वाराणसी

Varanasi News: अवैध गैस रिफिलिंग की दुकान में बड़ा धमाका, दो बच्चों की जलकर मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2024, 08:52 PM IST

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अवैध गैस रिफिलिंग की दुकान में धमाके के बाद आग लगने से दो बच्चों की मौत हो गई।

Image

वाराणसी धमाके में बच्चों की मौत

वाराणसी: आदमपुर क्षेत्र में मंगलवार को अवैध गैस रिफिलिंग की दुकान में धमाके के बाद आग लगने से दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित कोयला बाजार की एक दुकान में संदिग्ध रूप से गैस सिलेंडर में हुए धमाके के बाद आग लग गई। उनके मुताबिक, आग लगने की सूचना के बाद दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। मगर, धुंआ बहुत ज्यादा होने के कारण कोई अंदर नहीं जा पा रहा था, जिससे दो बच्चों की मौत हो गई।

दम घुटने और जलने से बच्चों की मौत

सूत्रों ने बताया कि धुंआ कम होने के बाद दुकान के अंदर दो बच्चों के शव पाये गये, जिनकी मौत दम घुटने और जलने से हुई है। उनके अनुसार एक बच्चे की शिनाख्त हसनपुर निवासी फैजान (14) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे बच्चे की पहचान अभी नहीं हो पाई है। फिलहाल, शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। बताया जाता है कि इस दुकान में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का काम होता था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article