Varanasi News: वाराणसी में राजस्व अभिसूचना निदेशालय की एक टीम ने बह्मपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी में म्यांमार से अवैध रूप से लाये गए दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत के सोने के बिस्किट बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में कथित तौर पर म्यांमार से तस्करी कर सोने की खेप दिल्ली ले जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद निदेशालय की वाराणसी इकाई के अधिकारियों ने ट्रेन में सवार हो कर संदिग्ध लोगों की तलाशी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इसी दौरान एच-एक बोगी में सवार महाराष्ट्र के निवासी अरविंद (51) और तमिलनाडु के निवासी अमित (24) की कमर में कपड़े के अंदर टेप में लिपटे सोने के कुल 20 बिस्किट बरामद किये गये, जिनकी कीमत दो करोड़ आठ लाख 84 हजार आंकी गई है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
वाराणसी
Varanasi News: वाराणसी पुलिस ने पकड़े सोने के 20 बिस्किट, 2 करोड़ रुपये से ज्यादा है कीमत
- Agency by: Agency
- Updated Jan 8, 2024, 01:20 PM IST
Varanasi News: वाराणसी पुलिस ने 20 बिस्किट सोने के बिस्किट बरामद किये हैं। इन बिस्किट की कीमत 2 करोड़ रुपये से ज्यादा है। पुलिस ने बताया कि बह्मपुत्र एक्सप्रेस में सवार दो तस्कर ये सोना लेकर जा रहे थे, दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बह्मपुत्र एक्सप्रेस में दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत के सोने के बिस्किट बरामद
Photo : Times Now Digital
