बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा के बाद Sahiba Bali पर आया Arjun Kapoor का दिल? नई फोटो ने खोली डेटिंग की पोल!

Arjun Kapoor Sahiba Bali New Picture: अर्जुन कपूर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से लाइमलाइट में हैं। एक्टर का नाम साहिबा बाली के साथ जुड़ रहा है। अब दोनों की नई फोटो ने इंटरनेट पर हल्ला मचा दिया।

Image

arjun kapoor-sahiba bali (photo credit- instagram)

Arjun Kapoor New Picture With Rumored GF Sahiba Bali: मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की जिंदगी में एक बार फिर प्यार की एंट्री हो गई है। अर्जुन कपूर का नाम इन दिनों साहिबा बाली (Sahiba Bali) के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों के अफेयर की चर्चा तब शुरू हुई थी, जब अर्जुन और साहिबा को लंदन के लॉर्ड्स मैदान में साथ में स्पॉट किया गया था। यहां से दोनों की तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। फैंस ने मान लिया था कि अर्जुन एक बार फिर प्यार में पड़ गए हैं। अब इन रूमर्स के बीच दोनों का नाम एक बार फिर लाइमलाइट में है। अर्जुन और साहिबा की नई तस्वीर सामने आई है, जिससे दोनों के डेटिंग का हिंट मिला है। इस फोटो ने फैंस को खुश कर दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: King: मूवी से पहले ट्रेलर से धमाका करेंगे शाहरुख खान, एक्शन में KGF को देंगे मात

    अर्जुन कपूर और साहिबा बाली की फोटो

    साहिबा बाली कंटेंट क्रिटर और एक्ट्रेस हैं और उन्होंने गुरुपर्व के मौके पर एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों ने अपना सिर ढका हुआ है और साहिबा सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं। अर्जुन उनके बगल में ही खडे़ हैं और दोनों ही कैमरे को देखकर स्माइल कर रहे हैं। दोनों की फोटो के साथ साथ साहिबा के कैप्शन ने भी फैंस का ध्यान खींच लिया है। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, 'मैंने उनका आधा प्रसाद भी खा लिया। हैप्पी गुरुपर्व।' सोशल मीडिया पर दोनों की ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है। फैंस का मानना है कि अर्जुन और साहिबा ने इस फोटो के जरिए अपने रिश्ते का हिंट दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Eetha के लिए श्रद्धा कपूर ने सहे कई दर्द, 8 किलो के घुंघरू पहनकर 25 दिन की रिहर्सल
    arjun kapoor sahiba bali

    arjun kapoor sahiba bali (photo credit- instagram)

      डेटिंग रूमर्स पर साहिबा बाली का रिएक्शन

      बता दें कि अर्जुन और साहिबा बाली की डेटिंग खबरें तब सामने आई थीं, जब दोनों 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला देखने पहुंचे थे। इस तस्वीर पर साहिबा ने मजाकिया अंदाज में रिएक्शन दिया था। उन्होंने सुनील गावस्कर और ब्रायन लारा के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'हर बात पर विश्वास मत कीजिए।' इसके बाद अर्जुन के साथ तस्वीर डालकर भी उन्होंने इसी तरह का कैप्शन दिया था। हालांकि, साहिबा ने अर्जुन को उनके जन्मदिन पर खास अंदाज में विश करके लोगों का ध्यान फिर से खींच लिया था। तब साहिबा ने अर्जुन को बेस्ट फ्रेंड बताया था।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article