शहर

गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम! भारी बारिश के बीच District Magistrate ने जारी की एडवाइजरी, अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह

Gurugram News: गुरुग्राम में भारी बारिश और जलभराव के बाद जिला अधिकारी ( District Magistrate ) ने सलाह दी गई है जहां भी संभव हो, कंपनियां, अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा प्रदान करें।

Image

गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम का आदेश

Gurugram News: गुरुग्राम जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई भारी बारिश और मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन (District Magistrate) ने एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने सभी कॉर्पोरेट कार्यालयों और निजी संस्थानों से अपने कर्मचारियों को घर से काम (Work from Home) करने की अनुमति देने का आग्रह किया है।

24 घंटों में 97 मिमी बारिश

जिला प्रशासन की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, 05 अगस्त 2026 (सुबह 8:00 बजे) से 06 अगस्त 2026 (सुबह 8:00 बजे) के बीच गुरुग्राम जिले में कुल 97 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

गुरुग्राम में ऑरेंज अलर्ट

इसके साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 06 अगस्त 2026 के लिए जिले में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के कई प्रमुख मार्गों और निचले इलाकों में जलभराव (Waterlogging) और भारी ट्रैफिक जाम (Traffic Congestion) की संभावना जताई गई है।

6 और 7 अगस्त को WFH

सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करने और नागरिक एजेंसियों द्वारा जल निकासी व सड़क मरम्मत कार्य को बिना किसी बाधा के पूरा करने के उद्देश्य से प्रशासन ने विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं। सभी कॉर्पोरेट कार्यालयों और निजी संस्थानों को सलाह दी गई है कि वे 06 अगस्त से 07 अगस्त 2026 तक, जहां भी संभव हो, अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा प्रदान करें।

आम नागरिकों के लिए जिला प्रशासन की अपील

सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है और निम्नलिखित बातों का ध्यान रखने को कहा है

  • अनावश्यक यात्रा से बचें: बहुत जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें।
  • आधिकारिक एडवाइजरी का पालन करें: मौसम और यातायात से जुड़ी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और अपडेट रहें।
  • प्रशासन का सहयोग करें: स्थिति को सामान्य बनाने और जल निकासी कार्यों में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग करें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन उपायों का मुख्य उद्देश्य जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना और शहर की व्यवस्था को जल्द से जल्द सुचारू बनाना है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article