Delhi's All in One Helpline: नई दिल्ली देश की राजधानी है। NCT यानी नेशनल कैपिटल टेरिटरी के तहत पूरी दिल्ली आती है। हर लोग हजारों लोग दिल्ली आते हैं और इस शहर को अपना घर बना लेते हैं। दिल्ली में देशभर से लोग आकर रहते हैं। यहां तमाम कॉलोनियां, पॉश इलाके, सोसाइटी और फ्लैट्स मौजूद हैं। देशभर से लोगों के दिल्ली आने का एक बड़ा कारण यहां मिलने वाली सुविधाएं हैं। लेकिन दिल्ली में समस्याएं भी कम नहीं हैं। अच्छी बात ये है कि दिल्ली में तमाम एजेंसियों के पास आपकी समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर हैं, जिन पर कॉल करके आप अपनी समस्या का तुरंत हल पा सकते हैं। लेकिन अब दिल्ली में All in One Helpline नंबर की शुरुआत हो गई है। चलिए जानते हैं क्या है ये ऑल इन वन हेल्पलाइन नंबर -
क्या है ऑल इन वन हेल्पलाइन नंबर?
दिल्ली में अलग-अलग विभागों के अपने हेल्पलाइन नंबर है, जिन पर कॉल करके आप उस विभाग से जुड़ी समस्याओं का समाधान हासिल कर सकते हैं। जैसे जल बोर्ड से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए आपको Jal Board Helpline Number 1916 पर कॉल करना होता है। इसी तरह से अन्य विभागों के भी अपने-अपने हेल्पलाइन नंबर हैं। लेकिन अब दिल्ली सरकार ने सभी नागरिक सेवाओं के लिए एक ऑल इन वन हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। यह Helpline Number 311 है।
सभी विभागों की शिकायत के लिए एक नंबर
जी हां Helpline Numeber 311 पर आप सभी तरह की नागरिक सेवाओं के लिए शिकायत कर सकते हैं। इस हेल्पलाइन के शुरू होने के बाद अब आपको अपनी किसी भी तरह की शिकायत के लिए अलग-अलग विभागों के हेल्पलाइन नंबर ढूंढ़ने या याद करने की आवश्यकता नहीं है।
मंत्री ने जारी किया Helpline Number
दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कल यानी सोमवार 5 मई को इस ऑल इन वन हेल्पलाइन नंबर की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा, MCD, NDMC, DDA, PWD और जल बोर्ड सहित अन्य सभी नागरिक सेवाओं की शिकायत इस 311 Helpline नंबर पर की जा सकेगी। एक बार शिकायत दर्ज हो जाने के बाद संबंधित विभाग को वह शिकायत भेज दी जाएगी।
मानसून में खास व्यवस्था
मंत्री ने कहा, 'नई व्यवस्था खासतौर पर मानसून को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। शहर में जलभराव, टूटी सड़कें, बंद नाले या सीवर ओवरफ्लो जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को अब अलग-अलग विभागों के पास शिकायत लेकर नहीं जाना पड़ेगा।' उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान यह सेंटर 24x7 काम करेगा और हर शिकायत की रियल टाइम ट्रैकिंग के साथ ही समयबद्ध तरीके से समाधान भी सुनिश्चित किया जाएगा।
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार में PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों के भीतर सभी संबंधित विभागों की एक संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी। इसमें तकनीकी एकीकरण पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
