रहा है कि युवक का शव पथरी पावर हाउस से पुलिस ने बरामद कर किया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया।

नहाते हुए कब हुई युवक हादसे का शिकार

हरिद्वार ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि घटना रविवार शाम की है। जब विकास (40) पुत्र रामचंद्र निवासी पंजाबी बाग सहारनपुर यूपी अपने साथी प्रमोद कुमार, सागर, विवेक त्यागी निवासी पंजाबी बाग (सहारनपुर) के साथ हरिद्वार कार से घूमने आया था। सभी यहां गोविंदपुरी घाट पर गंगनहर में नहाने के लिए पहुंचे थे, तभी युवक हादसे का शिकार हो गया।

विकास कैसे हुआ हादसे का शिकार

पुलिस ने बताया कि विकास स्नान करने के लिए गंगनहर में उतरा और उसका साथी मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगा। इसी बीच रेलिंग पार करने के बाद आगे की तरफ तैरते हुए जाने लगा। तैरते हुए विकास ने कुछ दूरी तय की थी और वह रेलिंग के करीब आने लगा था, लेकिन फिर पानी के बहाव में आकर कुछ ही सेकेंड में डूबने लगा और लापता हो गया।

कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना

ये पूरी घटना वीडियो में कैद हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। सोमवार दोपहर विकास का शव पथरी पावर हाउस से बरामद हो हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शिनाख्त कराई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें