शहर

West Bengal News: आसनसोल में दमोदर नदी पर बना लोहे का पुल ढहा, पानी की सप्लाई पर प्रभाव

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में दामोदर नदी पर बना एक लोहे का पुल बुधवार को टूट गया।। जानकारी के अनुसार लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की मुख्य पाइपलाइन इस पुल से होकर जाती थी। इस घटना के कारण कई इलाकों में पानी की आपूर्ति पर प्रभाव पड़ सकता है।

Image

दामोदर नदी पर बना पुल ढहा

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के आसनसोल से एक पुल टूटने की खबर सामने आई है। आज कालाझरिया इलाके में दामोदर नदी पर बना एक लोहे का पुल ढह गया। इसी पुल से होकर लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (Public Health Engineering Department) की मुख्य पाइपलाइन गुजरती थी। जिससे शहर के चार ब्लॉकों के 52 गांवों तक पानी पहुंचता था। गनीमत की बात है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन इससे पानी की आपूर्ति पर असर पड़ सकता है।

भाजपा विधायक ने इसे मानव निर्मित आपदा कहा

भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने इसे "मानव निर्मित आपदा" करार देते हुए राज्य सरकार की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, "मेरे विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ी घटना घटी है। इस घटना में किसी की मृत्यु नहीं हुई। लेकिन इस पुल से PHE की पाइपलाइन गुजरती थी। जिसके जरिए PHE द्वारा 4 ब्लॉकों में पानी की आपूर्ति की जाती थी। यह पानी 52 गांवों में पहुंचाया जाता था। लेकिन आज पुल का अगला हिस्सा टूटकर नदी में गिर गया। अब इन 52 गांवों, 4 ब्लॉकों को पानी कैसे मिलेगा?

विधायक ने आरोप लगाया कि पुल की सही निगरानी और मरम्मत नहीं की गई। उन्होंने यह भी दावा किया कि इलाके में हो रही रेत की तस्करी के कारण पुल के पिलर कमजोर हो गए थे। अग्निमित्रा पॉल ने कहा, “यह जल संकट ममता बनर्जी सरकार की निष्क्रियता का नतीजा है। मुख्यमंत्री को पहले ही इसे देखना चाहिए था।”

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!