Tent City at Kashi Inside Images: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बनारस को टेंट सिटी के रूप में बड़ी सौगात दी है। 5 स्टार होटल जैसी लग्जरी सुविधाओं से युक्त इस टेंट नगरी को गंगा पार सफेद रेत पर बनाया गया है। दुनिया की सबसे अनूठी तंबू नगरी आज से पर्यटकों के लिए खुद गया है। इसमें ठहरने के लिए 1 रात+2 दिन का लग्जरी पैकेज होगा। इसका किराया भी किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं हैं। यहां 4 कैटेगरी में बने आलीशान कॉटेज का किराया 8,000 से 51,000 रुपये तक रखा गया है। इस टेंट नगरी को यूपी सरकार ने बनारस में धर्म-अध्यात्म टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया है।
आइये इसकी खूबसूरत तस्वीरों के माध्यम से इसकी खासियत जानते हैं।
100 हेक्टेयर के क्षेत्रफल में बने इस टेंट नगरी में एक साथ 300 पर्यटकठहर सकते हैं। इस टेंट सिटी में सबसे महंगा ‘गंगा दर्शन विला’ है। इसका 1 रात+2 दिन का किराया 51,000 रुपये है। इसमें 600 टेंट 3 क्लस्टर में बनें। 200 पर्यटकों की क्षमता का 1 क्लस्टर है। पर्यटक यहां ठहरेंगे और साथ गंगा आरती भी देख सकेंगे।

tent city at kashi inside images
इस टेंट सिटी में पर्यटकों के लिए डीलक्स, सुपर डीलक्स, प्रीमियम और गंगा दर्शन विला नाम से चार तरह के कॉटेज मौजूद हैं। अलग अलग कॉटेज में अलग अलग किराये के साथ अलग-अलग लक्जरी सुविधाएं मिलेंगी।

tent city at kashi inside image
इस टेंट सिटी में शानदार योग सेंटर भी बना गया है। जहां से आप गंगा के किनारे योग और ध्यान लगा सकेंगे। इसके अलावा गंगा स्नान के लिए फ्लोटिंग बाथ कुंड और कई तरह के खेल की भी व्यवस्था रहेगी।

tent city at kashi inside image
वाराणसी का यह टेंट सिटी यूपी का पहला टेंट सिटी है। इस टेंट सिटी में पर्यटकों को फाइव स्टार होटल जैसी सभी लक्जरी सुविधाएं मिलेंगी। इन टेंट सिटी में रुकने के लिए पर्यटक ऑफलाइन मोड के अलावा tentcityvaranasi.com नाम की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन में बुकिंग करा सकतें हैं।

tent city at kashi inside image
इस वेबसाइट पर दी गई के अनुसार, अभी फिलहाल ऑनलाइन मोड में ही टेंट की बुकिंग हो रही है। जल्द ही रविदास घाट और नमो घाट पर इस टेंट सिटी की बुकिंग के लिए काउंटर बनाए जाएंगे। इस टेंट सिटी को पीपीपी मॉडल पर तैयार किया गया है।
