वाराणसी

Varanasi Ganga Aarti:'वाराणसी गंगा आरती' में दिखा Corona इफेक्ट, 'मास्क' लगाकर की गई 'गंगा आरती'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 22, 2022, 10:02 PM IST

Corona effect in Varanasi Ganga Aarti: चीन में कोरोना से हालात बिगड़ने के बीच भारत में भी इसे लेकर सावधानियां बरती जा रही हैं, वाराणसी-गंगा आरती में भी कोरोना इफेक्ट दिखाई दिया।

Image

अस्सी घाट पर गंगा आरती कर रहे अर्चकों ने मास्क लगाकर लोगों को जागरूक किया (फाइल फोटो)

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • वाराणसी में मास्क लगाकर अर्चकों ने गंगा आरती की
  • काशी के पुरोहितों ने भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया
  • वाराणसी जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट

Corona effect seen in Varanasi: देश में कोरोना की आहट को लेकर लोगों में बेचैनी है और हर कोई इस बीमारी के बारे में बात कर रहा है, इसकी आहट बाबा भोले की नगरी वाराणसी में भी महसूस की गई वाराणसी की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती (Varanasi Ganga Aarti) में भी कोरोना इफेक्ट नजर आया और यहां मॉस्क (Mask) पहनकर आरती की गई।

यहां मास्क लगाकर अर्चकों ने की गंगा आरती, वहीं कोरोना के चौथी लहर की आशंका के बीच काशी के पुरोहितों ने प्रोटोकॉल का पालन किया,

गौर हो कि सीएम योगी ने सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाने की अपील की थी, जिसके बाद लोगों में इसे लेकर जागरूकता आई है।

अस्सी घाट पर गंगा आरती कर रहे अर्चकों ने मास्क लगाकर लोगों को जागरूक किया साथ ही आरती के पहले पर्यटकों से मास्क लगाने की अपील

भी की गई।

वाराणसी में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है

गौर हो कि चीन समेत कई देशों में फिर से कोविड के बढ़ते मरीजों और नए वैरिएंट को लेकर वाराणसी जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है और एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है, हालांकि अभी तक ‌जिले में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है, मगर फिर भी विभाग पूरी तरह से सतर्क है।

'कोविड पॉजिटिव पाए जाने पर जीन सीक्वेंसिंग कराई जाए'

वाराणसी स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि सर्दी-जुकाम और बुखार समेत अन्य लक्षण वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया जाए, साथ ही कोविड पॉजिटिव पाए जाने पर जीन सीक्वेंसिंग कराई जाए साथ ही कोविड संभावित लोगों के सैंपल को लेकर जांच कराई जाए।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article