वाराणसी

होली पर घर जाना होगा आसान, दिल्ली-लखनऊ समेत इन रूटों पर रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें

होली पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने से पहले ही रोडवेज ने कमर कस ली है। रोडवेज ने यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया है। रोडवेज 12 रूटों पर 160 अतिरिक्त बसें चलाएगा।

Image

रोडवेज बस।

Photo : PTI

Holi Special Roadways Bus: होली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को लेकर योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले से आपका सफर आसान हो जाएगा, क्योंकि होली पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों से अतिरिक्त बसें चलेंगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने 12 रूटों पर अतिरिक्त बसों को चलाने का फैसला किया है।

कब से चलेंगी बस?

होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 22 मार्च से इन बसों का संचालन शुरू होगा। ये अतिरिक्त बसें 22 मार्च से एक अप्रैल के बीच चलेंगी। रोडवेज ने 160 बसें चलाने का फैसला लिया है। इन सभी बसों को 12 रूटों पर चलाया जाना है।

किन रूटों पर चलेंगी बसें?

यूपी परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) ने बताया कि वाराणसी से गोरखपुर रूट पर सबसे अधिक 52 बसों का संचालन होगा। इसके अलावा वाराणसी से लखनऊ के लिए 31 बसें चलेंगी। वहीं, वाराणसी से कानपुर के लिए आठ बसें, वाराणसी से बैढ़न के लिए 10 बसें, गाजीपुर से लखनऊ-कानपुर रूट पर 25 बसें चलेंगी।

इसके साथ ही गाजीपुर से दिल्ली के लिए एक बस और गोरखपुर के लिए आठ बसों का संचालन होगा। वहीं, जौनपुर से दिल्ली के लिए दो बसें, गोरखपुर से प्रयागराज के लिए आठ बसें, गोरखपुर से कानपुर के लिए 10 बसें, शक्तिनगर से लखनऊ के लिए तीन बसें और शक्तिनगर से कानपुर के लिए दो बसें चलेंगी।

डिपो पर अतिरिक्त कर्मचारी भेजे जाएंगे

आरएम गौरव वर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए 21 मार्च को कानपुर, लखनऊ और गोरखपुर डिपो में अतिरिक्त कर्मचारी भेजे जाएंगे। ताकि वहां पहुंचकर बसों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान