Varanasi News: लोगों के घर से निकलने वाले कचरे से अब उन्हें बिजली दी जाएगी। कार्बन क्रेडिट में इसका फायदा होगा। प्रदेश सरकार रमना में कचरे से कोयला बनाने का प्लांट नवंबर में शुरू करने वाली है। यह देश का पहला प्लांट होगा,जहां कचरे से बिजली का उत्पादन किया जाएगा। इसका पहला परीक्षण सफल हो चुका है। नेशनल थर्मल पावर कॉरपोशन (एनटीपीसी) हरित कोयला परियोजना के नाम से 200 करोड़ रुपए से प्लांट लगा रहा है।
सरकार द्वारा निशुल्क जमीन उपलब्ध कराई गई है। इस प्लांट में हर दिन 600 टन कचरे से 200 टन कोयला का उत्पादन किया जाएगा। ऐसा दावा किया जा रहा है कि प्लांट से कोई प्रदूषण नहीं होगा। आसपास के लोगों को किसी तरह की दुर्गंध भी नहीं मिलेगी। इसके साथ ही लोगों को रोजगार के मौके मिलेंगे।
