वाराणसी

वाराणसी गैंगरेप मामले में आया नया मोड़, आरोपियों के परिजनों ने सौंपा ज्ञापन, गठित हुई SIT

वाराणसी गैंगरेप मामले में एक नया मोड़ आया है। जिससे मामला फंसता नजर आ रहा है। आरोपियों के परिजनों ने कुछ सबूत के साथ कमीश्नर को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें पीड़िता पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों की मांग पर मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित की गई है।

Image

वाराणसी गैंगरेप मामले में गठित हुई SIT

Varanasi News: वाराणसी गैंगरेप मामले में एक नया मोड़ आया है। मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित की गई है। ये SIT आरोपियों के परिजनों और अधिवक्ता की तरफ से सौंपे गए ज्ञापन के बाद गठित हुई है। एक महीने में जांच की रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

वाराणसी के पांडेपुर लालपुर थाना अंतर्गत गैंगरेप मामले में 23 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें लड़की के बयान के आधार पर 14 लोग गिरफ्तार हुए थे। जिसमें कार्यालय आकर परिवारवालों ने ज्ञापन दिया, जिसमें कुछ सबूत दिए गए हैं। जिसमें चैट, विडियो और तस्वीरें हैं। परिजनों ने पीड़ित लड़की पर लगाया गंभीर आरोप लगाए और इस मुद्दे पर SIT की मांग की। पेश किए गए सबूतों के आधार पर SIT आगे की जांच करेगी और 30 दिन बाद रिपोर्ट सौंपेगी।

ये जानकारी वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने दी। उन्होंने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपियों के परिवार पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचे और ज्ञापन दिया। उनका कहना था कि छात्रा के बयानों की ठीक से जांच होनी चाहिए। आगे उन्होंने बताया था कि घरवालों ने इस मामले को फर्जी बताया है और कुछ सबूत पेश किए हैं जिसमें पीड़िता 29 मार्च से 4 अप्रैल के बीच घूमती नजर आ रही है। परिजनों का ये भी आरोप है कि घटना के दरमियान लड़की बेहद सामान्य थी और लगातार चैट कर रही थी। एक आरोपी को लड़की ने ही मैसेज भेजकर बुलाया था। ऐसे में केस उलझा हुआ नजर आ रहा है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि DCP क्राइम प्रमोद कुमार SIT को लीड करेंगे और जांच इस बात का ख्याल रखा जाएगा कि पीड़िता को न्याय मिले और कोई निर्दोष इसमें न फंसने पाए।

शुक्रवार सुबह जब पीएम मोदी वाराणसी पहुंचे थे तो उन्होंने इस मामले को संज्ञान में लिया था। एयरपोर्ट पर उतरते ही PM ने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से छात्रा से गैंगरेप केस को लेकर सवाल-जवाब किए थे। जिसके बाद कमिश्नर ने PM को केस की पूरी स्टेटस रिपोर्ट बताई थी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें