वाराणसी

Varanasi News: वाराणासी के लोगों को मिलेगी राहत, उत्पाती बंदर अब पहुंचेंगे चंबल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 08:38 PM IST

Varanasi news: वन विभाग के आला अधिकारियों के मुताबिक शहर से रोज 10 से 12 शिकायतें उत्पाती बंदरों के आतंक की मिल रही है। विभाग के अधिकारी राकेश कुमार के मुताबिक नगर निगम ने कुल 3860 बंदरों को पकड़ने के लिए एप्लीकेशन दी थी। अब मंजूरी मिलने की औपचारिकता बाकी है। यह मिलते ही मथुरा जनपद की एक संस्था के सहयोग से बंदरों को पकड़ जाएगा।

Image

वाराणासी के उत्पाती बंदर करेंगे चंबल की सैर

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
वाराणसी के लोगों को अब जल्द उत्पाती बंदरों से निजात मिलेगी


बंदरों को पकड़कर चंबल के जंगलों में छोड़ा जाएगा


वन विभाग की ओर से बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान की शुरूआत की जाएगी


Varanasi News: बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी के लोगों को अब जल्द उत्पाती बंदरों से निजात मिलेगी। इसे लेकर बाकायदा फोरेस्ट महकमे ने एक कार्य योजना बनाई है। विभाग की ओर से बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान की शुरूआत की जाएगी। बता दें कि, बंदरों को पकड़कर चंबल के जंगलों में छोड़ा जाएगा। हालांकि विभाग के पास इलाके के चंदौली और सोनभद्र जनपदों के जंगलों में इन्हें छोड़ने की तैयारी थी। मगर वहां के जंगलों में पहले से मौजूद बंदर और लंगूरों की संख्या अधिक होने के चलते अब विभाग के पासा चंबल के जंगल एक विकल्प के तौर पर मौजूद हैं। वाराणासी का वन विभाग मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक की ओर से हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रहा है। महकमे के सबसे बड़े अधिकारी की ओर से इशारा मिलते ही उत्पाती बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया जाएगा।

विभाग का रोजाना मिलती है इतनी शिकायतें

वन विभाग के आला अधिकारियों के मुताबिक शहर से रोज 10 से 12 शिकायतें उत्पाती बंदरों के आतंक की मिल रही है। गत वर्ष वन विभाग ने मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक से शहर से कुल 3860 बंदरों को नगर निगम की सहयोग से पकड़ कर जंगलों में छोड़ने की मांग की थी। हालांकि मंजूरी मिलने के बाद इनमें से दो सौ बंदरों को चंदौली के जंगल में छोड़ा भी गया था। मगर 3 हजार 838 बंदरों को पकड़ने की मंजूरी नहीं मिल पाई। विभाग के अधिकारी राकेश कुमार के मुताबिक नगर निगम ने कुल 3860 बंदरों को पकड़ने के लिए एप्लीकेशन दी थी।

अब मंजूरी मिलने की औपचारिकता बाकी है। यह मिलते ही मथुरा जनपद की एक संस्था के सहयोग से बंदरों को पकड़ जाएगा। राकेश कुमार के मुताबिक इन्हें छोड़ने पर अभी तक निर्णय नहीं हो पाया है। जिसमें चंदौली और सोनभद्र आदि जनपदों के जंगलों में बंदरों व लंगूरों की संख्या पर्याप्त होने के चलते इन्हें यहां पर छोड़ने की अनुमति नहीं है। अब विभाग बंदरों को पकड़कर चंबल के जंगलों में छोड़ने पर विचार कर रहा है। विभाग के आला अधिकारियों से एनओसी मिलते ही बंदरों के पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article