वाराणसी

Ganga Vilas Cruise: लग्जरी क्रूज गंगा विलास पहुंचा वाराणसी, CM Yogi ने ट्वीट कर दी बड़ी जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2023, 02:14 PM IST

Ganga Vilas Cruise: लग्जरी क्रूज गंगा विलास विश्‍व के सबसे लंबे सफर पर जाने के लिए वाराणसी पहुंच गया है। इसे अभी राजघाट से पहले रौना गांव के पास रोक गया है। यह 12 जनवरी की रात रविदास घाट पहुंचेगा और 13 जनवरी को पीएम मोदी इसे हरी झंडी दिखाकर 3,200 किमी के सफर पर रवाना करेंगे।

Image

वाराणसी में पहुंचा गंगा विलास क्रूज

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • लग्जरी क्रूज गंगा विलास पहुंचा वाराणसी
  • सीएम योगी ने बताया-पीएम दिखाएंगे क्रूज को हरी झंडी
  • 51 दिन के सफर में 27 नदियों से होकर गुजरेगा यह क्रूज


Ganga Vilas Cruise: लग्जरी क्रूज गंगा विलास पर्यटकों को लेकर विश्‍व के सबसे लंबे सफर पर जाने के लिए तैयार है। यह क्रूज 22 दिसंबर को कोलकाता से चला था और मंगलवार को वाराणसी पहुंच गया। इस क्रूज को राजघाट से करीब आठ किलोमीटर पहले रौना गांव के पास ही रोक दिया गया है। यहां से यह 12 जनवरी की रात रविदास घाट पहुंचेगा। जहां पर उसका भव्य स्वागत किया जाएगा। बता दें कि, इस क्रूज को बीते शनिवार को ही वाराणसी पहुंचना था, लेकिन मौसम में खराबी और धुंध के कारण इसे वाराणसी तक पहुंचने में देरी हुई। इस बीच यूपी सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने बुधवार को एक ट्वीट कर बड़ी जानकारी दी है।

आज सुबह सीएम योगी के ट्वीट कर बताया कि, इस क्रूज को पीएम नरेंद्र मोदी ही हरी झंडी दिखाकर 3,200 किमी के सफर पर रवाना करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी 13 जनवरी को दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज 'गंगा विलास' को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 'नए भारत' की गति, शक्ति और सामर्थ्य की प्रतीक यह रिवर क्रूज-यात्रा 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' में एकात्मता के नए अध्याय जोड़ेगी। इस ट्वीट के साथ सीएम ने वाराणसी की महत्ता, गंगा विलास की भव्यता को दिखाने और पीएम मोदी के संदेश वाले एक वीडियो भी शेयर किया है।

51 दिवसीय सफर में 50 लोकप्रिय पर्यटन स्थलों का भ्रमण

बता दें कि, गंगा विलास क्रूज 13 जनवरी को वाराणसी से असम के डिब्रूगढ़ तक दुनिया के सबसे लंबे जलमार्ग पर अपनी यात्रा शुरू करेगा। इस दौरान यह लक्जरी क्रूज 3,200 किलोमीटर का सफर करते हुए भारत और बांग्लादेश में 5 राज्यों के कुल 27 नदियों से होकर गुजरेगा। यह गंगा, मेघना और ब्रह्मपुत्र जैसी भारत की तीन प्रमुख नदियों के अलावा भागीरथी, हुगली, मालता, विद्यावती नदी से होते हुए सुंदरबन नदी प्रणालियों में प्रवेश कर बांग्लादेश पहुंचेगा। यहां पर यह क्रूज मेघना, पद्मा और जमुना से होते हुए फिर से ब्रह्मपुत्र नदी के माध्‍यम से असम में प्रवेश करेगा। अधिकारियों के अनुसार, इस क्रूज में सफर करने वाले यात्रियों को 51 दिनों के सफर में 50 लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर घूमाया जाएगा। इसमें कई विश्व धरोहर स्थल और राष्ट्रीय उद्यान शामिल है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!