अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो यह खबर खासतौर पर आपके लिए है। क्योंकि आज 21 जनवरी को कुछ इलाकों में पानी की कटौती की गई है। कल यानी गुरुवार 22 जनवरी को पश्चिमी और दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में पानी नहीं आएगा। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने एनुअल मेनटेनेंस के तहत आज और कल इन इलाकों में पेय जल की कटौती की है। इस दौरान अंडरग्राउंड रिजरवेयर (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की सफाई की जा रही है।
दिल्ली जल बोर्ड ने पानी कटौती के बारे में मंगलवार 20 जनवरी को ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया था। अपने पोस्ट में DJB ने दिल्ली के लोगों को पानी की सप्लाई बाधित होने की वजह से होने वाली परेशानी के लिए क्षमा मांगी है। इसके साथ ही निवासियों को सलाह दी गई है कि वह अपनी जरूरत का पानी पहले से भरकर रख लें, ताकि आपको पानी की कमी के चलते परेशानी न हो।
आज कहां नहीं आया पानी
बुधवार 21 जनवरी को प्रेम कुंज और आसपास के इलाकों में पानी नहीं आया। आज शाम भी यहां पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। ऐसे में अगर आपने अपने लिए पानी की उचित व्यवस्था नहीं की है तो आप टैंकर मंगवा सकते हैं। टैंकर मंगवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर इसी खबर में नीचे है। अब जानते हैं कल गुरुवार 22 जनवरी को कहां-कहां पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।
पश्चिमी दिल्ली में यहां नहीं आएगा पानी
पश्चिमी दिल्ली और बाहरी दिल्ली के जिन इलाकों में गुरुवार 22 जनवरी को पानी की सप्लाई बाधित रहेगी, उन इलाकों की लिस्ट हम यहां दे रहे हैं। बता दें कि यह इलाके रोहतक रोड, नजफगढ़ रोड और बाहरी रिंग रोड बेल्ट के अंतर्गत आते हैं -
- नागलोई
- जीएच-12
- पश्चिम विहार
- मुंडका (आसपास की अन्य कॉलोनियां)
- हिरन कुडना
- कमरुद्दीन नगर
- निहाल विहार
- रनहोल्ला गांव
- बक्करवाला
- नागलोई जेजे कॉलोनी और कैंप
- आर-ब्लॉक ज्वालापुरी
- राजधानी पार्क
- फ्रेंड्स एक्लेव
- कविता कॉलोनी
- विकास नगर (पास की अन्य कॉलोनियां भी)
- हस्तसाल
साउथ-वेस्ट दिल्ली के इन इलाकों में बाधित रहेगी सप्लाई
पश्चिमी दिल्ली के अलावा दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली यानी नजफगढ़-द्वारका बेल्ट के कुछ इलाकों में भी गुरुवार 22 जनवरी को पानी की सप्लाई नहीं होगी। इनमें नजफगढ़, द्वारका और ग्रामीण-शहरी गांवों के इलाके शामिल हैं। इन इलाकों के लोग आज ही कर लें पानी की व्यवस्था।
- मोहन गार्डन (अंतर्गत आने वाली अन्य कॉलोनियां)
- उत्तम नगर (अंतर्गत आने वाली अन्य कॉलोनियां)
- मटियाला क्षेत्र
- डिचाओ कलां
- झड़ौदा गांव
- मित्रांव गांव
- गोपाल नगर
- सैनिक एंक्लेव (आसपास की अन्य कॉलोनियां)
- छावला गांव
- बदुसराय
यहां भी बाधित रहेगी वाटर सप्लाई
- वे गांव और कॉलोनियां जहां उज्वा UGR से सप्लाई होती है
- वे गांव और कॉलोनियां जहां दौलतपुर UGR से पानी की सप्लाई होती है
- फिश मार्केट बूस्टर कमांड एरिया और कॉलोनियां

दिल्ली में वाटर सप्लाई में बाधा से जुड़ा नोटिफिकेशन
पानी के टैंकर और हेल्पलाइन नंबर
आज और कल जिन इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी, वहां या तो पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी या काफी कम प्रेशर रहेगा। ऐसे में अपने घर की जरूरतों के लिए आप दिल्ली जल बोर्ड की हेल्पलाइन नंबरर पर कॉल करके टैंकर मंगवा सकते हैं। टैंकर मंगवाने के लिए सेंट्रलाइज नंबर से साथ ही अलग-अलग एरिया के लिए अलग से भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
- सेंट्रल कंट्रोल रूम : 1916
- नागलोई, मुंडका, निहाल विहार, रनहोला आदि : 8929088540, 18001217744
- डिचाओ कलां, झड़ौदा, सैनिक विहार आदि : 9319282596, 18001217744
- केवल पार्क : 27681578
- विकास नगर, उत्तम नगर आदि : 8527995838,18001217744
- फिश मार्केट बूस्टर एरिया : 9650806927, 9650291582
- उज्वा और दौलतपुर यूजीआर के अंतर्गत आने वाले गांव और कॉलोनियां : 8076333915, 8595303540
- मटियाला क्षेत्र : 9650288663, 9750402172, 8920807640
