Corona Update: वाराणसी से समाजवादी पार्टी के एमएलसी आशुतोष सिन्हा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी खुद उनकी तरफ से दी गई है। सपा एमएलसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
समाजवादी पार्टी के नेता ने अपने फेसबुक पर लिखा, 'आज मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार होम आइसोलेट हूं, जिसके कारणवश आगामी सूचना तक मेरे सभी कार्यक्रम निरस्त रहेंगे तथा आप सभी से सम्पर्क नहीं कर सकूंगा। उन्होंने आगे लिखा, पिछले दिनों में जो भी गणमान्य मेरे सम्पर्क में आएं हैं, उनसे अनुरोध करता हूं कि कृपया अपना कोविड टेस्ट अवश्य कराएं एवं रिपोर्ट आने तक होम आइसोलेशन में रहें तथा जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है वे सम्पूर्ण चिकित्सकीय परामर्श लें।
