शहर

West Champaran Loot Video: फाइनेंस कंपनी पर हथियारबंद बदमाशों का धावा, सामने आया खौफनाक CCTV वीडियो

West Champaran Loot Video: बिहार के हरिनगर स्टेशन के सामने वीएम कॉम्प्लेक्स में हथियार बंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लूट का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

Image

भारत फाइनेंस कंपनी में लूट

पश्चिम चम्पारण: रामनगर में बन्दूक के बल पर भारत फाइनेंस कंपनी के अंदर घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। तीन हथियार बंद बदमाशों लूट की वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। पूरी घटना हरिनगर स्टेशन के सामने वीएम देवी कॉम्प्लेक्स की है। लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाश बड़े आराम से भाग निकले। हालांकि, लूट की घटना का CCTV वीडियो सामने आया है।

फाइनेंस कंपनी में हुई लूट की वारदात CCTV में रिकॉर्ड हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांचकर कार्रवाई में जुटी है। वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि कैसे बदमाश ऑफिस के अंदर घुसते ही सभी को बंधक बना लेते हैं फिर लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article