वाराणसी

Varanasi Tourist Information Center: अब काशी और वाराणसी स्टेशन पर मिलेगी पर्यटन से जुड़ी सभी जानकारी, खुलेगा टूरिस्ट इनफार्मेशन सेंटर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2023, 02:41 PM IST

Varanasi Tourist Help Desk: वाराणसी में पर्यटकों की सुविधा के लिए टूरिस्ट इनफॉर्मेशन सेंटर बनाए जाएंगे। यह सेंटर रेलवे स्टेशनों को बनाया जाएगा। पर्यटन विभाग को इसकी स्थापना कराना है। इससे पर्यटकों को किसी तरह की जानकारी के लिए परेशान होना नहीं पड़ेगा। ट्रेन से उतरने के साथ ही वह पर्यटन स्थल एवं ठहरने से संबंधित जानकारी हासिल कर पाएंगे।

Image

वाराणसी स्टेशन, जहां बनेगा टूरिस्ट इनफॉर्मेशन सेंटर

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • डीएम ने टूरिस्ट इनफॉर्मेशन सेंटर स्थापित करने को पर्यटन को किया निर्देशित
  • प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा के दौरान दिया निर्देश
  • पर्यटन विभाग का दावा-जल्द ही खुलेगा सेंटर

Varanasi News: वाराणसी रेलवे स्टेशन और काशी स्टेशन पर बहुत जल्द टूरिस्ट इनफॉर्मेशन सेंटर खुलेगा। डीएम एस राजलिंगम ने पर्यटन विभाग को सेंटर खोलने के लिए निर्देश दिया है। इस पर विभाग ने कहा है कि दोनों स्टेशनों पर जगह चिह्नित कर जल्द ही टूरिस्ट इनफॉर्मेशन सेंटर की स्थापना कर दिया जाएगा। डीएम ने प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करने के दौरान यह निर्देश दिया। डीएम ने शहर में अतिक्रमण और सुगम ट्रैफिक में बाधक बन रहे चीजों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस विभाग को निर्देशित किया।

एस राजलिंगम ने गंगा घाट पर सुरक्षित स्नान के लिए गहरे पानी वाले स्थल पर तत्काल साइनेज और बैरिकेडिंग कराने के लिए कहा। यह भी कहा कि घाटों पर मॉडयुलर चेंजिंग रूम बनाएं। अव्यवस्थित शौचालयों को हटाया जाए। त्रिलोचन घाट, समाने घाट, अस्सी एवं सूजाबाद में गंगा में गिर रहे नाले के पानी को रोकने के लिए एसटीपी जल्द बनवाया जाए।

चौका घाट के सर्विस रोड को जल्द चौड़ा कराएं

डीएम ने रेलवे, लोक निर्माण विभाग, आरईएस एवं नगर निगम से संबंधित सड़कों का चौड़ीकरण, मरम्मत, फुटपाथ की मरम्मत, क्षतिग्रस्त नाली की मरम्मत एवं ढकने का काम, सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत, जल निकासी समेत अन्य शिकायतों को तत्काल समाधान करने के लिए कहा। उन्होंने सूजाबाद नगर पंचायत में खुले नाले को ढकने, चौका घाट सर्विस रोड का चौड़ीकरण जल्द पूरा कराने के लिए निर्देशित किया।

देश की सबसे बड़ी म्यूरल पेंटिंग बन रही

वाराणसी एयरपोर्ट से गंगा घाट तक भगवान शिव के स्वरूप दिखेंगे। एयरपोर्ट पर शिवलिंग के आकार की देश की सबसे बड़ी म्यूरल पेंटिंग बनाई जा रही है। एयरपोर्ट से बाहर आते ही लोगों को यह आकर्षक पेंटिंग नजर आएगी। बीएचयू दृश्य कला संकाय के प्रोफेसर सुरेश के नायर यह पेंटिंग बना रहे हैं। पेंटिंग 20 गुणे 30 फीट के आकार में बनाई जा रही है। उनके साथ बीएचयू के 10 छात्र और यहां रह रहे कुछ विदेशी भी इसे बना रहे हैं। इस कारण यह बहुत जल्द बनकर तैयार हो जाएगी। प्रो.सुरेश का कहना है कि पर्यटकों को यह पेंटिंग बेहद पसंद आएगी।

वाराणसी की भव्यता का एहसास कराएगी पेंटिंग

प्रो. सुरेश का कहना है कि एयरपोर्ट निदेशक ने उनकी पेंटिंग देखी थी। तब से वह उनके काम से बेहद प्रभावित थे। फिर उन्होंने एयरपोर्ट के बाहर शिव की विशेष पेंटिंग बनाने के लिए आमंत्रित किया। कहा कि लोगों को यह पेंटिंग वाराणसी की भव्यता का एहसास कराएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article