वाराणसी

Up News: बलिया में टेम्पो पलटने से सपा के युवा नेता की मौत, कुत्ता बना मौत की वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 30, 2023, 03:14 PM IST

SP Youth Leader Died In Road Accident: सड़क पार करते समय एक कुत्ता टेम्पो में फंस गया, जिससे टेम्पो का संतुलन बिगड़ गया और टेम्पो पलट गया। इस हादसे में सपा के युवा की मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Image

Up News: बलिया में टेम्पो पलटने से सपा के युवा नेता की मौत, कुत्ता बना मौत की वजह

Road Accident: यूपी के बलिया जिले में एक एक टेम्पो के असंतुलित होकर पलट जाने से समाजवादी पार्टी के एक युवा नेता की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क पार करते समय एक कुत्ता टेम्पो में फंस गया था जिससे टेम्पो का संतुलन बिगड़ गया और टेम्पो पलट गया। इस हादसे में सपा के युवा की मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

दोनों घायल अस्पताल में भर्ती

दरअसल, उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के खेजुरी थानाक्षेत्र के खड़सरा गांव में शनिवार सुबह एक टेम्पो के नीचे से सड़क पार कर रहा एक कुत्ता फंस गया जिससे टेम्पो असंतुलित होकर पलट गया। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में टेम्पो सवार सुनील यादव (46) की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिकंदरपुर की तरफ जा रही थी टेम्पो

वहीं, सिकंदरपुर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) भूषण वर्मा ने बताया कि यह घटना तब घटी जब टेम्पो सिकंदरपुर की तरफ जा रही था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि सपा के एक नेता ने बताया कि सुनील यादव बजरंग डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और सपा छात्र सभा के भी जिला अध्यक्ष रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सपा के प्रदेश सचिव आद्या शंकर यादव की अध्यक्षता में हुई एक शोक सभा में सुनील यादव की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया गया। आद्या शंकर यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सपा ने एक जुझारू युवा नेता खो दिया है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!