शहर

रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी में इस्तेमाल हथियार बरामद, अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार

हमलावर ने एक फरवरी की तड़के जुहू के पॉश इलाके में रोहित शेट्टी के घर पर पांच गोलियां चलाईं और उसके बाद मौके से फरार हो गया। एक अधिकारी ने बताया, गोलीबारी में इस्तेमाल किया गया हथियार हमलावर से बरामद कर लिया गया है ...

Image

रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग मामले में हथियार बरामद

Photo : PTI

Rohit Shetty Residence Firing Case: मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी में इस्तेमाल किया गया हथियार बुधवार को हमलावर से बरामद कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अपराध शाखा के जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ ने इस घटना के सिलसिले में अब तक हमलावर दीपक शर्मा सहित 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रोहित शेट्टी के घर पर पांच गोलियां चलाईं

हमलावर ने एक फरवरी की तड़के जुहू के पॉश इलाके में रोहित शेट्टी के घर पर पांच गोलियां चलाईं और उसके बाद मौके से फरार हो गया। एक अधिकारी ने बताया, गोलीबारी में इस्तेमाल किया गया हथियार हमलावर से बरामद कर लिया गया है और अपराध में इसके इस्तेमाल की पुष्टि के लिए इसे फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया है।

पुलिस ने कहा कि इस अपराध में गिरफ्तार सभी आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य शुभम लोनकर के निर्देश पर काम कर रहे थे। जांच अधिकारियों के अनुसार, फिल्म निर्माता को नुकसान पहुंचाने और वर्चस्व स्थापित करने के इरादे से यह अपराध किया गया था। सोशल मीडिया पोस्ट में घटना की जिम्मेदारी लेने वाला लोनकर राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर गोलीबारी के मामले में भी वांछित हैं। मुंबई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) की सख्त धाराएं लगाई हैं।

इससे पहले मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश एसटीएफ और हरियाणा एसटीएफ के सहयोग से 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वह शख्स भी शामिल है जिसने कथित तौर पर रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोली चलाई थी। इस गिरफ्तारी के बाद मामले में जांच और तेज कर दी गई है।

रोहित शेट्टी के घर पर पांच राउंड हुई थी फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, 1 फरवरी को रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने कम से कम पांच राउंड फायरिंग की थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गई थीं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article