वाराणसी

Varanasi: सावन में अबतक 88 लाख शिव भक्तों ने काशी के बाबा विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 7, 2023, 11:48 PM IST

Shiva Devotees in Kashi Vishwanath Temple: रविवार रात से बाबा के दरबार के लिए लगी कतार सोमवार रात तक अनवरत चलती रही। कतार के हर कदम बाबा के चौखट तक पहुंचने के लिए आतुर थे।

Image

श्रावण माह के पांचवें सोमवार को शाम 7 बजे तक 6 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किया

KEY HIGHLIGHTS
  1. सावन के पांचवें सोमवार को बाबा विश्वनाथ के तपस्यारत पार्वती स्वरूप हुआ का श्रृंगार
  2. सोमवार शाम 7 बजे तक 6 लाख श्रद्धालुओं ने किया भगवान विशेश्वर का दर्शन
  3. सावन के छठे सोमवार तक आंकड़ा 1 करोड़ पार करने का अनुमान

12 ज्योतिर्लिंगों में प्रधान ज्योतिर्लिंग श्री विशेश्वर के दर्शन के लिए दुनिया भर के सनातनी काशी काशी आते रहते हैं, लेकिन सावन के महीने में काशी का ख़ास आकर्षण होता है। श्रावण माह में बाबा के भक्तों के स्वागत के लिए योगी सरकार नव्य भव्य श्री काशी विश्वनाथ धाम में ख़ास इंतजाम करती है। जिसके कारण श्री काशी विश्वनाथ धाम में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ता है।

श्रावण माह के पांचवें सोमवार को शाम 7 बजे तक 6 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किया जबकि पूरे सावन भर में अभी तक लगभग 88 लाख लोग महादेव के दरबार में शीश नवा चुके हैं। सावन के छठे सोमवार तक श्री कशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या 1 करोड़ होने की उम्मीद है।

इससे पहले योगी सरकार ने काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा करवा चुकी है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि सावन के पांचवें सोमवार को शाम 7 बजे तक 6 लाख लोगों ने बाबा के दर्शन किये हैं।

Shiva Devotees in Kashi Vishwanath Temple

Shiva Devotees in Kashi Vishwanath Temple

जबकि पहले सोमवार को 5 लाख 15 हज़ार, दूसरे सोमवार को 6 लाख 9 हज़ार, तीसरे सोमवार 5 लाख 87 हज़ार, चौथे सोमवार को लगभग 6 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में दर्शन किये। अभी तक बाबा के दरबार में 88 लाख (चौथे सोमवार का आंकड़ा शम्म 7 बजे तक का है) हाज़िरी लगा चुके हैं। श्रावण माह के अधिमाह के पांचवें सोमवार को बाबा विश्वनाथ के तपस्यारत पार्वती स्वरुप का श्रृंगार हुआ। और भक्त भी महादेव के इस तपस्यारत पार्वती श्रृंगार दर्शन करके निहाल दिखे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article