शहर

आज अयोध्या आएंगे सीएम योगी, लोकसभा चुनाव के बाद रामनगरी का पहला दौरा, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

CM Yogi Ayodhya Visit: सीएम योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद आज पहली बार अयोध्या आ रहे हैं। दो दिवसीय दौरे के दौरान वे दर्शन पूजन के बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके अलावा दिगंबर अखाड़े में परमहंस की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे।

Image

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Photo : Twitter

CM Yogi Ayodhya Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद वे पहली बार रामनगरी अयोध्या आ रहे है। सीएम योगी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां कर दी हैं। सीएम योगी अयोध्या में हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन पूजन करेंगे। जिसके बाद अधिकारियों के साथ जिले के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी उनकी एक बैठक है। सीएम योगी बुधवार को हेलीकॉप्टर से अंबेडकर नगर के लिए रवाना हो जाएंगे।

सीएम योगी का अयोध्या दौरे का कार्यक्रम

  • सीएम योगी राजकीय हेलीकॉप्टर से अयोध्या आएंगे। वे मंगलवार को शाम चार बजे रामकथा पार्क हेलीपैड पर लैंड करेंगे।
  • सीएम योगी सड़क के रास्ते रामकथा पार्क हेलीपैड से हनुमानगढ़ी के लिए रवाना होगा और 4:10 बजे हनुमान जी के दर्शन करेंगे।
  • सीएम योगी शाम को 4:30 बजे बजे श्रीराम जन्मभूमि पहुंचेंगे और रामलला के दर्शन पूजन करेंगे।
  • शाम 5:15 बजे सीएम योगी आयुक्त सभागर पहुंचेगे। वे शाम 6:45 बजे तक जिले के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। जिसमें जिला स्तरीय अधिकारी और जनप्रतिनिधी भी शामिल होंगे।
  • सीएम योगी शाम 6:50 बजे सर्किट हाउस जाकर भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
  • सीएम योगी शाम 7:30 बजे से 8 बजे तक विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
  • रात को 8:30 बजे से 9 बजे तक वे सरयू अतिथि गृह में रहेंगे और संतों के साथ बैठक करेंग।जिसके बाद यहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

परमहंस की मूर्ति का अनावरण

सीएम योगी 7 अगस्त को सुबह 10 बजे सरयू अतिथि गृह से रवाना होकर ब्रह्मलीन परमहंस रामचन्द्र दास महाराज की समाधि स्थल पर पहुंचेंगे और पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। जिसके बाद सुबह 10:30 बजे कर दिगंबर अखाड़े में परमहंस की मूर्ति का अनावरण करेंग और भंडारे में शामिल होंगे। सीएम योगी सुबह 11:15 बजे यहां से रवाना होकर रामकथा पार्क वापस आएंगे और 11:30 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article