वाराणसी

Mau Accident: मऊ में बेकाबू रोडवेज बस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत; 7 लोग घायल

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के दशई पोखरा के सामने एक रोडवेज बस ने अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। ई-रिक्शा में एक ही परिवार के 10 लोग सवार थे, जिनमें से तीन महिलाओं की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Image

मऊ में दर्दनाक हादसा

Mau Accident News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में गुरुवार सुबह को भीषण सड़क हादसा हो गया। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के दशई पोखरा के सामने एक सरकारी बस की ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। जिसमें ई-रिक्शा सवार तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चों सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

ई-रिक्शा में सवार थे 10 लोग

पुलिस के अनुसार ई-रिक्शा में देवरिया निवासी एक ही परिवार के 10 लोग सवार थे। पुलिस अधीक्षक इला मारन ने बताया कि ये लोग एक शादी समारोह में शामिल होने ई-रिक्शा से जा रहे थे, तभी अनियंत्रित रोडवेज बस ने टक्कर मार दी जिससे सभी 10 लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया। मारन ने बताया कि हादसे में बच्चों सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और इनमें कुछ की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

पुलिस ने सरकारी बस को कब्जे में लिया

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने सरकारी बस को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक महिलाओं की पहचान शाहीन (33), नूरी (30) और महजबी (65) के रूप में की गई है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें