Noida IT Engineer Death: नोएडा में बिहार निवासी एक आईटी इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार देर रात की है। सेक्टर-49 थाने के प्रभारी सुनील भारद्वाज ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के गया जिले के रहने वाले 26 वर्षीय प्रियदर्शनी रंजन तिवारी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि, नोएडा के होशियापुर गांव में अपने एक दोस्त के साथ किराये के मकान में रहता था, जहां वह फंदे से लटका हुआ पाया गया। थाना प्रभारी के अनुसार, तिवारी को गंभीर अवस्था में उसके दोस्तों ने नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
(इनपुट - भाषा)
