शहर

झाड़-फूंक पर भरोसा पड़ा भारी और अचानक बदला महिला का स्वभाव; लोगों को काटने दौड़ी, पानी से भी लगने लगा डर

छिंदवाड़ा जिले के तामिया क्षेत्र के अतरिया गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कुत्ते के काटने के कुछ महीनों बाद एक महिला के व्यवहार में असामान्य बदलाव देखने को मिला। महिला पानी से डरने लगी और कुत्तों जैसी हरकतें करने के साथ-साथ लोगों पर हमला करने की कोशिश करने लगी।

Image

छिंदवाड़ा का मामला बना चर्चा का विषय (AI फोटो)

Chhindwara Woman Dog Bite Case: छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड के अंतर्गत अतरिया ग्राम (टीपाखेड़ा) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। करीब तीन महीने पहले एक कुत्ते ने गांव की 50 वर्षीय महिला जगवती (पति सकरसा) को काट लिया था। उस समय परिजनों ने महिला का उचित इलाज कराने के बजाय गांव में ही झाड़-फूंक करवा लिया था। शुरुआत में महिला ठीक रहीं, लेकिन कुछ समय बाद उनकी तबीयत और व्यवहार में बदलाव आने लगा।

पानी देखकर घबराने लगी महिला

परिजनों के अनुसार, हाल ही में महिला पानी देखकर घबराने लगी और कुत्तों जैसी हरकतें करने लगीं। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि वह लोगों पर हमला करने के लिए भी दौड़ने लगीं। ऐसे में जब हालत गंभीर हुई तो परिवार वाले उन्हें तामिया के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन अब इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि कुत्ते के काटने को शुरू में गंभीरता से नहीं लिया गया, जिसके चलते स्थिति बिगड़ती चली गई।

सतना में कुत्ते ने 40 लोगों को काटा

वहीं, सतना शहर में बुधवार को एक कुत्ते ने करीब 40 लोगों को काट लिया। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, सभी का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। सतना जिला अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. शरद दुबे ने बताया कि एक कुत्ते ने शहर के गहरा नाला से लेकर अस्पताल चौक के बीच लगभग 40 लोगों को काटा और सभी घायलों का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को एंटी रैबीज का टीका लगाया जा रहा है।

इस घटना में घायल सुंदरलाल साकेत नाम के एक व्यक्ति ने बताया कि वह अस्पताल चौक के पास चाय लेने आया हुआ था कि इसी दौरान एक भूरे रंग के कुत्ते ने उन्हें काट लिया। उन्होंने बताया, "मैं किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा। मेरे बाद उसे कुत्ते ने लगातार करीब 8-10 लोगों को मेरे सामने अपना शिकार बनाया।" इससे पहले इंदौर के महू में एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जब एक कुत्ते ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया था।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Gujarat News: गांव तक नहीं पहुंची एंबुलेंस तो ग्रामीण बने सहारा, झोली में प्रसूता को उठाकर तेज बहाव वाली नदी पार कर पहुंचाया अस्पताल

Gujarat News: गांव तक नहीं पहुंची एंबुलेंस तो ग्रामीण बने सहारा, झोली में प्रसूता को उठाकर तेज बहाव वाली नदी पार कर पहुंचाया अस्पताल

Chhatarpur News: न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंचा शख्स, नहीं हुई कार्रवाई तो खाया जहर; परिवार ने पुलिस पर लगाया अनदेखी का आरोप

Chhatarpur News: न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंचा शख्स, नहीं हुई कार्रवाई तो खाया जहर; परिवार ने पुलिस पर लगाया अनदेखी का आरोप

अब झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के हक में प्रदर्शन करेंगे अभिजीत दिपके? CJP ने छात्रों की मांगों का किया खुलकर समर्थन

अब झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के हक में प्रदर्शन करेंगे अभिजीत दिपके? CJP ने छात्रों की मांगों का किया खुलकर समर्थन

डेहरी नगर परिषद अधिकारी हत्याकांड पर गरमाई बिहार की सियासत, तेजस्वी यादव ने सरकार से पूछा- और कितने अधिकारियों की लेंगे जान?

डेहरी नगर परिषद अधिकारी हत्याकांड पर गरमाई बिहार की सियासत, तेजस्वी यादव ने सरकार से पूछा- और कितने अधिकारियों की लेंगे जान?

लुधियाना को मिले दो नए 'स्कूल ऑफ एमिनेंस', मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश में नंबर-1

लुधियाना को मिले दो नए 'स्कूल ऑफ एमिनेंस', मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश में नंबर-1