Varanasi news: वाराणसी के बड़ी पियरी निवासी एवं चाय-पान विक्रेता 40 वर्षीय मोंटी की हत्या मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक उसके मोहल्ले के ही हैं और दोस्त हैं। डब्लू और पिंटू का मोंटी से छह महीने पहले विवाद हुआ था। उसी समय इन दोनों ने तय किया था कि, वह मोंटी को नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद साजिश के तहत 28 नवंबर की सुबह डब्लू से पिंटू ने कहा कि, तुम्हारी पत्नी अपने मायके गई हुई है। मैं भी अपनी पत्नी को मायके छोड़ दूंगा। इसके बाद तुम मोंटी को अपने कमरे पर लेकर आ जाना।
रची गई साजिश के तहत दोनों ने पहले मोंटी को बुलाकर खूब शराब पिलाई। जब वह नशे में धुत हुआ, तब ईंट से उसके चेहरे पर हमले किए। फिर शव को बोरे में भरकर एक बक्से में दो रात तक रखा। अगले दिन बोरे में भरकर करौंदी स्थित आईटीआई कॉलेज के पास नाले में फेंक दिया। दोनों ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल लिया है। इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ईंट, एक ई-रिक्शा और 2500 रुपए बरामद किए गए हैं।
